Support For Dhansoin BLOCK

Support For Dhansoin BLOCK This is a way of make a new block in Dhansoin market, so please join this campaign for improved our

आप सभी जनता जनार्दन से अनुरोध है कि विधायक जी को याद दिलाएं कि आपने धनसोई को प्रखंड बनाने के लिए क्या किया अभी तक , कहां...
12/02/2026

आप सभी जनता जनार्दन से अनुरोध है कि विधायक जी को याद दिलाएं कि आपने धनसोई को प्रखंड बनाने के लिए क्या किया अभी तक , कहां कहां आवाज उठाई, क्या क्या और किन किन लोगों से मिले और चर्चा किए।

धनसोई क्षेत्र के लोगों ने आपको इसी मुद्दे पर वोट किया है ।

युवा साथी आगे आएं और इस विषय पर चर्चा करे माननीय विधायक जी से ।

Santosh Nirala Buxar Administration Nitish Kumar Samrat Choudhary BJP Bihar

29/11/2024

आज राजपुर विधानसभा के विधायक जी ने धनसोई को प्रखंड बनाने हेतु विधानसभा में आवाज उठाई ।

ईश्वर इनको सफलता प्रदान करें 🙏🏻

04/08/2024

चुनाव नजदीक है विधायक जी , 4 साल आपने क्या किया हम नहीं पूछ रहे पर धनसोई को प्रखंड बनाने की बात कहां तक पहुंची ये जरूर पूछेंगे , क्योंकि यही वो मुख्य मुद्दा है जिसके लिए संतोष निराला जी को हराया गया और आप पर विश्वास दिखाया गया ।

इसपर आपके प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा धनसोई बाजार के लोगों को ,
हमने सिर्फ आपके वादे को याद दिलाया है , बाकी तो आप खुद समझदार हैं ।
#धनसोईमांगेप्रखण्ड #धनसोईमांगेप्रखंड #धनसोई Nitish Kumar Santosh Nirala विश्वनाथ राम

03/08/2024

आज कल धनसोईं के युवा साथी प्रखंड बनाने को आतुर दिख रहे हैं पर कब तक , अब जब चुनाव नजदीक आया तब , इतने दिन से कहां थे ।
किसने और कब पूछा प्रखंड के बारे में स्थानीय विधायक जी से , यहां के युवा कमाई के चक्कर में रहते हैं , और रहें भी क्यों ना क्योंकि हक है आपका ।
पर ये भी तो सोचिए की अगर धनसोई में आय दिन जाम लगे रहते हैं उससे आपकी कमाई पर क्या असर हो रहा है , इतना बड़ा बाजार होने के बावजूद भी एक भी ढंग का अस्पताल नहीं है चाहे निजी या सरकारी , आखिर क्यों नहीं है ? क्योंकि धनसोईं में कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि धनसोई के युवा हाथ पर हाथ रख कर सो गए है , सबको अपनी अपनी पड़ी है , समाज के लिए किसी को चिंता नहीं है , पर आप लोग शायद भूल गए की आप लोग भी इसी समाज के हिस्सा है, कल को अपने बच्चे भी परेशान होंगे , जब आपके माता बूढ़े होंगे तो उन्हे भी बूढ़ा पेंशन और जरूरी कागजात की जरूरत पड़ेगी, आपके बच्चों को भी जाति निवास की जरूरत होगी,
जब आप लोग अभी बोएंगे तभी आपके बच्चे और बूढ़े भविष्य में काटेंगे ।

आप लोग अपनी आवाज को दबने न दें ,
इस मुहिम को आगे बढ़ाते रहें ।
अपने आप में संकल्प लें की धनसोई को प्रखंड बनाना है , उसके लिए कुछ नही चाहिए बस चाहिए तो आपका हौसला और समय ।

अपनी बातें लोगों तक पहुंचाए ।

कुछ टिप्स

1) कुछ पढ़े लिखे युवा साथी एक आवेदन लिखकर जिला पदाधिकारी को सौपें ।
2 ) कुछ लोग ग्रामीण विकास विभाग और मंत्रालय में चिठ्ठी लिखें ।
3 ) कुछ लोग विधायक जी और सांसद महोदय से मिलकर बात करें और लिखित आवेदन दें ।
4 ) जो युवा साथी शोशल मीडिया का ज्ञान रखता हो वो इंस्टाग्राम ट्विटर और फेसबुक पर कैंपेन चलाए ।
5 ) अगर किसी युवा साथी का राजनीतिक पहुंच हो तो MLC से मिले और लिखित आवेदन दे ।
6 ) कुछ लोग प्रधानमंत्री कार्यालय में चिठ्ठी लिखें
7 ) कुछ लोग चाहें तो RTI से जानकारी हासिल करें ।
8 ) कुछ युवा साथी पंचायती राज और कुछ लोग पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में शिकायत करें।

बाकी आप लोग खुद ही समझदार हैं 😀

#धनसोईमांगेप्रखंड #धनसोई #पंचायतीराज #बक्सर Nitish Kumar Narendra Modi

01/05/2024

धनसोई की जनता मिथिलेश तिवारी और आनंद मिश्रा में इतनी मशगूल हो गई है की धनसोईं को प्रखंड बनाने वाली बात ही भूल गई।
इस चुनाव में एक भी पोस्ट या या एक भी मुद्दा जो धनसोई के लिए हित में हो, एक भी युवा साथी ने आवाज नहीं उठाया ।

आखिर कब तक आप लोग पार्टी का झंडा और जाति ,धर्म की राजनीति में अपनी जवानी खपाते रहेंगे ।

बात विकास की होनी चाहिए
बात रोजगार की होनी चाहिए
बात शिक्षा की होनी चाहिए
बात स्वास्थ्य की होनी चाहिए

हमरा मुख्य मुद्दा धनसोईं को प्रखंड बनाने की होनी चाहिए , पर एक भी युवा साथी इस मुद्दे पर अपने प्रत्यासी से बात नहीं करते ।

अपनी आवाज को बुलंद कीजिए आप लोग ।

#चुनाव2024

भाजपा धनसोई मंडल अध्यक्ष मित्र लखन मल्होत्रा को नेहरू युवा केंद जिला सलाहकार समिति सदस्य मनोनित होने पर हार्दिक बधाई शुभ...
05/02/2024

भाजपा धनसोई मंडल अध्यक्ष मित्र लखन मल्होत्रा को नेहरू युवा केंद जिला सलाहकार समिति सदस्य मनोनित होने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।💐💐

प्रभु श्रीराम तुमको इसी तरह प्रगति पथ पर गतिमान रखें।

साथ में मेरी 2 मांगे हैं धनसोईं के जनता के लिए 🙏🏻
1:- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ( सरकारी अस्पताल )
2:- ब्लॉक ( प्रखंड )

प्रभु श्रीराम करें की तुम जनता की मांग को जल्द से जल्द पूरा करवा सको ।

मित्र , सरकार तुम्हारी है, धनसोईं की जनता की आवाज को पहुंचाने का कार्य जरूर करना ।

लखन मल्होत्रा

17/09/2023

यह वाकई गर्व का विषय है की हमारे जलालपुर धनसोईं में विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित की गई है और धूम धाम से पूजा की तैयारी की गई है अतः आपसे सादर अनुरोध हैं की आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और कण कण के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा को सफल बनाएं तथा आशीर्वाद प्राप्त करें।

03/09/2022

आप सभी जनता को हृदय से प्रणाम 🙏🏻
आप सभी से अनुरोध है की अपने विधायक विश्वनाथ राम जी से धनसोईं को प्रखंड बनाने की मांग करें , क्योंकि अभी उनको ये भी कहने का हक नहीं को मेरी सरकार नही है, तो मेरा नम्र निवेदन है आप सभी जनता जनार्दन से की जब भी आप विश्वनाथ राम जी से मिलें तो एक बार धनसोईं को प्रखंड बनाने की बात जरूर करें उन्हें याद दिलाएं की इसी मुददे पर संतोष कुमार निराला को हराकर आपको जिताया गया है।
उन्हें ये भी याद दिलाएं की अगर आपके समय में धनसोईं को प्रखंड का दर्जा मिल गया तो आजीवन धनसोईं की जनता आपको वोट देती रहेगी।

धन्यवाद।

07/08/2022

ये धनसोई के लड़के भी अजीब हैं न...

बिना किसी चिंता के सारे दुःख दर्द को भूल के भोले की मस्ती में झूम रहे हैं , पता है ये सभी लड़के मध्यमवर्गीय परिवार से हैं पर भोले की दिवानगी ऐसी है की इतना शौक से इन्होंने DJ के साथ झूमते गाते बाबा बरमेश्वर नाथ की नगरी ब्रह्मपुर में इन्हे जल चढ़ाना है।

खैर बात चाहे जो भी हो भोले की दिवानगी होती ही बड़ी कमाल की है।
।। जय भोलेनाथ ।।

13/07/2022

Address

Buxar
802117

Telephone

+919939896030

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Support For Dhansoin BLOCK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Support For Dhansoin BLOCK:

Share

Category