14/01/2023
सरकार किसानों पर कितना भी जुल्म कर ले ।मर जायेगा ,टूटेगा नही ।
किसान को धरती पुत्र भी कहा जाता है, अमीर हो या गरीब, राजा हो या उद्योगपति,सरकार हो या प्रशासन सभी का जीवन किसान की मेहनत पर आश्रित है। किसान दिन-रात गर्मी, बारिश, ठंड की परवाह किए बिना अपने खेतों में अपने श्रम से फसलें उगाता है और वही अनाज पूरे देश के लोगों की भूख को शांत करता है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमारे बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में किसानों पर आधी रात में घर मे घुस कर प्रशासन के द्वारा मारा गया ।लेकिन अभी तक कोई कठोर कदम ,सरकार के द्वारा, ना ही तो विपक्ष में बैठे नेताओ को न्याय दिलाने के लिए चु रेंगा है ।बस जो नेता आ रहे है अपनी नेतागिरी चमकाने में लगे हुए है ।
हमे ना तो ऐसी सरकार चाहिए ना ही ऐसा विपक्ष में बैठे नेताएँ ।अब बस जो किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा ,उसके साथ हम किसान साथ रहेंगे ।हम केंद्र में बैठे बीजेपी के नेताओ से और बिहार में महागठबंधन की सरकार से आग्रह करते है कि बक्सर के किसानों पर हुए अत्याचार को जल्द से जल्द समाधान करें ।
आपका भाई
धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय
पूर्व जिला पार्षद
राजपुर पूर्वी 04