Jagruti Mahila Mandal , MCL.

Jagruti Mahila Mandal , MCL. Jagruti Mahila Mandal, MCL- Social Work

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन क्षेत्र में मूर्धन्य भूमिका निभाने वाली जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भा...
23/09/2023

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन क्षेत्र में मूर्धन्य भूमिका निभाने वाली जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी,उपाध्यक्ष आदरणीया सरिता पटेल भाभीजी,आदरणीया रश्मि बेहूरा भाभीजी, एवम आदरणीया अंजली बापट भाभीजी के कर कमलों से आज दिनांक23.09.2 को,तीन महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए भाभीजी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज  जागृति महिला मंडल MCL द्वारा संचालित आटा चक्की में आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी,एवम उपाध्यक्ष आदरणीया रश्मि बेहुरा भाभ...
17/09/2023

आज जागृति महिला मंडल MCL द्वारा संचालित आटा चक्की में आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी,एवम उपाध्यक्ष आदरणीया रश्मि बेहुरा भाभीजी और आदरणीया अंजली बापट भाभीजी की उपस्थिति में विश्वकर्मा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया गया।महिला मंडल और महिला सभा की सदस्य भी इस पावन अवसर पर मौजूद थीं।

Dear friends!Sharing pics of MCL team ,who performed in "CIL Sawan Function" in Kolkata on 26th August 2023, under the g...
28/08/2023

Dear friends!
Sharing pics of MCL team ,who performed in "CIL Sawan Function" in Kolkata on 26th August 2023, under the guidence of our president of Jagruti Mahila Mandal respected Padmaja Singh Bhabhji,and vice presidents of Jagruti Mahila Mandal respected Alpana Shukla Rao bhabhiji,respected Sarita Patel bhabhiji ,respected Arati Borah bhabhiji,respected Rashmi Behura bhabhiji nd respected Anjali Bapat bhabhiji.

Dear friends!Sharing pics of students of Deaf n Dumb school, Burla , where  yesterday, Jagtuti  Mahila Mandal had distri...
15/08/2023

Dear friends!
Sharing pics of students of Deaf n Dumb school, Burla , where yesterday, Jagtuti Mahila Mandal had distributed shoes n socks to them .See the glowing faces of girls.❤️

Dear friends!Sharing pics of students of Deaf n Dumb school, Burla , where  yesterday, Jagtuti  Mahila Mandal had distri...
15/08/2023

Dear friends!
Sharing pics of students of Deaf n Dumb school, Burla , where yesterday, Jagtuti Mahila Mandal had distributed shoes n socks to them .See the glowing faces of girls

"ममता का संबंध,जीवन का सबसे पवित्र रिश्ता होता है,जो बिना शब्दों के भी समझ आता है।"आज ऐसी ही अनुभूति हुई जब हम सभी बुरला...
14/08/2023

"ममता का संबंध,जीवन का सबसे पवित्र रिश्ता होता है,जो बिना शब्दों के भी समझ आता है।"
आज ऐसी ही अनुभूति हुई जब हम सभी बुरला स्थित "मूक बधीर स्कूल" पहुंचे।वहां की प्रिंसिपल ने छात्राओं के लिए कैनवास के जूते देने का आग्रह किया था।
जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी ने उनका आग्रह स्वीकार किया और आज 14.08.23 को आदरणीया भाभीजी एवम उपाध्यक्ष आदरणीया अल्पना शुक्ला राव भाभीजी ,उपाध्यक्ष आदरणीया अंजली बापट भाभीजी के कर कमलों से बालिकाओं को जूते मोजे सौंपा गयाऔर स्नैक्स के पैकेट्स भी दिए गए। इस नेक कार्य में महिला मंडल की सचिव विनीता सिन्हा और कोषाध्यक्ष रेणु पांडे एवम अन्य सदस्याएं भी मौजूद थीं।
उन लड़कियों ने अपनी खुशी को sign language में जाहिर किया जो दिल को छूने वाली थी।
वे न तो हमारे शब्दों को सुन सकती थी ना ही कुछ बोल सकती थीं पर हमारे दिल की बात अच्छे से समझ रही थी।
यह एक ऐसा अनुभव है जो हमे एहसास दिलाता है कि इनके लिए हमें हमेशा कुछ न कुछ करते रहना चाहिए ताकि ये भी सक्षम हो सकें और अपना जीवनयापन सुचारू रूप से कर सकें।

दिल में हमने ठान लिया है,जीवन का मकसद जान लिया है,मानवता को पहचान लिया है,समाज सेवा ही धर्म ,हमने मान लिया है।जागृति महि...
09/08/2023

दिल में हमने ठान लिया है,
जीवन का मकसद जान लिया है,
मानवता को पहचान लिया है,
समाज सेवा ही धर्म ,हमने मान लिया है।
जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी की निर्देशन में मंडल समाज सेवा के क्षेत्र में मूर्धन्य भूमिका निभा रही है।आज 25.07.23 को इसी कड़ी में एक और कड़ी जुड़ गई।आदरणीया भाभीजी एवम उपाध्यक्ष आदरणीया सरिता पटेल भाभीजी, आदरणीय रश्मि बेहूरा भाभीजी और आदरणीया अंजली बापट भाभीजी ,और मंडल की सेक्रेटरी विनीता सिन्हा एवम ज्वाइंट सेक्रेटरी अलका मेहरा संबलपुर स्थित "फूलझरन आश्रम"गए।वहां अनाथ बच्चों को आश्रय दिया जाता है,उनकी परवरिश की जाती है।मंडल उनकी हर संभव सहायता करती रहती है। उन्हीं बच्चों को अध्यक्षा एवम उपाध्यक्ष के कर कमलों से स्कूल बैग्स और कॉपी और पेन दिए गए।
वहां पर रहने वाली बालिकाओं को अंडर गारमेंट्स भी वितरित किए गए।सलवार सूट और फ्रॉक भी दिए गए।
समीप में ही वृद्धा आश्रम भी है जहां हम सभी को जाना बहुत अच्छा लगता है।वृद्धाओं के साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है।आज हमने उन्हें भी गाऊन , गमछा और बिस्कुट के पैकेट्स दिए। उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट देख कर बड़ा ही सुकून मिलता है🙏🏻

"ऊंच नीच का भेद ना माने वही श्रेष्ठ ज्ञानी,दया धर्म जिसमे हो, वही पूज्य प्राणी!राष्ट्र कवि दिनकर की इन पंक्तियों को साका...
09/08/2023

"ऊंच नीच का भेद ना माने वही श्रेष्ठ ज्ञानी,
दया धर्म जिसमे हो, वही पूज्य प्राणी!
राष्ट्र कवि दिनकर की इन पंक्तियों को साकार करती जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया पद्मजा सिंह भाभीजी के कुशल निर्देशन में यह मंडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रही है और उसी कड़ी में आज 25.07.23 को रजनीगंधा क्लब में जागृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष आदरणीया सरिता पटेल भाभीजी ,आदरणीया रश्मि बेहुरा भाभीजी एवम आदरणीया अंजली बापट भाभीजी,और मंडल की सेक्रेटरी विनीता सिन्हा ,और ज्वाइंट सेक्रेटरी अलका मेहरा की उपस्थिति में भाभीजी जी ने एक विद्यार्थी को वार्षिक फीस(12,360Rs) का भुगतान किया।चेक विद्यार्थी के अभिभावक को सौंपा गया।
वह St. Luke's Kindergarten का विद्यार्थी है।
हम सभी, छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया एवम सहृदय पद्मजा सिंह भाभीजी और उपाध्यक्ष आदरणीया अल्पना शुक्ला राव भाभी जी  के हा...
09/08/2023

जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया एवम सहृदय पद्मजा सिंह भाभीजी और उपाध्यक्ष आदरणीया अल्पना शुक्ला राव भाभी जी के हाथों आज दिनांक 13 .07. 23 को एक आठ वर्ष की दिव्यांग बालिका को व्हील चेयर समर्पित किया गया।इस नेक कार्य में महिला मंडल की सदस्याएं भी उपस्थित थीं।अभी तो बच्ची पूरी तरह से अपने अभिभावकों पर आश्रित है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सके,इतनी शक्ति उसे प्रदान करें!🙏

Added few more beautiful pics of Rajjo Utsav❤️
28/06/2023

Added few more beautiful pics of Rajjo Utsav❤️

ओडिशा का महान पर्व रज्जो इस बार MCL मुख्यालय में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।14th,15th ,16th June तीन दिन चलने वाले इस पर्...
28/06/2023

ओडिशा का महान पर्व रज्जो इस बार MCL मुख्यालय में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।14th,15th ,16th June तीन दिन चलने वाले इस पर्व के दूसरे दिन यानी की 15 th June को हमने कोल इंडिया की चेयरमैन मैडम आदरणीया( डा.)रेणु अग्रवाल भाभीजी और आदरणीया विमला प्रसाद भाभीजी(सीएमडी मैडम सीसीएल)और कोलकाता से आए सभी डायरेक्टर भाभीजी लोग के साथ मनाया ।
कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमकी शानदार प्रस्तुति हेडक्वार्टर और एरिया की महिलाओं ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अति विशिष्ट अतिथियों द्वारा पांच बच्चों को साइकिल समर्पित करने के बाद हुआ।
छोटा सा परिचय रज्जो पर्व के बारे में
यह पूर्ण रूप से स्त्री को समर्पित है।स्त्री के संतानोत्पति की क्षमता की पूजा होती है।इस पर्व को मानसून के आने का संकेत भी माना जाता है।
पेश है कार्यक्रम की
कुछ झलकियां

 .05.23  ground  women's cricket  vsqueenwarrior
28/05/2023

.05.23
ground
women's cricket
vsqueenwarrior

Address

Burla
768020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jagruti Mahila Mandal , MCL. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category