Bundi City-Future City

Bundi City-Future City Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bundi City-Future City, Landmark & historical place, Bundi, Bundi City.

16/06/2021
17/04/2021

बचाव रखें अपने आप का और अपनों का...

08/01/2020

: जिले में शीतलहर का थर्ड डिग्री टॉर्चर

छोटे-छोटे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर, कलेक्टर रुकमणी रियार ने 11 जनवरी तक बढ़ाया अवकाश, कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को ठंड से मिलेगी राहत


09/11/2019

अयोध्या फैसला - पूरी विवादित ज़मीन रामलला को।
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में कहीं पर 5 एकड़ की वैकल्पिक ज़मीन।
निर्मोही का दावा खारिज।
सरकार 3 महीने में मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए ट्रस्ट बनाएगी।
उसमें निर्मोही को भी कुछ प्रतिनिधित्व मिलेगा।

29/05/2019

अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी...

प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी #राजस्थान में रेड अलर्ट किया जारी,
पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, झालावाड़, #झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा
धौलपुर, जयपुर, सीकर,दौसा, भरतपुर में जारी की चेतावनी...

14/05/2019

#जयपुर: अगले 48 घंटों को लेकर पूर्वी और पश्चिमी #राजस्थान के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

करीब 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हवाएं, पूर्वी राजस्थान के अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,सीकर, अलवर,भरतपुर, दौसा, राजसमंद, बूंदी, धौलपुर, सीकर, डूंगरपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, सिरोही, उदयपुर में बदल सकता मौसम तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में 14,15,16 मई को मौसम बदलने की चेतावनी, मेघगर्जना के साथ बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना।

#मौसम_विभाग

10/05/2019

जयपुर : प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम बदलने की चेतावनी

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने की चेतावनी, इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हो सकती बारिश, तेज मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी।

06/06/2018

🅾 पीसीपीएनडीटी टीम की बड़ी कार्रवाई
👉जयपुर बस्सी से भ्रूण लिंग परीक्षण करवाती 2 सरकारी ANM सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
👉एएनएम के पास से ₹45000 भी किए जब्त
बूंदी,05 जून। पीसीपीएनडीटी टीम ने आज अपनी 119 कार्रवाई करते हुए दो सरकारी anm कमला देवी व उसकी पुत्री प्रियंका तथा ड्राइवर दुर्गेश को महिला का भ्रूण लिंग परीक्षण कराते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पीसीपीएनडीटी समन्वय राजू लोचन गोतम ने बताया कि बूंदी के ओवन स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत anm कमला देवी व बस्सी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत पुत्री प्रियंका की बहुत दिनों से लिंग परीक्षण करवाने की शिकायत मिल रही थी जिसका सत्यापन कराने के लिए एक गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर कमला देवी के पास भेजा जहां दोनो के बीच बातचीत में भ्रूण लिंग परीक्षण करवाने का ₹45000 सौदा तय हुआ कमला देवी ने महिला को बताया कि यहां शक्ति होने के कारण तुम्हारा काम दूर होगा कमला देवी महिला को अपनी बोलेरो गाडी में बिठा कर बस्ती ले गई जहां उसकी पुत्री ने बस्सी अस्पताल के सामने स्थित लाइफ लाइन सोनोग्राफी सेंटर में महिला की सोनोग्राफी कराई और महिला से कहा कि यह तुम्हें नहीं बताएंगे यह मुझे ही बताएंगे बाद में प्रियंका ने महिला को बताए कि तुम्हारे घर में में लड़की है इसका अबॉर्शन कराना होगा। इशारा मिलते ही टीम ने सोनोग्राफी सेंटर से दोनों एएनएम कमला देवी व प्रियंका को महिलाओं को दिए गए ₹45000 रुपया सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया । टीम ने वह मौके से पूरे मामले में काम में ली गई कमला देवी की बोलेरो गाड़ी ड्राइवर दुर्गेश को भी गिरफ्तार किया । तीनों आरोपियों को लेकर टीम बूंदी सर्किट हाउस पहुंचे जहां से कल सुबह दोनों महिला और ड्राइवर दुर्गेश को कोटा अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में CI श्रीराम बडेसरा अर्चना मीणा देवेंद्र झालावाड़ पीसीपीएनडीटी सदस्य प्रभु लाल ऐरवाल कोटा पीसीपीएनडीटी सदस्य प्रमोद कुमार भीलवाड़ा पीसीपीएनडीटी सदस्य रामस्वरूप सेन टोंक पीसीपीएनडीटी सदस्य जगदीश गुर्जर शामिल रहे।

30/03/2018

◆बिहार, बंगाल, गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी सांप्रदायिक तनाव: बूंदी जिले में इंटरनेट बंद◆

रामनवमी के दिन 25 मार्च, 2018 को बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में घटी सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अब राजस्थान में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। सरकार ने हनुमान जयंती से पहले तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राज्य के बूंदी जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। एसएमएस, व्हाट्सएप के साथ सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि ब्रॉडबैंड और लीज लाइन पर नेट चालू रहने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार कल गुरुवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि 31 मार्च को हनुमान जयंती पर आपसी सद्‌भाव और कानून व्यवस्था बनी रहे।

बूंदी जिला एसपी योगेश यादव से हुई बातचीत के मुताबिक आपको बता दें कि कल शनिवार को शहर में शोभायात्रा और अखाड़े निकलेंगे। इस अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो जिसके लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले रामनवमी के दिन शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद बूंदी शहर तीन दिन तक बंद रहा। हालांकि गुरुवार को बाजारों की कुछ दुकानों तो खुली, लेकिन हनुमान जयंती को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अगले आदेशों तक बंद कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि रामनवमी के दिन भड़के दंगों की वजह से पश्चिम बंगाल में चार लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे शख्स की मौत बुधवार को हुई, जिसकी पहचान गुरुवार सुबह की गई। बिहार में भी कई जिलों में भड़की हिंसा के बाद अब नया मामला नवादा में सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़ की गई है। इस दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है, जबकि कई वाहनों को आग लगा दी गई। उधर गुजरात के सूरत में दो समुदाय के बीच हुई झड़प में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया है।

●पत्थरबाजों के विरोध में आज बूंदी बंद, नहीं खुले बाजार। रामनवमी के जुलूस पर बीती रात हुआ पथराव● राजस्थान का बूंदी शहर मे...
26/03/2018

●पत्थरबाजों के विरोध में आज बूंदी बंद, नहीं खुले बाजार। रामनवमी के जुलूस पर बीती रात हुआ पथराव●
राजस्थान का बूंदी शहर में सोमवार को बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं. रविवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से बूंदी बंद के आह्वान पर शहर में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है. बंद को समर्थन और प्रदर्शन करने वाले संगठनों की मांग है कि शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने वालों को पकड़ा जाए. जब तक पत्थरबाजों को नहीं पकड़ा जाएगा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।बूंदी बंद के आह्वान पर शहर में बाजार और प्रतिष्ठान नहीं खुले हैं. पुलिस और प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद बनाए हुए है. संगठनों के कार्यकर्ता बाजारों में घूम-घूमकर बंद की अपील कर रहे हैं और इसी के साथ उनके समर्थन में शहर के बाजार-दुकानें बंद की जा रही हैं.
●यह है पूरा मामला●
बूंदी जिला मुख्यालय पर रविवार की रात को रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें एक होमगार्ड समेत दो लोग चोटिल हो गए. इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोग और दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए.
◆तनाव का माहौल, पुलिस तैनात◆
पुलिस ने शोभायात्रा के दौरान आमने-सामने हुए दोनों पक्षों को शांत करने और भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पथराव की इस घटना से पूरे शहर में तनाव फैल गया. हिन्दू संगठनों के लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

10/12/2017

🅱अपराधियों के आगे बूंदी पुलिस बेबस, बजाज फाइनेंस से 5 लाख रु. चोरी

बूंदी,शहर पुलिस अपराधियों के बेबस लग रही है। बीती रात चोरों ने बाईपास स्थित देवश्री कॉम्प्लेक्स के बजाज फाइनेंस ऑफिस में डकैती डाली। इस डकैती से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से तीन चोर सरिया लेकर काॅम्प्लेक्स के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे तथा शटर का ताला तोड़कर आॅफिस में घुसे। शातिर चोरों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पानी फेंक उसे बंद कर दिया और ऑफिस कि सारी अलमारियों कि दराजे व तिजोरियां तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। कैशियर के रूम में गल्ले का लॉक उनसे टूट गया और वे उसमें रखे हुए करीब 5 लाख रुपए चुरा ले गए।

कंपनी के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर विनोद कुमार विजयवर्गीय ने बताया कि ऑफिस की सेफ में 197 पैकेट सोने के तथा 3 लाख रुपये करीब पड़े थे, जिनको चोर चुरा ले जाने में सफल नहीं हुए, लेकिन कैशियर रूम में डेली कलेक्शन के करीब 5 लाख रुपये ले गए। मैनेजर ने बताया कि रात करीब 1 बजे उनके मोबाईल पर अलर्ट आया। इसके तुरन्त बाद कम्पनी के हेड ऑफिस से कॉल आया कि ब्रांच में कुछ गड़बड़ी हुई है, तो वह सीधे टोंक से बूंदी आए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ऑफिस के ताले टूटे हुए थे। ऑफिस के सामने स्थित कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि 3 लोग पीछे के दरवाजे से सरिये सहित घुसे हैं जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात रात 10 बजे से डेढ़ बजे के बीच की है।

Address

Bundi
Bundi City
323001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundi City-Future City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share