Government Polytechnic dibai Bulandshahr

Government Polytechnic dibai Bulandshahr Disclaimer:
This group is run by alumni of Government Polytechnic, Dibai (Bulandshahr).

1 322 CIVIL ENGINEERING 60
2 348 TEXTILE CHEMISTRY 60
3 351 TEXTILE TECHNOLOGY 60
4 375 CIVIL ENGINEERING [LATERAL ENTRY] 7
5 393 TEXTILE TECHNOLOGY (LATERAL ENTRY) 6 It is not officially affiliated with the institution or any government body. The purpose of this group is to connect past and present students and share educational or professional information.

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। कोराना संक्रमण के चलते पालीटेक्निक की आनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू हो रही हैं। ...
12/01/2022

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। कोराना संक्रमण के चलते पालीटेक्निक की आनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू हो रही हैं। लखनऊ समेत सूबे की सभी संस्थानों के दो लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संस्थानों में कंप्यूटर की कमी के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद घर पर ही मोबाइल फोन व लैपटाप से परीक्षा कराने की तैयारी कर चुका है। कोरोना काल में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सूबे के 154 सरकारी, 19 अनुदानित और 1177 निजी पालीटेक्निक में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों की परीक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया हैl

30 विद्यार्थियों पर एक आब्जर्वरः मोबाइल फोन पर परीक्षा कराने के निर्णय के साथ ही नकल रोकने की चुनौती भी परिषद के सामने होगी। नकल रोकने या उसके पास कोई बैठकर पेपर हल कराने वाले को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर भी मंथन चल रहा है। 30 विद्यार्थियों पर एक आब्जर्वर होगा तो बच्चों की गतिविधियों पर आनलाइन नजर रखेगा। हालांकि पिछले साल अगस्त में हुई परीक्षा के दौरान नकल राेकने के बंदोबस्त पर सवाल उठे थे। कई विद्यार्थियों द्वार पेपर मोबाइल फोन से लीक करने का षडयंत्र करके अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। ऐसे में एक बार फिर इस व्यवस्था को लेकर अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं।
पालीटेक्निक पर एक नजर

सरकारी संस्थान-154
सहायता प्राप्त संस्थान-19
निजी संंस्थान-1177
कुल विद्यार्थी-2.10 लाख
कोरोना संक्रमण से विद्यार्थियों को बचाने के लिए मोबाइल फोन या लैपटाप पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका भेजी जाएगी। बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साफ्टवेयर के माध्यम से नकल रोका जाएगा। इसे लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक होगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। परीक्षाएं 20 जनवरी से प्रस्तावित हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मोबाइल फोन से परीक्षाएं कराने पर अधिकारियों को निर्णय लेना है। -सुनील कुमार सोनकर, सचिव,प्राविधिक शिक्षा परिषद

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। पालीटेक्निक में प्रवेश को लेकर अपने गृह जनपद में स्थानांतरण कराने का मन बनाने वाले छात्रों के...
07/08/2021

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। पालीटेक्निक में प्रवेश को लेकर अपने गृह जनपद में स्थानांतरण कराने का मन बनाने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसे पीछे विभाग का तर्क है कि इससे कम रैंक वाले छात्रों की मनोदशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

Ads by Jagran.TV
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से नौ सितंबर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 150 सरकारी व 18 सहायता प्राप्त के साथ ही निजी संस्थाओं में प्रवेश होता है। कम रैंक वाले मेधावियों को प्राथमिकता के आधार पर संस्था आवंटन का मौका मिलता है। काउंसिलिंग के आधार पर प्रदेश के 1220 निजी, 150 सरकारी, 18 सहायता प्राप्त और पांच अन्य विभागों द्वारा संचालित संस्थानों में प्रवेश होगा। पहले गृह जनपद में प्रवेश न होने पर छात्र आसपास के जिलों में प्रवेश ले लेते हैं। प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही ऐसे छात्र जो संस्था की अदला-बदली करना चाहते थे वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव को प्रार्थना पत्र देकर बदलाव करा लेते थे। अदला-बदली के नाम पर छात्रों से धन उगाही भी होने लगी थी। इस पर रोक लगाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने शासन से इस बदलाव को बंद करने का प्रस्ताव बीते महीने भेजा था। शासन के निर्णय के बाद इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। एक बार फिर इस प्रक्रिया को शुरू करने के प्रस्ताव पर प्राविधिक शिक्षा विभाग ने असहमति व्यक्त की है। ऐसे में अब छात्र जहां प्रवेश लेंगे वहीं उन्हें पूरी पढ़ाई करनी होगी। किसी भी सूरत में बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें

प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि मेधावियों का हौसला बना रहे इसकी वजह से संस्था स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है। अब इसे दोबारा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आनलाइन पालीटेक्निक लाक करने की सुविधा मेधावियों को मिलती है। ऐसे में छात्रों को प्रवेश लेने वाली संस्था में ही पढ़ाई करनी होगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से होने वाली पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल शुक्रवार को...
07/08/2021

लखनऊ, जागरण संवाददाता। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से होने वाली पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि नौ सितंबर से तीन पालियों में आनलाइन परीक्षा होगी। 14 सितंबर तक होन वाले परीक्षा के पहले तीन दिनों तक ए ग्रुप की परीक्षा होगी। दो दिनों तक बी से आइ ग्रुपों की परीक्षाएं होंगी। सुबह आठ से 10:30, मध्याह्न 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शाम को चार से 6:30 बजे तक तीन पालियों में आनलाइन परीक्षाएं होंगी। सात अगस्त तक आवेदन पत्रों में संशोधन किया जा सकता है। करीब पौने चार लाख विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है।

Ads by Jagran.TV
मोबाइल फोन से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं : कोराना संक्रमण के चलते पहली बार पॉलीटेक्निक की आनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्थानों में कंप्यूटर की कमी के चलते प्राविधिक शिक्षा परिषद घर पर ही मोबाइल फोन व लैपटॉप से परीक्षा कराने पर मंथन कर रहा है। इस महीने के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा शुरू होने की संभावना है। कोरोना काल में पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सूबे की सभी 150 सरकारी, 19 अनुदानित और 1202 निजी पालिटेक्निक में संचालित पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं आनलाइन के साथ बहुविकल्पीय होंगी।

30 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक : मोबाइल फोन पर परीक्षा कराने के निर्णय के साथ ही नकल रोकने की चुनौती भी परिषद के सामने होगी। नकल रोकने या उसके पास कोई बैठकर पेपर हल कराने वाले को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर भी मंथन चल रहा है। 30 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती होती है। सूबे में 150 सरकारी और 19 सहायता प्राप्त संस्थान हैं। निजी संंस्थान-1202 निजी में सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील कुमार सोनकर ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।

Address

Bulandshahr
203393

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic dibai Bulandshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government Polytechnic dibai Bulandshahr:

Share