02/11/2025
*कन्यादान " महादान "*
पत्नी की असामयिक मृत्यू , सिरपर कर्ज का भार ( पत्नी के इलाज के लिए )
तीनो बेटियो की परवरिश की जिम्मेदारी ना सर पर छत ना जेब मे धन
और बडी बिटिया के तय विवाह से चिंतित होता असहाय पिता.....
जब संस्था की बहने बिटिया के घर उसके परिवार से मिलने गयी तो वहाँ पर मन को द्रवित और झकझोर करने वाली परिस्थिती थी ना सिर पर छत थी ना नहाने के लिए बाथरूम था।
तभी संस्था की बहनो ने निर्णय लिया की संस्था की ओर से परिवार की यथासंभव सहायता करेंगे।
हमारी संस्था की सम्मानित बहनो द्वारा 2 नवंबर दिन रविवार को हुए बिटिया के विवाह से पहले घर मैं कमरे की छत और बाथरूम बनवाया गया।
बिटिया के विवाह के उपलक्ष्य मे संस्था की बहनों द्वारा प्रेमस्वरुप दिए गए सुंदर उपहार डबलबैड ,सेेफ, LED.tv, चांदी का सैट, चांंदी की पायल और बिछीए , प्रैस, मिक्सी, डिनर सैट, सिलाई मशीन, क्राकरी, बर्तन, बिटिया को शादी का लहंगा, 9. हैवी साडीया और 2.सूट, श्रृंंगार का सामान, ब्लैंकेट, बेडशीट ,दो अटैची, दुल्हे का सफारी सूट और रिस्टवाच, बिटिया के ससुराल में सभी परिवार जनों के लिए साडीया और जेन्ट्स जोडे और अन्य भी जरुरी सामान को हमारी संस्था की बहने बिटिया के विवाह से लगभग तीन-चार दिन पूर्व मेरे आवास पर खूबसूरती से सजाती हुई ऐसे प्रतीत हो रही थी जैसे कोई मां तो कोई बड़ी बहन अपनी बिटिया की शादी की तैयारिया कर रही हो ।जिस बिटिया की शादी थी वह और उसकी दोनों बहने भी मेरे आवास पर मौजूद थी।
सारा सामान संस्था की बहने विवाह से 2 दिन पूर्व बिटिया के घर पहुंचाकर आई ।
हम सभी बिटिया के सुखी संसार और उज्वल भविष्य की मंगलकामना करते है।
जिलाध्यक्ष
मंजू गुप्ता
एवम समस्त कार्यकारिणी
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
(उड़ान हौसलों की)
(महिला इकाई) बुलंदशहर