30/09/2025
गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री आदर्श रामलीला कमेटी छतारी, बुलंदशहर द्वारा आयोजित श्री काली महारानी शोभायात्रा के मेले का शुभारम्भ क्षेत्रीय समाज सेवी #श्री_शांति_स्वरुप_शर्मा निवासी खेड़िया अहमदगढ़ द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया, मेले की सुरक्षा में तैनात #थाना_छतारी_अध्यक्ष_श्री_संदीप कुमार ने अपने अधीनस्त पुलिसकर्मियों को मेले में पूरी मुस्तैदी के साथ डयूटी करने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किये, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों के सहयोग से कमेटी पदाधिकारीयों ने मेले का संचालन करते हुए, मेला शाय 6 बजे होली दरवाजा स्थित माँ चामुंडा देवी के मंदिर से प्रारम्भ कराकर जनकपुरी, महावीर बाजार, मुख्य चौराहे, गांधी नगर, गोपाल गंज, जैन चौक होते हुए शिवपुरी स्थित रामलीला ग्राउंड मे 10 बजे समापन कराया।
मेले में अराजक तत्वों के खिलाफ मुस्तैद पुलिस बल का निरीक्षण करने के लिए #क्षेत्रीय_अधिकारी_श्री_शोभित_कुमार व #पुलिस_अधीक्षक_देहात_श्रीमान_डॉक्टर_तेजवीर_सिंह जी स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष #श्री_आकाश_गर्ग द्वारा सभी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों के लीये कमेटी अध्यक्ष श्री आकाश गर्ग ने समस्त कमेटी की ओर से आभार व्यक्त्त किया।
मेले में 15 काली अखाड़े, 15 डी जे, 35 झांकिया व दिल्ली का मशहूर जिया बैंड सम्मलित रहे।
इस अवसर पर श्री आकाश गर्ग, राजकुमार वार्ष्णेय, राजीव चाचा, प्रमोद पंत, सुनील दत्त, बबली गौड़, डॉक्टर लोकेश, संजय गौड़, नीरज अग्रवाल, भारत गौड़, अविनाश पंडित, जीतू पंडित, दिवश अग्रवाल, कौशल पंडित, राजू बालाजी, कमली यादव, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, माधव माहेश्वरी, पुलकित वार्ष्णेय, तन्नू वार्ष्णेय, आदि गौड़, हर्ष बंसल उर्फ़ नोने भाई, अर्पित वार्ष्णेय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।