31/10/2025
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को #जिला बदायूं के दहगवाम में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जी का जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव जी के नेतृत्व में किसानों ने भव्य स्वागत किया संचालन संभल जिला अध्यक्ष मिथलेश शास्त्री ने किया कार्यक्रम का आयोजन अमित शर्मा जिला संगठन महामंत्री बदायूं ने किया ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा हमारे निवेदन को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह जी के द्वारा स्वीकार किया और किसानों को तोहफा के रूप में 30 रुपए कुंतल गन्ना समर्थन मूल्य बढ़कर 400 रुपए कुंटल किया इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद करते हैं और जिला बदायूं में घूम रहे आवारा गोवंशो को गौशाला में भिजवाया जाए और आलू किसानों के 2000 रुपए कुंटल एमएसपी तय की जाए साथी गेहूं गन्ना आदि की बुवाई का समय है डीएपी के लिए किसान डर-डर की ठोकर खा रहे हैं किसानों को डीएपी उपलब्ध कराई जाए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष इंतजार अली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, युवा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जादौन, प्रेमपाल यादव जिला उपाध्यक्ष, अनिल प्रधान जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष बदायूं प्रवेश यादव, बबराला नगर अध्यक्ष तरुनेश , जिला सचिव युवा शिवा शर्मा, प्रदीप शर्मा, लेखराज यादव, फिरासत मलिक आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे