District Court Bulandshahr

District Court Bulandshahr The highest court of the District and Sessions Judge. This is the principal court of original civil

19/02/2025

*लखनऊ से बड़ी खबर* राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने राज्य कर के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय को किया गिरफ्तार, एक कंपनी को 20 लाख की जीएसटी रिफंड देने के बदले मांगे थे दो लाख रुपए, संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने की थी विजिलेंस हेल्पलाइन पर शिकायत।

20/10/2024

बुलन्दशहर: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उग्र सफाई कर्मचारियों ने सफाई इंस्पेक्टर को चप्पलों से पीटा।

संविदा सफाई कर्मचारियों ने दफ़्तर में घुसकर सफाई इंस्पेक्टर को लात घूसों से पीटा।

संविदा सफाई कर्मचारी कर रहे थे वेतन वृद्धि और स्थानीय करने की मांग।

विरोध के दौरान उग्र हुए सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका बुलन्दशहर में तैनात सफाई इंस्पेक्टर को चप्पलों से पीटा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को कराया शांत, वार्ड नम्बर 10 में तैनात बताए जा रहे हैं सफाई कर्मचारी।

बुलन्दशहर नगर पालिका के दफ्तर की घटना।

इलाहाबाद हाईकोर्ट जज ने सीनियर एडवोकेट के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की सिफारिश वाले मामले की सुनवाई से खुद को अलग कियाइला...
01/10/2024

इलाहाबाद हाईकोर्ट जज ने सीनियर एडवोकेट के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की सिफारिश वाले मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की जस्टिस संगीता चंद्रा ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें पिछले सप्ताह उनके नेतृत्व वाली खंडपीठ ने आदेश पारित किया था, जिसमें सीनियर एडवोकेट के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​कार्यवाही करने के लिए मामले को चीफ जस्टिस को संदर्भित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि खंडपीठ (जिसमें जस्टिस बृज राज सिंह भी शामिल थे) ने उक्त संदर्भ तब दिया था, जब उसने पाया कि सीनियर एडवोकेट ने अदालत की कार्यवाही के संचालन पर आक्षेप लगाकर और द्वेष के व्यक्तिगत आरोप लगाकर अदालत को बदनाम किया था और उसकी गरिमा को कम किया था।

जब आज मामले की सुनवाई हुई तो जस्टिस चंद्रा ने कहा: "मेरे सामने नहीं"।

यह घटनाक्रम उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा सर्वसम्मति से जस्टिस संगीता चंद्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए प्रस्ताव पारित करने के एक दिन बाद हुआ।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर में भारत की स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि बुलंदशहर के वर्तमान जिला ...
15/08/2024

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर में भारत की स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि बुलंदशहर के वर्तमान जिला जज मनजीत सिंह श्योरायण व अन्य जजों ने खूब हर्षोल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया, इस उपलक्ष्य पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव पवन कुमार निम के साथ अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया l

06/08/2024

बुलंदशहर पुलिस का कारनामा
हाथ देकर गाड़ी रुकवाई, तमंचा रखा और भेज दिया जेल;
सदैव आपकी सेवा में तत्पर का दावा करने वाली बुलंदशहर जिले की पुलिस के एक कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर संज्ञान लेकर एसएसपी बुलंदशहर ने कोतवाल समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इसी के साथ मामले की विभागीय जांच शुरू की गई है.

04/08/2024

आए दिन कहीं ना कहीं खुल रही है भ्रष्टाचार की पोल, इसी क्रम में आज सहारनपुर में 1 साल पूर्व बनीं सड़क गई धंस, 4 लोग घायल, एक ICU में भर्ती।
1. घटना सहारनपुर के वार्ड-34 के मोहल्ला विनोद विहार की है, जहां शनिवार को अमृत योजना के तहत शुरू हुई थी इस सड़क की मरम्मत।
2. रविवार सुबह जब पार्षद सुधीर पंवार खुद मौजूद रहकर करवा रहे थे काम, तभी अचानक से सड़क गई धंस, जिससे दो मजदूर, दो महिला सहित खुद पार्षद हो गए घायल।
3. पार्षद को इतनी आई है चोटें, की उनको ICU में करना पड़ा भर्ती।
4. जानकारी के अनुसार सड़क, सीवर लाइन और वाटर लाइन लीकेज से अंदर ही अंदर हो चुकी थी खोखली।
5. स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम ने सीवन लाइन बिछाने के बाद रोड ठीक करने में किया था भ्रष्टाचार।
6. धरने पर बैठे लोग, विधायक, नगर निगम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, जिम्मेदार अफसरों पर हों कार्रवाई, की मांग।

बुलंदशहर के नए जिला जज बने मंजीत सिंह श्योराण ।उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया ह...
04/07/2024

बुलंदशहर के नए जिला जज बने मंजीत सिंह श्योराण ।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें बुलंदशहर के जिला जज श्री पंकज कुमार सिंह का स्थानांतरण बाराबंकी नगर के लिए कर दिया गया है। बुलंदशहर जनपद में नए जिला जज के रूप में श्री मंजीत सिंह श्योराण की नियुक्ति की गई है।

29/06/2024

UP: जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को जड़ा थप्पड़, राजस्व टीम से भी हाथापाई; दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को किसान ने थप्पड़ जड़ दिया। राजस्व टीम के साथ भी अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की तो एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया।

04/11/2023

बुलन्दशहर: करप्शन के कीचड़ में धसी शिकारपुर तहसील।

एसडीएम का स्टेनो ले रहा एसडीएम कोर्ट में रिश्वत।

मुल्जिमों को तारीख और जमानत की आड़ में स्टेनो वसूल रहा रिश्वत।

एसडीएम की नाक के नीचे रिश्वतखोर स्टेनो विजय खेल रहा है रिश्वत का खेल।

रिश्वतखोर बाबू की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल।

पीड़ित ने रिश्वतखोर बाबू की करतूत को किया कैमरे में कैद।

बुलन्दशहर की शिकारपुर तहसील का है वायरल वीडियो।

वकील को प्रताड़ित करने के आरोप में 3 पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने हड़ताल वाप...
29/09/2023

वकील को प्रताड़ित करने के आरोप में 3 पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने हड़ताल वापस ली।

एक वकील को प्रताड़ित करने के आरोपी तीन पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

गिरफ्तार किए गए तीन पुलिस अधिकारियों में से एक पुलिस अधीक्षक हैं। बार काउंसिल ने अब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं से तुरंत अपना कार्य फिर से शरू करने का अनुरोध किया है।

गाड़ी चलाते समय रखे ध्यानअन्यथा फाइन भरने को रहे तैयार ।
09/04/2023

गाड़ी चलाते समय रखे ध्यान
अन्यथा फाइन भरने को रहे तैयार ।

Address

Court Road
Bulandshahar
203001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Court Bulandshahr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share