Thakur Rajesh Kumar Singh

Thakur Rajesh Kumar Singh Humanitarian • Social Worker • Politician

भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई!यमुना मैया की कृपा...
23/10/2025

भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई!

यमुना मैया की कृपा से हर बहन का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से आलोकित हो और हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे, यही प्रार्थना है।

अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह...
22/10/2025

अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जननेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो।

आपका राष्ट्रसेवा और सहकारिता का पथ और भी जनकल्याणकारी बने, यही मंगलकामना है।

Amit Shah

गोधन संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!प्रकृति क...
22/10/2025

गोधन संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

प्रकृति के प्रति कर्तव्यभाव का बोध कराने वाला यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, भगवान श्री कृष्ण से यही कामना है।

जय श्री कृष्ण!

✨ इस दीपावली, खुशियाँ बाँटने का एक और सुंदर अवसर ✨आज हमारे सभी स्टाफ़ सदस्यों को दीपावली बोनस और उपहार देकर उनके समर्पण,...
20/10/2025

✨ इस दीपावली, खुशियाँ बाँटने का एक और सुंदर अवसर ✨

आज हमारे सभी स्टाफ़ सदस्यों को दीपावली बोनस और उपहार देकर उनके समर्पण, मेहनत और परिवार जैसे साथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
हम मानते हैं — हमारी असली ताकत हमारी टीम है, जो पूरे दिल से हमारे सपनों को साकार करती है। 💫

🌸 टीम की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी दिवाली है! 🌸

दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः। दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा नि...
20/10/2025

दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥

अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा निराशा पर आशा की विजय के प्रतीक महापर्व दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

दीपों के आलोक से जगमगाता यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, एवं नवसंकल्प का संचार करे। आइए, इस दीपावली पर ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत का दीप जलाएं!’

#शुभ_दीपावली

'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2025'📍 अयोध्या धाम
19/10/2025

'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2025'

📍 अयोध्या धाम

समस्त देशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ...
19/10/2025

समस्त देशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, दीपोत्सव के इस मंगल अवसर पर हम सब मिलकर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, स्थानीय कारीगरों का सम्मान बढ़ाएं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं!

लक्ष्मी जी की असीम कृपा और हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से, तीन पीढ़ियों की प्रतीक्षा और अनगिनत मन्नतों के बाद हमारे घर मे...
18/10/2025

लक्ष्मी जी की असीम कृपा और हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से, तीन पीढ़ियों की प्रतीक्षा और अनगिनत मन्नतों के बाद हमारे घर में खुशियों का उजाला आया है। 14 अक्टूबर 2025 को हमारे अनुज पुत्र अनंत राज सिंह और बहू अंबिका सिंह के आँगन में एक नन्ही परी ने जन्म लिया। उसके आगमन से घर-आँगन में जैसे नई ऊर्जा, नई मुस्कान और अपार आनंद का संचार हो गया है। यह पल हमारे पूरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि इस नन्ही सी जान ने हर दिल में अपार प्रेम और उमंग भर दी है।

हमारे घर की इस नई सुबह और इस अनुपम सौभाग्य के लिए हम ईश्वर के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। आप सभी प्रियजनों, परिजनों और शुभचिंतकों से निवेदन है कि अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद इस नन्ही बिटिया और हमारे परिवार पर बनाये रखें। उसकी मुस्कान में हमारी दुनिया बसती है, और आपकी दुआओं में हमारी खुशियों की पूर्णता है।

ॐ धन्वंतराये नमःआपको एवं आपके समस्त परिवार को  #धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।माता लक्ष्मी ...
18/10/2025

ॐ धन्वंतराये नमः

आपको एवं आपके समस्त परिवार को #धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे।

महान वैज्ञानिक,  पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें म...
15/10/2025

महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।

अखंड सौभाग्य और सुदृढ़ वैवाहिक जीवन के पावन पर्व, करवाचौथ की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।इस व्रत से आपके ज...
10/10/2025

अखंड सौभाग्य और सुदृढ़ वैवाहिक जीवन के पावन पर्व, करवाचौथ की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस व्रत से आपके जीवन में खुशियाँ और समृद्धि बनी रहे।

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।चंद्रमा की किरणों से बरसती सुधा आप सभी के ज...
06/10/2025

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

चंद्रमा की किरणों से बरसती सुधा आप सभी के जीवन में शीतलता और सुख-समृद्धि का संचार करें।

Address

32 Civil Lines , Indra Chowk , Badaun
Budaun
243601

Telephone

+919761161234

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thakur Rajesh Kumar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Thakur Rajesh Kumar Singh:

Share

Category