Government Medical College Badaun

Government Medical College Badaun A UP Govt. Medical Institution.

स्वाइन फ्लू वायरस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित* 07 सितंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बद...
07/09/2026

स्वाइन फ्लू वायरस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
* 07 सितंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के प्रधानाचार्य प्रो. डा0 शिव कुमार के निर्देशन में स्वाइन फ्लू वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जागरूकता एवं संगोष्ठी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर-3 में किया गया। कार्यक्रम का संचालन माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वशिष्ठ मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. निगार फातिमा, सहायक आचार्य ने समन्वयक की भूमिका निभाई।
* संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा स्वाइन फ्लू वायरस से होने वाले संक्रमण, इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वाइन फ्लू वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
* कार्यक्रम के दौरान स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, हाथों की स्वच्छता, संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों में संक्रमण के लक्षणों की पहचान एवं आवश्यक उपचार के बारे में भी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक किया गया।
* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-प्रधानाचार्य डा0 नेहा सिंह ने कहा कि स्वाइन फ्लू वायरस से बचाव के लिए जागरूकता एवं समय से आवश्यक सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नियमित जांच कराने तथा रोगियों के संपर्क में आने वाले फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए, जिससे वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू एवं अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों के लिए पृथक ओपीडी काउंटर चिन्हित किया गया है। साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ की बीएसएल लैब में स्वाइन फ्लू की जाँच हेतु पर्याप्त मात्रा में आरटी-पीसीआर किट उपलब्ध हैं एवं चिकित्सालय में प्रर्याप्त मात्रा में औषधि एवं आक्सीजन की उपलब्धता है।
* इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 अर्शिया मसूद सिद्दीकी, डा0 ईषा सिंद्यल, डा0 अमृता बाचपेयी, डा0 सुचेता यादव, डा0 लालेन्द्र यादव, डा0 रश्मि सिंह, डा0 नेहा सिंह (दंत रोग विभाग) डा0 अब्दुल रहमान, डा0 गरिमा चौधरी, डा0 नेहा मिश्रा सहित अन्य संकाय सदस्य, जूनियर रेजीडेन्ट, सीनियर रेजीडेन्ट एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम, समाज सेवा प्रभाग के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन* प्रजाप...
22/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम, समाज सेवा प्रभाग के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू, राजस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डा0 दादी प्रकाशमणि जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत दिनांक 22 अगस्त 2026 को दिन शनिवार को ब्रह्माकुमारी आश्रम, बी-4, आवास विकास, बदायूँ में राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम है और हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान भी किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है।
* राजकीय मेडिकल कॉलेज की उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने सभी से इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया तथा रक्तदाताओं को “जीवनदाता ”कहकर उनका उत्साहवर्धन किया।
* कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समस्त तैयारियां पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम की सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुईं। डॉ. सुचेता यादव ने शिविर में भाग लेने वाली सभी महिला रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
* शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया! इस शिविर में रक्तदान कि लिए 60 पंजीकरण हुए एवं कुल 42 रक्तदान हुए।
* इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए । ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी जी एंव अरूणा दीदी ने सभी रक्तदाताओं एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है इससे रक्तदाता के माध्यम से कई लोगों को जीवनदान मिलता है एवं रक्तदाता का शरीर स्वास्थ्य रहता है एवं ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस प्रकार का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हमारी संस्थान द्वारा जनहीत में प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
* इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी आश्रम के भाई एवं बहन-किरण दीदी, धर्मवीर, दीनदयाल, मुन्नालाल, मिथिलेश इत्यादि लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
* शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन श्री रजनीश पटेल, श्री संदीप कुमार सिंह, श्रीमती साल्वी, श्रीमती मीनाक्षी एवं कु. पूजा सहित समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेशबदायूं, 14 अगस्त 2026। ह...
15/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

बदायूं, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। यात्रा में संकाय सदस्यों, एमबीबीएस, बीएससी एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। तिरंगे के केसरिया, श्वेत और हरे रंग क्रमशः साहस एवं त्याग, सत्य एवं शांति तथा समृद्धि एवं विकास का संदेश देते हैं। वहीं, मध्य में स्थित अशोक चक्र निरंतर प्रगति, न्याय और कर्मशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और नागरिक उत्तरदायित्व का उत्सव है। यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और सशक्त, समृद्ध एवं एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रितुज अग्रवाल, डा. श्रवण कुमार भार्गव, डा. मुकत्याज हुसैन, डा. लालेन्द्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डा. पारूल सक्सेना, डा. अमित कुमार, डा. श्रीनिवासन गांधी, प्रो. अनिल गुर्जर, डा. प्रदीप मदरेड़ा, श्री गजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अजय पारिक, श्री सुनील कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित* दिनांक-13 अगस्त 2026 राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में हर घर तिरंगा अभिया...
15/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

* दिनांक-13 अगस्त 2026 राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत छात्र अनुभाग द्वारा LT-1 में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल सक्सेना, सहायक आचार्य, एनाटॉमी विभाग एवं छात्र अनुभाग नोडल अधिकारी ने किया।
* निबंध प्रतियोगिता में एम0बी0बी0एस 2024 बैच के साद अली ने प्रथम, गुरु प्रकाश ने द्वितीय तथा सैफ अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में एम0बी0बी0एस 2024 बैच की रीता गंगवार प्रथम, आकांक्षा मिश्रा द्वितीय तथा इंशा खान तृतीय रहीं।
* इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभागिता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश* दिनांक 10 अगस्त 2026- ...
13/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
* दिनांक 10 अगस्त 2026- हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
* तिरंगा यात्रा की अगुवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। यात्रा में संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
* इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों, छात्रों एवं कर्मचारियों से भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
* तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
* हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।
* कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डा0 नेहा सिंह, मुुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 मुकत्याज हुसैन, डा0 सुचेता यादव, डा0 श्रवण कुमार भार्गव, डा0 रश्मि सिंह, डा0 लालेन्द्र यादव,सोशल मीडिया प्रभारी, डा0 श्री निवासन गांधी, प्रो0 अनिल गुर्जर, डा0 अभिलाष यादव, डा0 प्रदीप मदरेड़ा, श्री गजेन्द कुमार सिंह, श्री अजय पारिक, श्री सुनील कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, एमबीबीएस, बी0एस0सी0 एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण का आयोजन* 05 अगस्त 2026 राजकीय मे...
06/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण का आयोजन
* 05 अगस्त 2026 राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को एमबीबीएस बैच-2022 के विद्यार्थियों द्वारा ओपीडी परिसर में दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।
* कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशे का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि पान मसाला, गुटखा एवं सुपारी के सेवन से मुँह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बताया गया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अनेक नई समस्याएँ उत्पन्न करता है तथा कई परिवारों को गरीबी और भूखमरी की ओर धकेल देता है।
* प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं आमजन से नशा मुक्त युवा विकसित भारत, नशा मुक्त खुशहाल भारत तथा नशा मुक्त भारत के जोशीले नारे लगवाए। इसके उपरांत उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की नशामुक्ति शपथ भी दिलाई।
* नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन कर उपस्थित मरीजों, तीमारदारों एवं आमजन को नशा छोड़ने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
* कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश पति तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
* कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा0 मुकत्याज हुसैन, सह-आचार्य, एनाटमी विभाग द्वारा दिया गया।
* कार्यक्रम में डा0 लालेन्द्र यादव, डा0 गरिमा, डा0 शिवानी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजनबदायूं। राजकीय मेडिकल क...
06/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत स्नातकोत्तर जूनियर रेजिडेंट (पीजी जेआर) की ओर से व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने सभी उपस्थितजनों को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।

उपप्राचार्य डॉ. नेहा सिंह ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए।

व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में एनाटॉमी विभाग के जूनियर रेसिडेंट डॉ. अर्चित आर्य, डॉ. ऋषभ सिंह , डॉ. एतिशा चौधरी, एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. विनीत कुमार, डॉ. मोहम्मद एजाज, डॉ. कुलदीप, डॉ. नेहा मिश्रा तथा डॉ. मोनिश अंसारी ने नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किए।

निर्णायकों के निर्णय के अनुसार डॉ. अर्चित आर्य ने प्रथम, डॉ. ऋषभ सिंह ने द्वितीय तथा डॉ. एतिशा चौधरी एवं डॉ. नेहा मिश्रा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डा0 मुकत्याज हुसैन, डॉ. मनीष कुमार, डा0 लालेन्द्र यादव, डॉ. पारुल सक्सेना तथा डॉ. अमित कुमार सहित अनेक चिकित्सक, संकाय सदस्य, एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना था।

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे नशा मुक्त भारत पखवाड़ादिनांक 02 अगस्त 2026 बदायूं | राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में "नशा म...
03/08/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ मे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा
दिनांक 02 अगस्त 2026 बदायूं | राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, मेडिकल एबं पैरामेडिकल/नर्सिंग छात्र और स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं डॉ नेहा सिंह ने कहा कि "नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली नस्ल को बर्बाद कर देती है। नशे की लत से परिवार टूटते हैं, समाज में अपराध बढ़ता है और देश की युवा शक्ति कमजोर होती है।"
उन्होंने युवाओं और आम जनता से अपील की कि "हमें सबसे पहले खुद को नशे से बचाना चाहिए और साथ ही अपने समाज को भी इस बुराई से बचाने का संकल्प लेना चाहिए। यदि हम आज जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
उप प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने और नशा छोड़ने में मदद के लिए लगातार शिविर और काउंसलिंग सत्र आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत मे उपप्रधानाचार्य महोदया द्वारा सभी को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई । इस कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी डॉ लालेन्द्र यादव, फार्माकोलॉजी बिभाग के सहायक आचार्य डॉ अमित कुमार, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के ट्यूटर श्री सुनील कुमार , श्री अजय परिक, छात्रों एबं स्टॉफ मजूद रहे I

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजनसंगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर ...
29/07/2026

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया हेपेटाइटिस से बचाव का संदेश

बदायूं, 28 जुलाई 2026। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के वायरल हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) शिव कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, मरीजों, तीमारदारों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी के प्रति जागरूक करना रहा।

मेडिसिन विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित कुमार एवं वायरल हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. नितेश पति तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जबकि मेडिसिन बिभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. गरिमा चौधरी ने कार्यक्रम समन्वयक के रूप में संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ओपीडी परिसर में एमबीबीएस बैच 2023 एवं 2025 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुई। नाटक के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर निःशुल्क जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही एमबीबीएस बैच 2022 के छात्रों द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हेपेटाइटिस से बचाव, सुरक्षित जीवनशैली एवं समय पर जांच कराने का संदेश आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

नेशनल वायरल हेपाटाइटिस कण्ट्रोल प्रोग्राम (NVHCP) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम मे प्रमुख आयोजित संगोष्ठी जिसमे बिभिन्न वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा दोपहर 2:00 बजे संस्थान के लेक्चर थिएटर-3 में आयोजि कार्यक्रम मे हेपेटाइटिस बि0 एबं सी0 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया गाया ।

प्रो. डॉ. अर्शिया मसूद (सामुदायिक चिकित्सा विभाग) ने हेपेटाइटिस बी एवं सी के प्रसार, रोकथाम और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी I
प्रो. डॉ. ईशा सिंघल (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) ने हेपेटाइटिस बी एवं सी की संरचना, संक्रमण, रोगजनकता तथा निदान की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
डॉ. गरिमा चौधरी (सीनियर रेजीडेंट, मेडिसिन विभाग) ने रोग की पहचान, आधुनिक उपचार एवं समय पर इलाज के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। उन्होंने सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, संक्रमित रक्त एवं असुरक्षित इंजेक्शन से बचने, नियमित जांच कराने तथा संस्थान में उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ने बताया कि हेपेटाइटिस बी0 एवं सी0 की दिशा में हमारे संस्थान दूसरे संस्थान की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है जिसे सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ को हेपेटाइटिस बी एवं सी का उपचार के लिए जनपद स्तर पर उपचार केन्द्र घोषित कि गया है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. मुकत्याज हुसैन, प्रो. (डॉ.) सीमा सरन, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. वशिष्ठ मिश्रा, डॉ. अमृता बाजपेयी, डॉ. सुचेता यादव, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. शिवम कामठान, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. पुनीत कुमार, डॉ. राजेश कुमार शाक्य, डॉ. निगार, डॉ. मिदत अली खान, डॉ. पवित, डॉ. अब्दुल रहमान सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक, रेजीडेंट चिकित्सक, एमबीबीएस एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
मेडिसिन विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम जन-जागरूकता, समय पर जांच और उपचार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण या जोखिम की स्थिति में बिना संकोच सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Address

Budaun
243601

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Medical College Badaun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government Medical College Badaun:

Shortcuts

Share