CHAS MUNICIPAL CORPORATION

CHAS MUNICIPAL CORPORATION Chas Municipality was established on 21 Jan 1977. And it change into Municipal Corporation on 9 February 2015. Total 35 wards came under Chas Municipality

जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम की कार्रवाईजलजमाव की समस्या को देखते हुए आज चास नगर निगम के कर्मियों द्वारा विभ...
02/09/2026

जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम की कार्रवाई

जलजमाव की समस्या को देखते हुए आज चास नगर निगम के कर्मियों द्वारा विभिन्न वार्डों में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वॉटर लॉकिंग सिस्टम से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। इस कार्रवाई से जल निकासी सुचारु होने तथा जलजमाव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

18/08/2026

Happy Independence Day 🇮🇳

 #चास नगर निगम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस आज चास नगर निगम में  #80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा...
15/08/2026

#चास नगर निगम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आज चास नगर निगम में #80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय महापौर श्री भोलू पासवान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, माननीय उप महापौर श्रीमती पूजा कुमारी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण , माननीय वार्ड पार्षद गण सहित नगर निगम के सभी पदाधिकारी, गणमान लोगो एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ #राष्ट्रीय गान* गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

Letter No 2237 Date 12-08-2026
13/08/2026

Letter No 2237 Date 12-08-2026

जानता दरबार 12-08-2026
11/08/2026

जानता दरबार 12-08-2026

तीसरी बोर्ड बैठक शुरू , महापौर की अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ ?
10/08/2026

तीसरी बोर्ड बैठक शुरू , महापौर की अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ ?

पद्मभूषण गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बुजुर्गों - आमजनों को मिली नई सौगात !!सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन ...
04/08/2026

पद्मभूषण गुरुजी स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बुजुर्गों - आमजनों को मिली नई सौगात !!

सोलागीडीह स्थित वैद्यनाथ जन सेवा वृद्ध आश्रम के समीप विकसित 'गुरुजी स्मृति वाटिका' का लोकार्पण कर इसे आमजनों एवं बुजुर्गों को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा, मेयर श्री भोलू पासवान , अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, उपमहापौर श्रीमती पूजा कुमारी, सहित अन्य अतिथियों ने गुरुजी की अर्धकाय प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा कहा कि यह वाटिका प्रकृति, स्वास्थ्य, सुकून और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनेगी। उन्होंने गुरुजी के जनसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

चास नगर निगम की स्वच्छता पहल, फास्ट फूड मार्केट के ठेला-खोमचा संचालकों को वितरित किए गए डस्टबिनचास नगर निगम के महापौर श्...
20/07/2026

चास नगर निगम की स्वच्छता पहल, फास्ट फूड मार्केट के ठेला-खोमचा संचालकों को वितरित किए गए डस्टबिन

चास नगर निगम के महापौर श्री भोलू पासवान के नेतृत्व में चास स्थित फास्ट फूड मार्केट के सभी ठेला एवं खोमचा संचालकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर कचरा फैलने से रोकना तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है।

NAMASTE Day 2026Honouring the dignity, safety, and well-being of sanitation workers.
15/07/2026

NAMASTE Day 2026
Honouring the dignity, safety, and well-being of sanitation workers.

चास नगर निगम, चास (बोकारो)जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के तहत विशेष जल संवाद एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजनचा...
14/07/2026

चास नगर निगम, चास (बोकारो)

जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के तहत विशेष जल संवाद एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन

चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के अंतर्गत एक विशेष जल संवाद कार्यक्रम एवं जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री भोलू पासवान, उप महापौर श्रीमती पूजा कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों एवं आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान जल की महत्ता, उसके संरक्षण की आवश्यकता तथा भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गई।

उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे जल की बर्बादी को रोकेंगे तथा वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे। साथ ही, सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पानी बचाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने हेतु सक्रिय योगदान देंगे।

जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों की छतों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करने तथा सोखता गड्ढा (Soak Pit) बनाने के लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यह संदेश दोहराया गया कि जल संकट जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वक्ताओं ने कहा कि ‘कैच द रेन-2026’ अभियान तभी पूर्ण रूप से सफल होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगा और जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देगा।

कार्यक्रम में नगर प्रबंधक, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ, कनीय अभियंता, सफाई मित्रों सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Address

Bokaro
827017

Telephone

+919102222284

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CHAS MUNICIPAL CORPORATION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CHAS MUNICIPAL CORPORATION:

Shortcuts

Share