जोहार पार्टी बोकारो

जोहार पार्टी बोकारो Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from जोहार पार्टी बोकारो, Political Party, PANCHOURA, Bokaro Steel City.

जोहार पार्टी झारखंड की एक उभरती हुई राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना झारखंड की सामाजिक न्याय, के मुद्दों को ध्यान में रखकर की गई है।भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर समाधान केंद्रित राजनीति करना। मै मनोज कुमार महली, जो जोहार पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रहा , बोकारो विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोकने वाले चेहरों में से एक मैभी था । झारखंड विधानसभा चुना

व 2024 में मैंने इस क्षेत्र से पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था,

स्थानीय विरोध और जनसंग्राम
2020 में बोकारो क्षेत्र के पंचौरा गाँव में जिस समय बीएसएल हालिया पाइपलाइन परियोजना लेकर आया, उस दौरान प्रभावित ग्रामीणों ने जोहार पार्टी के जिलाध्यक्ष रूप में मनोज कुमार महली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध का प्रमुख कारण था मुआवज़ा और पुनर्वास का अभाव, और मैंने स्पष्ट संकेत दिया कि जब तक उचित मुआवज़ा और नियोजन नहीं मिलता, तब तक काम नहीं होने देंगे

🌹💐 शुभ विवाह समारोह 💐🌹जोहार पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष कपरदार जी की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होकर...
21/06/2026

🌹💐 शुभ विवाह समारोह 💐🌹

जोहार पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष श्री सुभाष कपरदार जी की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होकर केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महली, चास प्रखंड कोषाध्यक्ष राज चौधरी, चास प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, राजेश जी एवं सुरेश सिंह जी एवं जिला के पदाधिकारीयो ने नवदंपति को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

✨ ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, खुशियों और समृद्धि से सदैव महकता रहे। ✨

💖 शुभ विवाह, मंगलमय जीवन! 💖

18/05/2026

झारखंड की राजनीति में इन दिनों जेल में गर्भवती कैदी को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। रिपोर्ट के बाद अब पहले लगाए जा रहे कई आरोपों और दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

इस मुद्दे पर भाजपा नेता Babulal Marandi के बयान को लेकर कुशवाहा समाज में तीखी नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि बिना पूरी सच्चाई सामने आए किसी समुदाय या व्यक्ति विशेष को लेकर बयान देना उचित नहीं है।

इसी क्रम में जोहार पार्टी के नेता Vijay Kumar Mahto ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों में राजनीतिक बयानबाजी समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कई बातें केवल अफवाह और राजनीतिक आरोपों के आधार पर फैलाई जा रही थीं।

विजय कुमार महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे तथ्यों के आधार पर ही बयान दें और समाज में भ्रम फैलाने से बचें।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी महिला और संवेदनशील मामले को राजनीति का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब जब मेडिकल रिपोर्ट पूरी सच्चाई सामने ला चुकी है, तब राजनीतिक दलों को भी जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

25/04/2026

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 की सुबह हमारी पूजनीय चाची जी, श्रीमती जीरो देवी जी के देहांत का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके जाने से परिवार में एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

वह सरल, स्नेही और करुणामयी स्वभाव की धनी थीं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमारे जीवन को दिशा देता रहेगा। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और यादें हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेंगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

श्रद्धांजलि Asha Bhosle जी की मधुर आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। उन्होंने अपने अनगिनत गीतों से संगीत को एक न...
12/04/2026

श्रद्धांजलि

Asha Bhosle जी की मधुर आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। उन्होंने अपने अनगिनत गीतों से संगीत को एक नई पहचान दी और हर पीढ़ी को अपनी कला से जोड़ा।

उनका योगदान अमूल्य है और उनका संगीत सदैव अमर रहेगा। 🌹

सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के चरणों में नमन। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जोहार पार्...
27/03/2026

सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के चरणों में नमन। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जोहार पार्टी की ओर से राम नवमी की बधाई।"

🚩 जय श्री राम! जय बजरंग  पंचौरा में भक्ति का पुनर्जागरण: 20 वर्षों का इंतजार समाप्त!आज बोकारो के पंचौरा (बजरंग बली मोड़)...
26/03/2026

🚩 जय श्री राम! जय बजरंग
पंचौरा में भक्ति का पुनर्जागरण: 20 वर्षों का इंतजार समाप्त!
आज बोकारो के पंचौरा (बजरंग बली मोड़) स्थित प्राचीन बजरंग मंदिर में एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, आज पुनः अखंड हरिकीर्तन का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive Magistrate) महोदया जया कुमारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और कीर्तन कर शुभ आरंभ किया। उनके आगमन और इस आयोजन से समस्त ग्रामवासियों में अभूतपूर्व हर्ष और उल्लास का वातावरण है।
इस मौके पर समाजसेवी मनोज कुमार महली जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि अब हर वर्ष इसी प्रकार मिल-जुलकर इस आयोजन को और भी भव्य रूप दिया जाएगा।

🚩 जय श्री राम! जय बजरंग

प्रमंडलीय महली जाति सुधार समिति की केंद्रीय कमिटी एवं बोकारो जिला कमिटी द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह केवल रंगों क...
02/03/2026

प्रमंडलीय महली जाति सुधार समिति की केंद्रीय कमिटी एवं बोकारो जिला कमिटी द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और सामाजिक स्वाभिमान का उत्सव बन गया।

इस गरिमामय अवसर पर मनोज कुमार महली (केन्द्रीय सचिव, जोहार पार्टी एवं बोकारो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर विशेष रूप से स्मरण किया गया महली समाज के पूर्व पार्टी अध्यक्ष स्वर्गीय मेघलाल महली को — जिनकी दूरदर्शिता, संघर्ष और त्याग ने संगठन की नींव को मजबूत किया। उन्होंने पार्टी को अपने पसीने और खून से सींचा, समाज को संगठित किया और एक ऐसी विचारधारा दी जो आज भी हमें मार्गदर्शन देती है।
कार्यक्रम में उनके वंशजों एवं उन सभी पदाधिकारियों के परिवारों को सम्मानित किया गया जिन्होंने संगठन को खड़ा करने में अपना सर्वस्व समर्पित किया। यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उस विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प है जिसे हमारे पूर्वजों ने अपने संघर्ष से गढ़ा।

आज आवश्यकता है कि हम उस बलिदान को याद रखें, संगठन को और मजबूत करें, युवाओं को जोड़ें और पार्टी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएँ।

यह केवल सम्मान समारोह नहीं था — यह विरासत को आगे बढ़ाने का प्रण था।
संघर्ष की मशाल अब हमारे हाथ में है, और इसे और प्रज्वलित करना हमारी जिम्मेदारी है।
आइए, एकजुट होकर संकल्प लें —
👉 समाज की मजबूती
👉 संगठन की एकता
👉 शिक्षा और अधिकार की लड़ाई
👉 और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य

#महली_समाज
#स्वर्गीय_मेघलाल_महली
#जोहार_पार्टी
#एकता_संघर्ष_सम्मान
#विरासत_से_विकास
#महली

“जोहार पार्टी की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।संविधान हमारा गर्व, लोकतंत्र हमारी ताकत।जय हिंद!”
26/01/2026

“जोहार पार्टी की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।
संविधान हमारा गर्व, लोकतंत्र हमारी ताकत।
जय हिंद!”

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँनया वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।यह नया साल हम...
31/12/2025

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नया वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
यह नया साल हमारे समाज, राज्य और देश के लिए नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक बदलावों का वर्ष बने—यही मेरी कामना है।
आइए, हम सब मिलकर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और न्यायपूर्ण व्यवस्था के निर्माण के लिए आगे बढ़ें। नए वर्ष में हम अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें और एक बेहतर, सशक्त तथा समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
आप सभी का सहयोग, विश्वास और स्नेह यूँ ही बना रहे—इसी आशा के साथ।
नववर्ष 2026 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

मनोज कुमार महली
पूर्व प्रत्याशी, बोकारो विधानसभा
केंद्रीय सचिव, जोहार पार्टी

Address

PANCHOURA
Bokaro Steel City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जोहार पार्टी बोकारो posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share