चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला Social Work

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2026 को भव्य जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह आयोजन बोकार...
13/04/2026

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2026 को भव्य जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह आयोजन बोकारो स्टील सिटी के बोकारो क्लब में आयोजित किया गया ।इसमें बोकारो जिला के अलावा गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा रांची ,रामगढ़ ,सिमडेगा,हजारीबाग जिलों से चित्रांश सम्मिलित हुए लगभग 2000 चित्रांशों की भीड़ थी मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहे। सम्मेलन से यह संदेश निकाल कर आया कि
आपस में सहयोग करें और आगे बढ़े। सम्मेलन को सफल बनाने में चित्रगुप्त मा परिवार बोकारो जिला के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल एवं संजय सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम कोषाध्यक्ष संजय सिंहा, संयुक्त महासचिव अनूप सिंहा एवं लालेश सिन्हा राज श्रीवास्तव, आयोजन समिति के अध्यक्ष रमण सिंहा, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष ललित वर्मा,, ललित सिन्हा, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सुदीप सिन्हा, लालबहादुर शास्त्री सेवा शांति के अध्यक्ष संजय सिंहा, संयोजक के पी सिंहा, उपाध्यक्ष अनल कुमार,ओंकार सिंहा ने अपना विशेष योगदान दिया।

07/04/2026
26/02/2026
आज दिनांक 2फरवरी, 2026 को लाल बहादुर शास्त्री केंद्र, चास में चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई...
03/02/2026

आज दिनांक 2फरवरी, 2026 को लाल बहादुर शास्त्री केंद्र, चास में चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई ।
बैठक की अध्यक्षता जय शंकर जयपुरियार,मुख्य संरक्षक ने की।बैठक में सबसे पहले तेनुघाट की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा को जिला कुम्हला समिति सहभागिनी की अध्यक्षा मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में स्थाई रूप से रह रही है,जिसके कारण नई अध्यक्षा का मनोनय किया गया।सहभागिनी की बाकी पद धारी यथावत रहेंगी। उनके मनोनय का सभी लोगों ने स्वागत किया।
इसके उपरांत महासम्मेलन के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने बतलाया कि,सम्मेलन 5 अप्रैल को बोकारो स्टील सिटी में आयोजित की जाएगी। जिसमें धनबाद,हजारीबाग गिरिडीह,रामगढ़ एवं रांची जिला से प्रतिनिधिगण उपस्थित होंगे। सम्मेलन प्रधान मंत्री की योजना बेटी बचाव,बेटी पढ़ाओ पर आधारित होगी।सम्मेलन में वैवाहिक समस्याओं,बेटियों की उत्तम शिक्षा,महिलाओं के स्वरोजगार के सृजन युवाओं के आत्मनिर्भरता,वर्तमान पारिवारिक संरचना के प्रकाश में वरिष्ठ नागरिकों के सुरक्षित जीवन एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के विषय पर बृहत चर्चाएं होंगी एवं निर्णय लिए जाएंगे।सम्मेलन विशुद्ध गैरराजनीतिक होगी।
बैठक में कायस्थ परिवार
चीरा चास समिति को उनके सांस्कृतिक आयोजन में उपयोग हेतु एक साउंड सिस्टम, चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला द्वारा प्रदान किया गया।जिसे समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अपने अन्य सदस्यों के साथ ग्रहण किया।

बैठक में चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला से संबद्ध सारी समितियों , बेरमो, कत्थारा , स्वांग, गोमिया , चंद्रपुरा, तेनुघाट, दुग्धा, बोकारो थर्मल, के अलावा चास, मालती रेजिडेंसी, कोऑपरेटिव कॉलोनी , बारी को ऑपरेटिव, चीराविशेषकर, महासचिव भैया प्रीतम, कार्यकारीअध्यक्ष रतनलाल, कोषाध्यक्ष संजय सिंहा ,, लालबहादुर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिंहा, उपाध्यक्ष रमन सिंहा, संयुक्त महासचिव लालेश कुमार, ओंकार सिंहा, अनुराग प्रसाद, अनुज वर्मा, ललित वर्मा, ललित सिंहा, प्रिय रंजन सिन्हा सुरेंद्र सिन्हा,अभय श्रीवास्तव , शशि कांत सिन्हा, सुदीप सिन्हा, विकास सिन्हा, विजय अंबष्ट, संजय अंबष्ट एवं अश्वनी सिंहा ,मुक्त पूनम घोष के अलावा बड़ी संख्या में सदस्य एवं सदस्याएं उपस्थित रही

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला  की विभिन्न समितियों ने पूरे उत्साह और भव्यताके साथ अपने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की ...
24/10/2025

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की विभिन्न समितियों ने पूरे उत्साह और भव्यताके साथ अपने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा का आयोजन किया।

17/10/2025

यह फेसबुक अकाउंट चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला अपनी क्रिया कलाप की सूचना अपने सदस्यों एवं कायस्थ जाति के बीच प्रसारित करने के लिए क्रिएट किया है। असंबंधित लोगों से अनुरोध की फालतू पोस्ट इसमें न डालें।अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

Address

Bokaro Steel City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category