गोशाला, बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी

  • Home
  • India
  • Bissau
  • गोशाला, बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी

गोशाला, बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी गौसेवा संस्थान

बिसाऊ पिंजरापोल गोशाला में हुआ सामुहिक गो पूजनराज्य की वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गोपालन विभाग के ...
15/12/2025

बिसाऊ पिंजरापोल गोशाला में हुआ सामुहिक गो पूजन

राज्य की वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गोपालन विभाग के निर्देशानुसार बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी की ओर से गोशाला में गो पूजन व गो सेवा का कार्यक्रम हुआ। प्रवक्ता कुंजबिहारी बिरमीवाला ने बताया कि संरक्षक विजय माटोलिया के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने गोमाता गुड़, हरा चारा खिला कर आरती की। पंडित गोपाल लाटा ने भगवान गोपाल और गोमाता की पूजा आरती करवाई। इस अवसर पर पिंजरापोल सोसायटी गोशाला के संयोजक कपिलेश शर्मा उप संयोजक पंकज जेजानी, सचिव विलास सैनी, उप सचिव सुभाष खटीक, कोषाध्यक्ष मुरारी जोशी, विधि सलाहकार एडवोकेट पवन धौलपुरिया, कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश जोशी, संजय पोद्दार, नवरत्न बारी, मैनेजर सुरेन्द्र माटोलिया, लेखाकार महेंद्र भार्गव ने ने समस्त गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार से रजिस्टर्ड गौशालाओं को अनुदान मिलता है। गोमाता से राज्य सरकार के सुशासन की मंगल कामना भी की गई।

जय गौमाता ।। जय गोपाल।।    बिसाऊ गौशाला में शुभचिंतकों द्वारा नए नए प्रकल्प स्थापित किए जा रहे हैं। इस गौशाला में नवीनीक...
11/11/2025

जय गौमाता ।। जय गोपाल।।
बिसाऊ गौशाला में शुभचिंतकों द्वारा नए नए प्रकल्प स्थापित किए जा रहे हैं। इस गौशाला में नवीनीकरण के दृढ़ स्तंभ श्री जगदीश जी कन्हैया कसेरा ने भविष्य को उज्ज्वल करने हेतु कृषि भूमि ( बढ़ढा) में अच्छी नस्ल के खजूर के पेड़ लगाने हेतु 100000/₹ ( एक लाख रुपए) प्रदान किए हैं।
यह राशि उन्होंने मुंबई में उनके द्वारा आयोजित रामकथा में गौशाला कार्यकारिणी को प्रदान की।
गौशाला कार्यकारिणी ट्रस्टी श्री जगदीश जी कसेरा एवं उनके सुपुत्र श्री कन्हैया कसेरा का हृदय से साधुवाद ज्ञापित करती हैं।🙏🙏
संयोजक
कपिलेश शर्मा

श्रीमती चन्द्रकला-स्व. श्यामसुन्दर जी खेमका एवं सुपुत्र श्री राजीव जी, संजीव जी, आशीष जी खेमका, फरीदाबाद द्वारा बिसाऊ पि...
08/11/2025

श्रीमती चन्द्रकला-स्व. श्यामसुन्दर जी खेमका एवं सुपुत्र श्री राजीव जी, संजीव जी, आशीष जी खेमका, फरीदाबाद द्वारा बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी, बिसाऊ की गोमाता एवं गोवंश की सेवा में दलिया का आहार अर्पित करवाया गया।
आप द्वारा प्रत्येक शनिवार को गोमाता एवं गोवंश को दलिया आहार दिलवाया जाता है।
गोमाता का आशीष श्रीमती चन्द्रकला खेमका फरीदाबाद एवं इनके परिवार पर बना रहे।
हम सब गोशाला के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण आपके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना गोमाता एवं गोपाल से करते हैं.
🪷जय गोमाता.🪷 जय गोपाल.🪷

#तुलादान #गौशाला #गोपाष्टमी

गायो के प्रति स्नेह और गाँव के प्रति लगाव आज भी बाहर रह रहे बिसाऊ वासियो के दिलो में बना हुआ है।श्रीमान दीपक पोद्दार जी ...
07/11/2025

गायो के प्रति स्नेह और गाँव के प्रति लगाव आज भी बाहर रह रहे बिसाऊ वासियो के दिलो में बना हुआ है।
श्रीमान दीपक पोद्दार जी हाल निवासी (उदयपुर) ने आज अपने जन्मदिन पर गौशाला में 🐂गायो के चारे पानी हेतु 11000/-₹ का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
🐂 गौमाता से प्राथना है आपकी यश कीर्ति बिसाऊ नगर में ही नही अपितु दूर दराज तक फैलती रहे।
गौकृपा पूरे परिवार पर बनी रहे इन्ही कामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद 🙏🏻
बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी

#तुलादान #गोपाष्टमी #गौशाला

श्री सज्जन जी पौद्दार की सुपौत्री एवं श्रीयांश जी पौद्दार की सुपुत्री आध्या पौद्दार, मुम्बई द्वारा आज बिसाऊ पिंजरापोल सो...
07/11/2025

श्री सज्जन जी पौद्दार की सुपौत्री एवं श्रीयांश जी पौद्दार की सुपुत्री आध्या पौद्दार, मुम्बई द्वारा आज बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी, बिसाऊ की गोमाता एवं गोवंश की सेवा में दलिया का आहार अर्पित किया गया।
श्री सज्जन जी पौद्दार, श्रीयांश जी पौद्दार, श्रीमती सुनीता पौद्दार, श्रीमती सृष्टि पौद्दार एवं रूचिता पौद्दार द्वारा अपने हाथों से गोमाता एवं गोवंश की सेवा में दलिया का आहार अर्पित किया गया।
गोमाता का आशीष पौद्दार परिवार पर बना रहे. हम सब गोशाला के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण आपके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना गोमाता एवं गोपाल से करते हैं।
🪷जय गोमाता🪷जय गोपल

#तुलादान #गोपाष्टमी

जय गौमाता की 🙏आज के शुभ दिवस परहमारे नगर के मुबई प्रवासी गौ भक्त श्रीमान गोपीकिशन जी बिरमीवाला ने अपने जन्मदिन के पावन अ...
04/11/2025

जय गौमाता की 🙏
आज के शुभ दिवस पर
हमारे नगर के मुबई प्रवासी गौ भक्त श्रीमान गोपीकिशन जी बिरमीवाला ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर
गौमाता के चरणों में ₹5100/- (इक्यावन सौ रुपये) अर्पित किए हैं।
गौमाता की असीम कृपा सदा श्री गोपीकिशन जी बिरमीवाला एवं उनके समस्त परिवार पर बनी रहे,
और उन्हें सदैव स्वास्थ्य, समृद्धि एवं गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त होता रहे।
गौसेवक परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आभार।

जय गौमाता 🙏 जय गोपाल 🙏

आज हमारी इस गौशाला के कायाकल्पी , भगवान कृष्ण मंदिर के निर्माता दिवंगत श्री संतोष जी पोद्दार का जन्मदिवस है।गोलोक में वि...
03/11/2025

आज हमारी इस गौशाला के कायाकल्पी , भगवान कृष्ण मंदिर के निर्माता दिवंगत श्री संतोष जी पोद्दार का जन्मदिवस है।
गोलोक में विराजित पुण्यात्मा को जन्मदिवस की अन्नत शुभकामनाएं 🙏🙏
इनके जन्मदिवस पर गौशाला में कोषाध्यक्ष मुरारी जोशी ने गौमाता को हरा चारा और गुड़ खिलाकर पुण्यात्मा के श्री चरणों में नमन किया।

#तुलादान

दैनिक भास्कर में गोपाष्टमी पर्व पर हुए भव्य आयोजन की खबरें.. #तुलादान
31/10/2025

दैनिक भास्कर में गोपाष्टमी पर्व पर हुए भव्य आयोजन की खबरें..

#तुलादान

राजस्थान पत्रिका में गोपाष्टमी पर्व पर हुए भव्य आयोजन की खबरें.. #तुलादान
31/10/2025

राजस्थान पत्रिका में गोपाष्टमी पर्व पर हुए भव्य आयोजन की खबरें..

#तुलादान

बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी की ओर से गौशाला में आज गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है..सुबह विधि विधान से गौ पूजन क...
30/10/2025

बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी की ओर से गौशाला में आज गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है..
सुबह विधि विधान से गौ पूजन के बाद संरक्षक श्री कमल पोद्दार, श्री रामप्रकाश बिरमीवाला ने सिक्कों के वजन से तुलादान कार्यक्रम की शुरुआत की..
संयोजक श्रीकिशन पारीक ने बताया कि हर वर्ष से अलग हटकर इसबार बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
मुरारी जोशी ने बताया कि गौभक्त कमल पोद्दार के सौजन्य से एक शाम गौमाता के नाम राजस्थान के प्रसिद्ध गायककार प्रकाश माली के मुख से विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।
शाम 5 बजे से 7 बजे तक स्वादिष्ट चाट मेला तथा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक जोधपुर के प्रसिद्ध गायककार प्रकाश माली की विशाल भजन संध्या आयोजित होगी।
इस अवसर पर विजय माटोलिया , विलास सैनी, कपिलेश शर्मा, श्रीकिशन स्वामी, पवन धौलपुरिया, महेंद्र भार्गव, सुरेंद्र माटोलिया उपस्थित थे।

#तुलादान #गोपाष्टमी Thar ki Awaaz AJAY Kunj Bihari Birmiwala

29/10/2025

श्री योगेन्द्र जी राजपुरिया (मदनलाल राजपुरिया ट्रस्ट, मुम्बई) द्वारा गोपाष्टमी के पावन दिवस के उपलक्ष्य में बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी, बिसाऊ को गोमाता एवं गोवंश की सेवा में 21000/- रूपये प्रदान किये गए।
गोमाता का आशीष श्री योगेन्द्र जी राजपुरिया एवं राजपुरिया परिवार पर बना रहे।
हम सब गोशाला के पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारीगण आपके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना गोमाता एवं गोपाल से करते हैं।
🪷जय गोमाता🪷जय गोपाल🪷🙏🙏🙏🙏

Address

Bissau
331027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोशाला, बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category