I want to work for Bishrampur common people, Women empowerment, child welfare, social development, e
Address
Bishrampur
Bisrampur
822132
Telephone
Website
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when ब्रह्मदेव प्रसाद - बी.डी प्रसाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
ब्रह्मदेव प्रसाद(बी.डी प्रसाद)
मैं ब्रह्मदेव प्रसाद(बी.डी प्रसाद) पिता स्व• शिव शंकर साव उम्र 45 वर्ष भारतीय नागरिक पेशा व्यपार, राजनीति एवं समाज सेवा , जन्म एवं लालन-पालन ग्राम मुरमा जिला पलामू झारखंड में हुआ, मेरी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मुरमा, माध्यमिक उच्च विद्यालय में पात्री एवं उच्च शिक्षा गणेशलाल अग्रवाल कॉलेज डाल्टनगंज से हुई है ।
मैं सक्रिय,अनुशासित,सामाजिक परिश्रमी,सहयोगी,निर्धारित एवं केंद्रित व्यक्ति हूं। मैं सामाजिक कार्य, जरूरतमंद लोगों की सहायता, सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय सहयोगी हूं, जनता के संपर्क में जनता के बीच घूल-मिल कर उनकी भावनाओं को समझता हूं, जनता की आवाज को सुनना, उनसे आशीर्वाद एवं कार्य लेकर एक अच्छे नेता की तरह कार्य करना चाहता हूं। मेरे स्वर्गीय पिता का सन् 1990 से लेकर 2000 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बहुत अच्छे संबंध थे, वह जिला स्तर के सक्रिय पदाधिकारी थे एवं उनका संबंध पलामू जिला के भाजपा लोकसभा सदस्यों से भी था ।
मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य 1998-1999तक 1999 से 2006 तक भाजपा का सक्रिय सदस्य 2007 में झा. वि. मो. (प्र.) की सदस्यता ग्रहण किया एवं 2009 में समर्पण, परिश्रम एवं अपने लोगों के सहयोग से पार्टी के विश्वास एवं उम्मीद के साथ केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य बना । मैं गढ़वा एवं पलामू जिला के लोगों के बीच लोकप्रिय नेता हूं , और पूरे क्षेत्र के लोगों से अच्छे संबंध हैं, मैं हमेशा उनके लिए क्षेत्र में उपस्थित रहता हूं, और आवश्यकता पड़ने पर दिन-रात सेवा के लिए तत्पर रहता हूं।
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में परिश्रम,जनता के प्रति समर्पण से सभी समुदाय, दल एवं जाति के सभी 4,16,145 लोगों के बीच अच्छी प्रतिष्ठा एवं संबंध है, मुझे मेरी विधानसभा क्षेत्र के अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन प्राप्त है, और मैं उन सभी के अच्छे संपर्क में हूं, मैं समय-समय पर जरूरतमंद लोगों जन समस्याओं के लिए संघर्षरत रहा हूं, जिसमें मुझे यहाँ की जनता का पूर्ण सहयोग मिला । फलत: बीते हुए लोकसभा चुनाव में मेरे प्रयास से ही झारखण्ड विधानसभा प्रदेश उम्मीदवार विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र मैं द्वितीय स्थान पर रहा । गरीब जनता एवं ,आम लोगों के लिए बैठकों, कार्यक्रमों का आयोजन एवं नेतृत्व स्वयं के खर्च एवं आम लोगों के सहयोग से करता हूं।