Himachal Ki Awaaz

Himachal Ki Awaaz देव भूमि हिमाचल।।।।

शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं और अधिकारियों को।क्या इसी दिन के लिए आपको चुना गया था?क्या एक साधारण सा नियम नहीं बनाया जा सकत...
06/07/2026

शर्म आनी चाहिए ऐसे नेताओं और अधिकारियों को।
क्या इसी दिन के लिए आपको चुना गया था?
क्या एक साधारण सा नियम नहीं बनाया जा सकता कि जो भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंके, उस पर भारी जुर्माना लगे?
आप 50 से अधिक देशों में जाते हैं, लेकिन क्या वहाँ की साफ़-सफ़ाई और अनुशासन से कुछ भी सीखकर नहीं आते?

क्या नगर निगम के कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है?

हर जगह गंदगी, टूटी सड़कें और अव्यवस्था देखकर दुख होता है।

अगर कानून सख्त होगा, तो लोग भी नियम मानेंगे।
देश बदलना है तो सिर्फ़ भाषण नहीं, सख्त नियम और ईमानदार कार्रवाई भी ज़रूरी है.
"स्वच्छ भारत सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक और हर अधिकारी की ज़िम्मेदारी है।"

27/06/2026

भोटा से जाहू तक लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों से एक सवाल है — पिछले 20 सालों में अगर अनुराग जी द्वारा कोई ऐसा बड़ा विकास कार्य हुआ है, जिससे आम समाज को सीधा लाभ मिला हो, तो कृपया बताएं।

क्या इस क्षेत्र में:
• युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बने?
• स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई बड़ा सुधार हुआ?
• शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधाएं बढ़ीं?
• आम लोगों की आय और जीवन स्तर में सुधार आया?
• गांव और समाज के लिए कोई ऐसी पहल हुई जिसका लाभ हर परिवार तक पहुंचा?

जनता को सिर्फ दावे नहीं, जमीन पर दिखने वाला विकास चाहिए।
अब समय है कि हम काम, परिणाम और जनता के वास्तविक लाभ के आधार पर सवाल पूछें।

जागरूक जनता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।

⚠️ ग्राम सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश ⚠️हमारा गांव हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।गांव में आने वाले अपरिचित व्यक्तियों, किराय...
07/06/2026

⚠️ ग्राम सुरक्षा एवं जागरूकता संदेश ⚠️

हमारा गांव हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

गांव में आने वाले अपरिचित व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय रहते ग्राम पंचायत और स्थानीय पुलिस तक पहुंचाना आवश्यक है। सुरक्षा के मामले में लापरवाही भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

हम सभी ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि गांव की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यदि किसी सूचना के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की जाती और भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं की भूमिका और जवाबदेही पर स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठेंगे।

✅ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
✅ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करें।
✅ अफवाहों से बचें और सत्यापित जानकारी ही साझा करें।
✅ गांव की सुरक्षा के लिए नागरिक, पंचायत और प्रशासन मिलकर कार्य करें।

"सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है।"

#सुरक्षित_गांव #जनजागरूकता #ग्राम_सुरक्षा

"हिमाचल की पंचायत चुनावों में जीत के बाद जितना खर्च रोड शो, नेताओं से मुलाकात, मिठाई वितरण और जश्न मनाने पर किया जा रहा ...
06/06/2026

"हिमाचल की पंचायत चुनावों में जीत के बाद जितना खर्च रोड शो, नेताओं से मुलाकात, मिठाई वितरण और जश्न मनाने पर किया जा रहा है, अगर उसका कुछ हिस्सा भी गांवों के विकास पर लगाया जाए तो कई बुनियादी समस्याएं दूर हो सकती हैं। असली जीत तब होगी जब गांव की सड़कें, पानी, सफाई और अन्य सुविधाएं बेहतर हों।"

21/05/2026

जनता अब सवाल पूछेगी 👇
Doctor थे — गांव के कितने गरीबों का मुफ्त इलाज किया?
Teacher थे — कितने बच्चों को नशे से बचाया और पढ़ाई से जोड़ा?
Police में थे — गांव में कितना कानून और सुरक्षा लाई?
Businessman हैं — कितने लोगों को रोजगार दिया?
Officer थे — कितनी जनता का काम ईमानदारी से किया?
Contractor हैं — कितने काम बिना भ्रष्टाचार के पूरे किए?
Neta हैं — चुनाव के बाद कितनी बार गांव में दिखाई दिए?
अब सिर्फ भाषण नहीं चलेगा…
काम का हिसाब देना पड़ेगा।
“पद नहीं, प्रदर्शन देखिए।”

21/05/2026

पंचायत चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वालों से एक सवाल जरूर पूछिए…
अपना ट्रैक रिकॉर्ड भी बताइए।

अगर शिक्षक हैं —
तो कितने बच्चों का भविष्य बनाया?

अगर पुलिस विभाग में थे —
तो कितने अपराध रोके और कितनों को न्याय दिलाया?

अगर स्वास्थ्य विभाग में थे —
तो गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या सुधार किया?

अगर सरकारी अधिकारी थे —
तो कितनी जनता की फाइलें बिना रिश्वत के पास कीं?

अगर ठेकेदार हैं —
तो कितने काम गुणवत्ता से पूरे किए?

अगर समाजसेवक हैं —
तो बिना चुनाव के कितने लोगों की मदद की?

अगर व्यापारी हैं —
तो कितने युवाओं को रोजगार दिया?

अगर किसान नेता हैं —
तो कितने किसानों की समस्या हल करवाई?

अगर वकील हैं —
तो कितने गरीब लोगों को न्याय दिलाया?

अगर पूर्व प्रधान या पंच रहे हैं —
तो पिछले कार्यकाल में गांव के लिए क्या बदलाव किया?

सिर्फ भाषण और पोस्टर से गांव नहीं बदलते…
नीयत, मेहनत और पिछले काम बोलते हैं।

“जो अपने पुराने पद पर समाज के लिए कुछ नहीं कर पाया,
वो नई कुर्सी पर बैठकर क्या बदलाव लाएगा?”

इस बार वोट रिश्तेदारी या दिखावे पर नहीं…
काम, चरित्र और ईमानदारी पर दीजिए।

“आशा worker का काम गांव की सेहत संभालना है। अगर वही राजनीति में पूरी तरह व्यस्त हो जाए, तो क्या गर्भवती महिलाओं, बच्चों ...
19/05/2026

“आशा worker का काम गांव की सेहत संभालना है।
अगर वही राजनीति में पूरी तरह व्यस्त हो जाए,
तो क्या गर्भवती महिलाओं, बच्चों और मरीजों को समय पर सेवा मिल पाएगी?”
“चुनाव जीतना आसान है,
लेकिन गांव की सेहत और सेवा दोनों साथ संभालना बड़ी जिम्मेदारी है।”..what is your thoughts....

Himachal Pradesh Courts decision on Asha workers contesting panchayat elections. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. हिमाचल सरकार ने आशा वर्करों के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगाई थी। मगर .....

??????
19/05/2026

??????

“जो चुनाव को पार्ट-टाइम समझते हैं,उनसे विकास की उम्मीद मत रखो…वरना फिर 5 साल रोते रहना!”
19/05/2026

“जो चुनाव को पार्ट-टाइम समझते हैं,
उनसे विकास की उम्मीद मत रखो…
वरना फिर 5 साल रोते रहना!”

17/05/2026

“कुर्सी किस्मत से नहीं, जनता के आशीर्वाद से मिलती है।
जो लोगों के बीच खड़ा रहा, उसी को समर्थन दो।”

Address

Bilaspur
174001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Ki Awaaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category