25/05/2026
बिलासपुर शहर में जिला प्रशासन द्वारा भू-जल संरक्षण की बड़ी पहल : क्रेडाई के सहयोग से निगम क्षेत्र में बनेगा 50 इंजेक्ट वेल।
शहर में भू-जल स्तर को सुधारने और वर्षा जल के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं,इसी कड़ी में जिला प्रशासन की पहल पर क्रेडाई के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में 50 इंजेक्ट वेल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है,इस पहल को एक अभियान के रूप में शुरूआत करते हुए इसका नाम भू जल संजीवनी रखा गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ मोपका स्थित एक पेड़ माँ के नाम उद्यान से किया गया।
CMO Chhattisgarh
Bilaspur District