Thana Tarbahar

Thana Tarbahar परित्राणाय साधुनाम

दिनाॅक- 03/03/2021 -ःः प्रेस विज्ञप्ति:ः-थाना - तारबाहर                           जिला - बिलासुपर अप. क्र.-35/21        ...
04/03/2021

दिनाॅक- 03/03/2021

-ःः प्रेस विज्ञप्ति:ः-
थाना - तारबाहर जिला - बिलासुपर
अप. क्र.-35/21 धारा - 457,380 भादवि

 तारबाहर चोरी के प्रकरण का खुलासा।
 शातिर नकबजन चोर गिरफतार।
 चोरी की शतप्रतिशत मशरूका बरामद।
 मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाये सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से मिली दिशा।
 शातिर नकबजन हुआ था सीसीटीवी कैमरे में कैद।
 लगातार स्थान व वेशभूशा बदल कर काट रहा था फरारी।
 पूर्व की चोरियो में शामिल रहा है गिरफतार आरोपी ।
 02 वर्ष पूर्व सकरी मे हुई चोरी में भी था फरार।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाॅक 08/02/21 को प्रार्थी अश्वनी कुमार बरगा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सीएमडी चौक में अब्दुल रशीद खान फिल्टर वाले दुकान में काम करता है कि उसका मालिक अब्दुल रशीद इंद्रा कालोनी तारबाहर का निवासी है जो दिनांक 02/02/21 को सुबह 09ः30 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन गया है घर के बाथरूम का नल खराब था जिसे मिस्त्री से बदलवाने फोन पर दिनांक 08/02/21 को यह दुकान से घर की चाबी व मिस्त्री नरेन्द्र साहु को साथ लेकर मालिक के घर गया तब देखा कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था तब यह अपने मालिक को फोन से सूचना दिया और विडियो काॅल कर हालात दिखाया तब मालिक ने बताया कि आलमारी में रखे सोने का हार,अंगूठी,चाॅदी का पायल आदी किमती करीब 01 लाख रूपये के जेवरात चोरी होना बताया एवं मालिक के आने पर घर को चेक करने पश्चात ही कितने की चोरी हुई है बता पायेंगे कि रिपोर्ट पर अप0क्र 35/21 धारा 457,380 भा0द0वि कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना मकान मालिक अब्दुल रशीद खान के आने पर पुनः घटना स्थल का निरीक्षण कर विस्तृृत कथल लिया गया जो करीब 10-12 लाख की नई एवं पुरानी सोने चाॅदी के जेवरात का चोरी होना बताया।
चोरी के इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल पतासाजी हेतु अपने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया।श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, शहर श्री उमेश कश्यप के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन विशेष टीम तैयार किया गयाः एक तकनीकी टीम एवं एक टीम को स्थानीय सुत्रो से जानकारी हासिल करने व एक टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने हेतु लगाया गया था,मामले में घटना कि तारीख दिनांक 02/02/21 से लेकर दिनांक 08/02/21 के मध्य का होना पाया गया था जो घटना कि निश्चित तिथि व समय ज्ञात नही होने से पुलिस के सामने कठिन समस्या आ गई थी । सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे पार्टी को दिनांक 02/02/21 से दिनांक 07/02/21 तक के चौक चाराहो में लगे मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदेही को चिन्हांकित करने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा फिर भी संदेही को चिन्हांकित कर आरोपी संजय खरे उर्फ कंठा को लोकल सुत्रो व पुलिस टीम के द्वारा पकड़ने में कामयाबी हासिल किये एवं मामले में चोरी गये सोने चाॅदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये को बरामद किया गया।
आरोपी संजय कंठा एक शातिर नकबजन है जो कि घटना कारित करने के बाद से अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था घटना के बाद से संजय कंठा अकलतरा जांजगीर लोरमी मुंगेली में स्थान बदल बदल कर पुलिस बचने के लिए भाग रहा था,इस बीच स्थानीय लोगों से लगातार आरोपी के संबंध पतासाजी करने वाली टीम को जानकारी मिली कि आरोपी संजय कंठा लोरमी तरफ रह रहा है सूचना पर टीम के टीम ने आरोपी के संबंध में सूचना एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर पकड़ा संजय कंठा एक शातिर नकबजन है, जो पूर्व में कई चोरी में गिरफ्तार किया जा चुका हैं ,सकरी में हुई एक पुलिस अधिकारी के घर के चोरी में भी यह पिछले 1 वर्षों से फरार था।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप0निरीक्षक पी0आर0 साहू, आरक्षक क्रमांक 771 प्रमोद कसेर, 718 दीपक उपाध्याय, 466 अतुल सिंह, 865 निखिल राव जाधव, 1452 दूजराम पटेल का विशेष योगदान रहा।

30/12/2020
★ आज दिनांक 9/11/2020 को माननीय गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू   द्वारा थाना तारबाहर बिलासपुर का नवनिर्मित थाना भवन का वर...
09/11/2020

★ आज दिनांक 9/11/2020 को माननीय गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा थाना तारबाहर बिलासपुर का नवनिर्मित थाना भवन का वर्चुअल उपस्थिति लोकार्पण किया गया।
★ निश्चित रूप से इस नए थाना भवन के लोकार्पण से थाना तारबाहर पुलिस और अधिक ऊर्जावान एवं कार्यक्षम होगी तथा परित्राणाय साधुनाम को चरितार्थ करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखकर भय मुक्त सामाजिक वातावरण जन सामान्य को प्रदान करेगी।

★ लॉकडाउन के दौरान आधी रात  जुआ खेलते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।★ तारबाहर पुलिस की कार्यवाही 8 आरोपियों से कुल ₹78180 एव...
28/06/2020

★ लॉकडाउन के दौरान आधी रात जुआ खेलते आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।
★ तारबाहर पुलिस की कार्यवाही 8 आरोपियों से कुल ₹78180 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किए गए।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री ओम प्रकाश शर्मा के द्वारा जुआ सट्टा पर कड़ी कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे, जिस पर श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइंस श्री आर.एन. यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र हंसा विहार कॉलोनी में बी एन शर्मा के मकान के सामने लाक डॉउन के दौरान जुआ खेलते जुआरियों पर तारबाह पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया कार्यवाही के दौरान 8 जुआरियों के कब्जे से कुल ₹78180 एवं 52 पत्ती ताश जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर जुआरियों के विरुद्ध 188 भादवी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबाहर के थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप आर्य, निरीक्षक श्री प्रकाश कांत सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 151, 125 आरक्षक 865, 1452, 564, 1196 महिला आरक्षक 638 एवं साइबर सेल से उप निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य आरक्षक 1084, 1148, 1236 का योगदान रहा।

◆ तारबाहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।◆ लूट के आरोपियों को f.i.r. के चंद घंटे बाद ही पकड़ लिया गया।◆ प्रवासी मजदूर को ऑटो स...
25/05/2020

◆ तारबाहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
◆ लूट के आरोपियों को f.i.r. के चंद घंटे बाद ही पकड़ लिया गया।
◆ प्रवासी मजदूर को ऑटो से उनके घर छोड़ेंगे कहकर मोबाइल और पैसे लूट लिए थे।
◆ बटन दार चाकू दिखाकर, डरा धमका कर प्रार्थी के साथ वारदात को दिया था अंजाम।
◆ दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
◆ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लूटा गया मोबाइल, नगदी रकम , एक बटनदार चाकू जप्त किया गया है।

◆  श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर के निरीक्षण के बाद व्यापार विहार यातायात व्यवस्था में आया सुधार।◆ व्यापार वि...
15/05/2020

◆ श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर के निरीक्षण के बाद व्यापार विहार यातायात व्यवस्था में आया सुधार।
◆ व्यापार विहार व्यापारियों के द्वारा पुलिस सहयोग हेतु लगाए गए सुरक्षा गार्ड।
दिनांक 14 मार्च 2020 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा व्यापार विहार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यापार विहार में अव्यवस्था पाई, जिस पर व्यवस्था में सुधार लाने हेतु दिशा निर्देश दिए । आज व्यापार विहार व्यापारियों द्वारा सुरक्षा गार्ड लगाकर पुलिस को व्यवस्था बनाने में सहयोग किया गया । व्यापारियों की स्वयं के वाहनों को पृथक से पार्किंग में कतारबद्ध रूप से व्यवस्थित रखा गया एवं श्रीमान आई जी महोदय द्वारा बड़ी वाहनों को समयानुसार लोड अनलोड करने के निर्देश पर व्यवस्थित लोड अनलोड किया गया । दुकानदारों के छोटे-बड़े वाहनों एवं छोटा हाथी, मालवाहक ऑटो, हाथ ठेला को व्यवस्थित क्रम में लगाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। व्यापार विहार व्यापारी संघ द्वारा दुकानों को पृथक पृथक दिनों में खोलने को लेकर चर्चा की जा रही है। श्रीमान आई जी महोदय श्री दीपांशु काबरा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ओ पी शर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री आर एन यादव के मार्गदर्शन में व्यापार विहार के यातायात व बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया।

◆ जनता के स्वास्थ्य को मददेनजर रखते हुए  तारबाहर पुलिस ने की कार्यवाही।◆ डेली नीड्स के नाम पर पान सामग्री सिगरेट आदि  की...
28/04/2020

◆ जनता के स्वास्थ्य को मददेनजर रखते हुए तारबाहर पुलिस ने की कार्यवाही।
◆ डेली नीड्स के नाम पर पान सामग्री सिगरेट आदि की बिक्री करते पाया गया।
◆ महामाया पान एंड डेली नीड्स के संचालक अमित हरजानी द्वारा पान सामग्री सिगरेट आदि बेचते पाए जाने पर की गई कार्यवाही।
◆ आरोपी द्वारा शासन के आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 188 भादवी का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

★ लॉक डाउन के दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए थाना तारबाहर पुलिस द्वारा एक टीम का संचालन किया जा रहा ह...
21/04/2020

★ लॉक डाउन के दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए थाना तारबाहर पुलिस द्वारा एक टीम का संचालन किया जा रहा है।
★ टीम जिसका नाम ''पुलिस महिला मित्र टीम '' है जो महिलाओं को व्यक्तिगत आवश्यक सामग्री या वह मेडिकल सामग्रियां जैसे सेनेटरी पैड सैनिटाइजर मास्क आदि प्रदान करेगी।
★ आज दिनांक 21 4 2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्री प्रशांत अग्रवाल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री संजय ध्रुव के निर्देशानुसार श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री आरएन यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाने में एक टीम गठित किया गया जिसमें महिला प्रधान आरक्षक विमला मनहर, महिला आरक्षक जिज्ञासा कौशिक महिला आरक्षक उत्तरी भारती शामिल होकर कोरोनावायरस के कारण संपूर्ण लाक डाउन होने से महिलाओं को आवश्यक व्यक्तिगत सामग्री एवं मेडिकल लेने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए थाना द्वारा संचालित पुलिस महिला मित्र टीम की मदद से गरीब वर्ग की महिलाएं साधन ना हो पाने या किन्हीं अन्य कारणों से मेडिकल शॉप तक जाकर सैनिटरी, नैपकिन या इस प्रकार की आवश्यक व्यक्तिगत मेडिकल सामग्री लेने नहीं जा पा रही है ऐसी गरीब/ स्लम एरिया/ झुग्गी झोपड़ी /घरेलू कार्य करने वाली /अटल आवास गरीब अकेले निवास करने वाली महिलाओं/ दिहाड़ी काम करने वाली गरीब महिलाओं को एनजीओ व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे अपोलो फार्मेसी बिलासपुर आभा, फार्मा विद्यानगर, रसोई इन होटल, त्रिपुरा मेडिकल स्टोर मोहब मेडिकल स्टोर, घनश्याम होम्स व्यापार विहार, महेश चौकसे, राजकुमार शेट्टी एवं पार्षद साईं भास्कर तथा अन्य सहयोगियों की सहायता से तारबहार पुलिस ने ठाना है कि ऐसी तमाम महिलाओं को जो झिझक के कारण या गरीबी के कारण या अन्य किसी कारण से अपनी आवश्यकताओं की चीजें जैसे सेनेटरी पैड, सैनिटाइजर मास्क आदि खरीद नहीं सकते उन्हें तारबहार '' पुलिस महिला मित्र टीम " सहायता व आवश्यक सामग्रियों निशुल्क वितरण करने का कार्य करेगी।

05/04/2020

★ एक तरफ जहां कोरोनावायरस ने दुनिया को अभूतपूर्व संकट में डाला है तो वहीं इस दौरान मानवता और दया धर्म के एक से बढ़कर एक उदाहरण हर दिन सामने आ रहे हैं।
★ कुमारी शांभवी साहू ने अपने जन्मदिन पर गुल्लक में जमा किए गए राशि को करोना वायरस के रोकथाम हेतु दान कर दी।
★ बड़े-बड़े उद्योगपति से लेकर आम आदमी और छोटे-छोटे बच्चे भी इस संकट में अपना सहयोग देते नजर आ रहे हैं । जिस तरह राम सेतु निर्माण में नन्हीं गिलहरियों ने रेत पर लोट कर और उस रेत को समुद्र में छोड़कर अपना सहयोग देते हुए प्रभु श्री राम की सहायता की और इतिहास में अमर हो गए उसी तरह छोटा-छोटा मगर भावुक कर देने वाले सहयोग से पूरा देश परिचित हो रहा है । ऐसा ही नजारा थाना तार बाहर में नजर आया। आमतौर पर यहां अपराधी और इसी तरह के लोगों का आना जाना होता है ,जिससे यहां का वातावरण असहज रहता है लेकिन रविवार शाम को इसी थाने में भावनाओं का ज्वार बहता नजर आया। सरकंडा क्षेत्र की कक्षा छठवीं सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा शांभवी साहू का जन्मदिन रविवार 5 अप्रैल को था। बच्चे अपने जन्मदिन पर पार्टी करना चाहते हैं लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए शांभवी ने बहुत ही नेक निर्णय लिया। शांभवी साहू ने अपने पिता भागवत साहू की मदद से पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह अपने जन्मदिन पर अपने गुल्लक में मौजूद राशि को कोरोनावायरस के साथ जारी जंग में जरूरतमंद लोगों को भोजन सैनिटाइजर मास्क आदि प्रदान करने हेतु दान देना चाहती है। शांभवी साहू के इस नेक प्रयास की चर्चा टीआई प्रदीप आर्य ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की जिन्होंने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्रा को प्रोत्साहित किया। रविवार शाम को अपने पिता के साथ शाम्भवी तारबाहर थाने पहुंची । शांभवी साहू ने पुलिस के सामने ही अपना गुल्लक तोड़कर गुल्लक की सारी राशि बिलासपुर पुलिस को प्रदान की। गुल्लक से करीब 6000 रु निकले। राशि भले ही बहुत बड़ी ना हो लेकिन भावनाओं के तराजू पर इसे तौले तो इसके आगे लाखों करोड़ों रुपए भी तुच्छ है। बिलासपुर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा शांभवी साहू की देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया जिसने अपना जन्मदिन इस तरह मनाने का निर्णय लिया। संभव है शांभवी साहू के इस पहल से और भी बच्चे प्रेरित होंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ आज पूरा शहर शांभवी साहू के इस नए प्रयास की सराहना कर रहा है। शंभवी ने संभव है अपने कई जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया हो लेकिन वो स्वयं मानती है कि उसका यह जन्मदिन सर्वश्रेष्ठ और यादगार बन गया है क्योंकि सच्चा सुख लेने में नहीं देने में है ।खासकर जरूरतमंदों की मदद करने में और शांभवी साहू इसे अपना सौभाग्य मानती है। शांभवी के पिता भागवत साहू ने भी कहा कि उनकी पुत्री आरंभ से ही परोपकारी स्वभाव की है। शंभवी ने कोरोनावायरस को लेकर एक दिलचस्प कहानी भी लिखी है, जिसमें उसने कोरोना वायरस को एक असुर की तरह पेश किया है जो अंततः दैवीय शक्तियों के आगे परास्त होता है वहीं उन्होंने कोरोना रूपी राक्षस को समाप्त करने के लिए अपनाए जाने वाले होम आइसोलेशन और अन्य उपायों को भी इस कहानी में बड़े ही दिलचस्प ढंग से पिरोया है।

01/04/2020

*■ लाक डाउन को सफल बनाने बिलासपुर पुलिस का अब ड्रोन का सहारा■*

* वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरंतर प्रयास
*ड्रोन कैमरों के माध्यम से सभी थानो में निगरानी*
ड्रोन कैमरों को आगे पीछे बाएँ दाएँ रखकर,300 पुलिसकर्मी अधिकारी व तीन दर्जन सायरन लाइट वाली गाड़ियों के साथ आज पूरे शहर में निकाला गया पैदल फ़्लैग मार्च क़रीब दस किलोमीटर
*◆ 100 से अधिक मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।*
*◆ 200से अधिक मोटरसाइकिल सवारों को दिया गया चेतावनी।*
*शहर में किया गया फ्लेग मार्च*
*वरिष्ट अधिकारियों सहित शहर के सभी थाने के थाना प्रभारी सहित स्टाफ भी हुए शामिल।

★ कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भूखों को भोजन बाँट रही तारबाहर पुलिस।★ देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लिए सबकु...
31/03/2020

★ कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भूखों को भोजन बाँट रही तारबाहर पुलिस।

★ देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लिए सबकुछ बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है. तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है। शायद हर भूखे को खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी काफी का पेट भरने में पुलिस अब एक नए रोल में है। बहुत सारे लोग जो रोज कमाते और खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनका काम-धंधा बंद हो गया है. बहुत सारे लोग पुलिस के पास सिफारिशें कर रहे हैं कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है. रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर लोगों की कतार लगी है. ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है, इनमें कोई फकीर है, जिसे अब कोई भीख देने वाला नहीं. कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है. कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं है।

Address

Police Station Tarbahar
Bilaspur
495001

Telephone

+919479193020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Tarbahar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Thana Tarbahar:

Share

Category