टीम मानवता

टीम मानवता चिकित्सा,पर्यावरण,रोजगार,शिक्षा,भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना

टीम मानवता का एक और अनुपम पहल,गर्मी में जब छायादार पेड़ राहगीरों को अपनी छाया देते है पर इंसान उनको कील चुभो रहा,टीम मानव...
19/04/2026

टीम मानवता का एक और अनुपम पहल,गर्मी में जब छायादार पेड़ राहगीरों को अपनी छाया देते है पर इंसान उनको कील चुभो रहा,टीम मानवता ने हर पेड़ से कील मुक्त का बीड़ा उठाया है
टीम मानवता Rajeev Choubey News National

01/04/2026

समस्त भारत देश के नागरिक को यह सूचित किया जाता है कि आज 1 अप्रैल 2026 से जनगणना संपूर्ण भारत में शुरू की जा रही है जिसके तहत आपके घर में आकर कल 33 सवाल पूछे जाएंगे।

सभी सवालों के जवाब सही-सही देवें, गलत जानकारी देने पर सरकार की तरफ से ₹1000 का जुर्माना लगेगा।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का ओटीपी या पासवर्ड आपसे नहीं मांगा जाएगा इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर कोई आपसे ओटीपी या पासवर्ड मांगता है तो आप उसकी तत्काल शिकायत कर सकते हैं।

टीम मानवता द्वारा जनहित में जारी.....

17/03/2026
🌳 पेड़ों को बचाइए – पर्यावरण की रक्षा कीजिए 🌳पेड़ पर कील ठोककर पोस्टर या बैनर लगानापर्यावरण संरक्षण अधिनियम और विभिन्नट्...
16/03/2026

🌳 पेड़ों को बचाइए – पर्यावरण की रक्षा कीजिए 🌳
पेड़ पर कील ठोककर पोस्टर या बैनर लगाना
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और विभिन्न
ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एक दंडनीय अपराध है।
इससे पेड़ों के विकास पर बुरा असर पड़ता है
और उनके मरने का खतरा बढ़ जाता है।
⚠️ इसके लिए ₹25,000 तक का जुर्माना
या 3 साल तक की जेल हो सकती है।
🙏 आइए संकल्प लें – पेड़ों को नुकसान न पहुँचाएँ।
प्रकृति की रक्षा करें, मानवता निभाएँ।

'टीम मानवता' ने चलाया 'इको संडे' अभियान, पेड़ों को कील और पोस्टरों से दिलाई मुक्ति​आज 'टीम मानवता' बिलासपुर के सदस्यों द...
15/03/2026

'टीम मानवता' ने चलाया 'इको संडे' अभियान, पेड़ों को कील और पोस्टरों से दिलाई मुक्ति

​आज 'टीम मानवता' बिलासपुर के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए 'इको संडे' (Eco Sunday) अभियान का आगाज़ किया गया। इस अभियान के तहत संस्था के युवाओं और वालंटियर्स ने शहर के मुख्य मार्ग अशोक नगर चौक से लेकर सरकंडा थाना तक के पेड़ों पर लगे लोहे की कीलों, विज्ञापनों और अवैध पोस्टरों को निकालने का कार्य किया।
​अभियान के दौरान सदस्यों ने पाया कि पेड़ों पर बेरहमी से ठोंकी गई कीलें और बंधे हुए तार न केवल उनकी वृद्धि रोक रहे हैं, बल्कि उन्हें खोखला भी बना रहे हैं। टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से पेड़ों को इन हानिकारक वस्तुओं से मुक्त कराया।
​अभियान की मुख्य बातें:
​नियमितता: यह अभियान अब केवल एक दिन का न होकर प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
​उद्देश्य: पेड़ों को "लिविंग बीइंग" (जीवित इकाई) के रूप में सम्मान देना और शहर को विजुअल प्रदूषण से मुक्त करना।
​जन-भागीदारी: टीम मानवता ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेड़ों पर विज्ञापन न लगाएं और इस मुहिम का हिस्सा बनें।
​"पेड़ हमारे फेफड़े हैं, और उन्हें कीलों से छलनी करना पर्यावरण के साथ क्रूरता है। हमारा लक्ष्य बिलासपुर के हर पेड़ को इस दर्द से आज़ाद करना है।"

— टीम मानवता, बिलासपुर

*अत्यंत हर्ष का विषय* 7 अगस्त 2025 को टीम मानवता द्वारा रायपुर एम्स में पदस्थ *डॉ आँचल अग्रवाल* जी के माध्यम से जनहित मे...
26/02/2026

*अत्यंत हर्ष का विषय*

7 अगस्त 2025 को टीम मानवता द्वारा रायपुर एम्स में पदस्थ *डॉ आँचल अग्रवाल* जी के माध्यम से जनहित में एक वीडियो मैसेज जारी किया गया था।

इस वीडियो के माध्यम से डॉक्टर आंचल ने बताया था कि हमारे देश में आजकल सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए इन्होंने अपील की थी कि सभी 14 वर्ष से ऊपर की कन्याओं को इससे बचने के लिए वैक्सीन लगवा देना चाहिए।

इस वैक्सीन का नाम है HPV वैक्सीन जो की मार्केट में ₹3000 से लेकर के ₹15000 तक के मूल्य पर मिलता था.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार का ध्यान इस और गया.

अब सरकार द्वारा घोषणा की गई है, की सरकार यह योजना शुरू करने जा रही है और सभी 14 साल या उससे ऊपर की महिलाओं को यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी

आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयां.

सरकार द्वारा यह वैक्सीन स्वैच्छिक से लगाया जाएगा ।

हमारे सभी माता और बहनों से अपील है कि इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर के इस वैक्सीन को लगवा कर सर्वाइकल कैंसर से अपने बच्चों को निजात दिलाये।

*टीम मानवता द्वारा जनहित में जारी*

BNI बिलासपुर व्यापार मेला 2026 और टीम मानवता बिलासपुर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए आप सभी र...
03/02/2026

BNI बिलासपुर व्यापार मेला 2026 और टीम मानवता बिलासपुर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए आप सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार और अभिनंदन।
​आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी परिवार की उम्मीद और किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। समाज के प्रति आपकी यह निस्वार्थ भावना और संवेदनशीलता वाकई अनुकरणीय है।
​हमारी कृतज्ञता के कुछ मुख्य बिंदु:
​जीवन रक्षक योगदान: आपके इस साहसी कदम ने ब्लड बैंक को सुदृढ़ किया है, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के काम आएगा।

​आपने न केवल रक्तदान किया, बल्कि समाज के अन्य लोगों और युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।
​निस्वार्थ सेवा: बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के, मानवता के कल्याण के लिए समय निकालने हेतु हम आपके ऋणी हैं।

​हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका सहयोग और उत्साह इसी प्रकार बना रहेगा। आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की मंगलकामना करते हैं।

​धन्यवाद!

टीम मानवता परिवार

*BNI व्यपार मेला 2026 का शुभारंभ*साइंस कॉलेज ग्राउंड ,बिलासपुर में आयोजित BNI व्यपार मेला का आज शुभारंभ हो गया है ।इस व्...
29/01/2026

*BNI व्यपार मेला 2026 का शुभारंभ*

साइंस कॉलेज ग्राउंड ,बिलासपुर में आयोजित BNI व्यपार मेला का आज शुभारंभ हो गया है ।

इस व्यपार मेले में BNI ,टीम मानवता एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो कि 29 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा ।

आज शुभारंभ के दिन शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने आये अनिल बंजारे जी ।

#टीम_मानवता

*रक्तदान महादान* आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ यह सूचित किया जा रहा है कि, पिछले वर्ष के भांति ही इस वर्ष भी BNI द्वारा आ...
24/01/2026

*रक्तदान महादान*

आप सभी को अत्यंत हर्ष के साथ यह सूचित किया जा रहा है कि, पिछले वर्ष के भांति ही इस वर्ष भी BNI द्वारा आयोजित व्यापार मेला 2026 में टीम मानवता द्वारा अपने सहयोगी संस्थाओं के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

आप सभी से निवेदन है कि इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करके पुण्य के भागीदार बने.

आपके द्वारा दिए गए निस्वार्थ भाव से रक्तदान को जरूरतमंद को समय-समय पर टीम मानवता द्वारा रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें

Address

Bilaspur, Court
Bilaspur
495001

Telephone

+919171001342

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when टीम मानवता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to टीम मानवता:

Share

Category