DPRO Bilaspur

DPRO Bilaspur Government news and information

01/06/2026

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 01 जून: जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. घंडालवीं (वार्ड 01) जमना देवी
2. गाहर (वार्ड 02) रक्षा कुमारी
3. कुठेड़ा (वार्ड 03) निशु देवी
4. ननावां (वार्ड 04) प्रोमिला देवी
5. बड़गांव (वार्ड 05) नरेंद्र कुमार
6 रोहल (वार्ड 06) जरनैल सिंह
7 जेजवीं (वार्ड 07) आशा देवी
8 जांगला (वार्ड 08) देवांश चंदेल
9 बामटा (वार्ड 09) सपना कुमारी
10 बरमाणा (वार्ड 10) अशोक कुमार
11 नम्होल (वार्ड 11) सुरभि ठाकुर
12 जुखाला (वार्ड 12) लेख राम
13 स्वाहण (वार्ड 13) रतन चंद
14 कोटखास (वार्ड 14) तरसेम सिंह

-000-

01/06/2026

पंचायत समिति बिलासपुर सदर के सभी 25 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति झंडूता के सभी 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. साई खारसी (वार्ड 07) रीना देवी
2. सिकरोहा (वार्ड 10) ममता गौतम
3. सुई सुरहाड़ (वार्ड 08) चंचला देवी
4. धौंन कोठी (वार्ड 03) कुलदीप कुमार
5. पंजगाईं (वार्ड 02) निशा चंदेल
6. नम्होल (वार्ड 11) रीना देवी
7. हरनोडा (वार्ड 04) राजेंद्र कुमार
8. धार टटोह (वार्ड 05) कुलदीप कुमार
9. बरमाणा (वार्ड 01) उर्मिला देवी
10. छकोह (वार्ड 09) नीलम
11. घ्याल (वार्ड 12) दीपा
12 जुखाला (वार्ड 15) राम पाल
13 मैहथी (वार्ड 13) प्रेम लाल
14 बेनला ब्राहम्णा (वार्ड 20) नरेश कुमार
15 डोबा (वार्ड 06) अनिल कुमार
16 राजपुरा (वार्ड 14) अमित कुमार
17 बंदला (वार्ड 16) रामपाल
18 बिनौला (वार्ड 17) सतपाल
19 दयोली (वार्ड 18) पूजा देवी
20 निचली भटेड़ (वार्ड 19) सत्या देवी
21 चांदपुर (वार्ड 21) काजल
22 बामटा (वार्ड 22) नीलम कुमारी
23 रघुनाथपुरा (वार्ड 23) रमेश कुमार
24 कल्लर (वार्ड 24) जगदम्बा ठाकुर
25 छड़ोल (वार्ड 25) विजय पाल
-000-

01/06/2026

पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. तनबोल (वार्ड 01) महेंद्र कुमार
2. टाली (वार्ड 02) रूप लाल
3. री (वार्ड 03) रीना देवी
4. स्वाहण (वार्ड 04) अंजना देवी
5. तरवाड़ (वार्ड 05) अंजना कुमारी
6 घवांडल (वार्ड 06) कमला देवी
7 सलोआ (वार्ड 07) सुरेन्दर पाल
8 माकड़ी (वार्ड 08) निशा रानी
9 ग्वालथाई (वार्ड 09) सतनाम सिंह
10 लेहड़ी (वार्ड 10) सुनीता कुमारी
11 कोटखास (वार्ड 11) बलवीर सिंह
12 बस्सी (वार्ड 12) जगदीप सिंह
13 माजरी (वार्ड 13) अमरजीत कौर
14 कौलावाला टोबा (वार्ड 14) राम लोक
15 कौड़ावाला (वार्ड 15) कमलजीत कौर

-000-

01/06/2026

पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. भूलस्वाय (वार्ड 07) किशोर कुमार
2. लददा (वार्ड 05) राजेश कुमार
3. मैहरी काथला (वार्ड 04) ज्योति शर्मा
4. कोट (वार्ड 01) सुभाष चंद
5. तल्याणा (वार्ड 08) रमेश
6. कुठेड़ा (वार्ड 06) निर्मला देवी
7. हटवाड़ (वार्ड 02) नरेश कुमारी
8. बम्म (वार्ड 03) कर्म दत्त शर्मा
9. कुह-मझवाड़ (वार्ड 09) सुमना देवी
10. ननांवा (वार्ड 10) मेहर चंद
11. औहर (वार्ड 15) अजय शर्मा
12. फटोह (वार्ड 13) कौसल्या कुमारी
13. अमरपुर (वार्ड 16) कंचना देवी
14. बकरोआ (वार्ड 14) चैन सिंह
15. घुमारवीं (वार्ड 17) मनोज कुमार
16. हरलोग (वार्ड 11) रूकमा देवी
17. लुहारवीं (वार्ड 18) फूलां देवी
18. कपाहड़ा (वार्ड 24) सुशपाल सिंह
19. कोठी (वार्ड 19) सपना देवी
20. छत (वार्ड 23) मन्जुला देवी
21. पडयालग (वार्ड 25) रश्मि देवी
22. मल्यावर (वार्ड 12) श्याम लाल
23. मोरसिंघी (वार्ड 20) मुकेश कुमार
24. कसारू (वार्ड 22) कुलदीप सिंह
25. पटटा (वार्ड 21) राजेश कुमार
26. गाहर (वार्ड 26) अनिता
27. पपलाह (वार्ड 27) दलजीत सिंह
28. डंगार (वार्ड 28) सविता कुमारी
29. गतवाड़ (वार्ड 29) मोनिका
30. लैहड़ी सरेल (वार्ड 30) परमजीत सिंह
31. भपराल (वार्ड 31) धनी राम
32. बरोटा (वार्ड 32) मंजु कुमारी
33. घण्डालवीं (वार्ड 33) उषा देवी
34. मरहाणा (वार्ड 34) नीलम कुमारी
-000-

News clippings dt 01/06/2026
01/06/2026

News clippings dt 01/06/2026

31/05/2026

पंचायत समिति झंडूता के सभी 23 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित
बिलासपुर, 31 मई: पंचायत समिति झंडूता के सभी 23 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:
1. झंडूता (वार्ड 11) बख्तावर सिंह
2. जांगला (वार्ड 06) ज्योति
3. बैहना जटटा (वार्ड 04) संदला कुमारी
4. बैहना ब्राह्मणा (वार्ड 09) माया देवी
5. बरठीं (वार्ड 01) पिंकी देवी
6. समोह (वार्ड 03) सीता देवी
7. नखलेहड़ा (वार्ड 07) प्यार सिंह
8. मलांगण (वार्ड 12) शीला चंदेल
9. कलोल (वार्ड 14) राकेश कुमार
10. सुन्हाणी (वार्ड 02) रीना देवी
11. दाहड (वार्ड 10) अनिल कुमार
12. सलवाड़ (वार्ड 16) दया राम
13. गेहड़वी (वार्ड 08) शोभित
14. सनीहरा (वार्ड 13) कमल देव
15. डमली (वार्ड 05) राम कृष्ण
16. जेजवीं (वार्ड 15) कपिल देव
17. बलोह (वार्ड 22) धनी राम
18. झबोला (वार्ड 20) रीना कुमारी
19. बड़गांव (वार्ड 23) शीला देवी
20. मलराओं (वार्ड 17) चंपा देवी
21. घराण (वार्ड 18) ओंकार चंद
22. नघियार (वार्ड 19) राज कुमारी
23. घंडीर (वार्ड 21) निशा कुमारी

-000-

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बी.डी.सी. और जिला परिषद के मतों की गिनतीजिला में चार बी.डी.सी. के अंतर्गत हैं 97 तथा जिला पर...
31/05/2026

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बी.डी.सी. और जिला परिषद के मतों की गिनती

जिला में चार बी.डी.सी. के अंतर्गत हैं 97 तथा जिला परिषद के हैं कुल 14 वार्ड

मतगणना को जिला में बिलासपुर, स्वारघाट, घुमारवीं तथा झंडूता में स्थापित किये हैं चार केंद्र

बिलासपुर, 31 मई: जिला बिलासपुर की चार पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के मतों की गिनती आज प्रातः 9 बजे निर्धारित मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जिला में 4 पंचायत समितियों के अंतर्गत जिनमें बिलासपुर सदर के 25, झंडुता के 23, श्री नैना देवी जी के 15 तथा घुमारवीं के 34 वार्ड शामिल हैं सहित कुल 97 तथा जिला परिषद के कुल 14 वार्ड हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि बी.डी.सी. तथा जिला परिषद के विभिन्न वार्डों की मतगणना के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए जिला में चार केंद्र स्थापित किये गए हैं जिनमें विकास खंड बिलासपुर सदर के अंतर्गत किसान भवन बिलासपुर, घुमारवीं में राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं, झंडुता में राजकीय महाविद्यालय झंडुता तथा श्री नैना देवी जी विकास खंड की मतगणना स्वारघाट स्थित नए बी.डी.ओ. कार्यालय परिसर में की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है तथा जिला नियंत्रण कक्ष से चारों मतगणना केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देर शाम तक सभी नतीजे घोषित किये जाने की संभावना है।
-000- DC Bilaspur

News clippings dt 31/05/2026
31/05/2026

News clippings dt 31/05/2026

पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला बिलासपुर की 58 ग्राम पंचायतों में हुआ 78.66 प्रतिशत मतदानश्री...
30/05/2026

पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला बिलासपुर की 58 ग्राम पंचायतों में हुआ 78.66 प्रतिशत मतदान

श्री नैना देवी जी विकास खण्ड में हुआ सबसे अधिक 82.17 प्रतिशत जबकि सबसे कम घुमारवीं विकास खण्ड में दर्ज हुआ 76.40 प्रतिशत मतदान

बिलासपुर, 30 मई: जिला बिलासपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में आज कुल 78.22 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान श्री नैना देवी जी विकास खण्ड में 82.17 प्रतिशत जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खण्ड में 76.40 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

तीसरे चरण में जिला में कुल 87 हजार 68 मतदाताओं में से 68 हजार 490 मतदाताओं ने मतदान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। जिनमें 43 हजार 477 महिला मतदाताओं में से 35 हजार 625 तथा 43 हजार 591 पुरुष मतदाताओं में से 32 हजार 865 ने अपने मत का प्रयोग किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव में जिला की 58 ग्राम पंचायतों के 326 वार्डों में मतदान करवाया गया, जिनमें विकास खण्ड सदर बिलासपुर की 15 पंचायतों के 79 वार्ड, घुमारवीं की 21 पंचायतों के 123 वार्ड, श्री नैना देवी जी की 07 पंचायतों के 37 वार्ड तथा झंडूता विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों के 87 वार्ड शामिल है में आज प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान करवाया गया।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सदर बिलासपुर के कुल 15 पंचायतों में 81.88 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 18 हजार 832 मतदाताओं में से 15 हजार 419 मतदाताओं ने भाग लिया। इसी तरह जहां विकास खण्ड घुमारवीं के कुल 21 पंचायतों में 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 36 हजार 494 मतदाताओं में से 27 हजार 881 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तो वहीं विकास खण्ड श्री नैना देवी जी के कुल 07 पंचायतों में 82.17 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 9 हजार 475 मतदाताओं में से 7 हजार 786 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जबकि विकास खण्ड झंडूता के कुल 15 ग्राम पंचायतों में 78.16 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 22 हजार 267 मतदाताओं में से 17 हजार 404 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
-000-

चार मतगणना केंद्रों पर होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के मतों की गणनामतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी की सभ...
30/05/2026

चार मतगणना केंद्रों पर होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के मतों की गणना

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी की सभी तैयारियां, सुरक्षा एवं निगरानी के रहेंगे पुख्ता प्रबंध

बिलासपुर, 30 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के मतों की गणना निर्धारित चार मतगणना केन्द्रों में रविवार, 31 मई को की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 14 वार्डों तथा पंचायत समिति के 97 वार्डों की मतगणना के लिए जिला में चार मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सदर विकास खंड की मतगणना किसान भवन बिलासपुर में, घुमारवीं विकास खंड की मतगणना राजकीय महाविद्यालय कल्लरी में, झंडूता विकास खंड की मतगणना राजकीय महाविद्यालय झंडूता में तथा श्री नैना देवी जी विकास खंड की मतगणना स्वारघाट स्थित नए बीडीओ कार्यालय भवन शामिल है।

उपायुक्त ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष से चारों मतगणना केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जाएगी। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
-000-

Address

Near DC Office Bilaspur
Bilaspur
174001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPRO Bilaspur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPRO Bilaspur:

Share