22/12/2025
हर हर महादेव
गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है
कुछ पुरानी यादें ताजा करते है आज से 3 वर्ष पहले की बात है खाजूवाला से बीकानेर रोड पे करनीसर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऊंट घायल हो गया था जिसका आगे का पैर 2 जगह से टूट चुका था ओम जी सीगड़ /श्री बंसी लाल जी सीगड़ ने उस ऊंट को घायल अवस्था में देखा और एक पहल शुरू की उस ऊंट का इलाज करवाया जाए।।और हमारी टीम से संपर्क किया मैने ओर हमारी टीम ने मिलकर पहले 3दिनों तक उसका प्राथमिक उपचार किया और बीकानेर वेटनरी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा ऊंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया और आगे का पैर काटा गया।।फिर हम ने सोचा कि अब 3 पैर वाले ऊंट को कहा छोड़ा जाए जहां इसको उपचार के साथ साथ इसका जीवन यापन भी हो सके सभी जगह पता किया लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला लेकिन 10 दिनों के बाद हमें पता चला कि सिरोही में एक रेस्क्यू सेंटर है "PEOPLE FOR ANIMAL "
(PFA) SIROHI जहां पर ऊंटों को पाला जाता है मैने ओर ओम जी सीगड़ ने हमारे निजी वाहन से उस ऊंट को सुरक्षित सिरोही पहुंचाया ।इस धर्म के कार्य में अहम भूमिका में रहे ओम जी सीगड़
करनीसर गांव के लोग,सोनू राय,रोहित मिस्त्री,शीलू मिस्त्री,NSUI पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज गोदारा,dr विकी, हनीफ नागौरी (अध्यक्ष साहस फाउंडेशन),dr पिंकू सोनी, special thanks--PEOPLE FOR ANIMAL (PFA) SIROHI RESCUE CENTRE
बबलू बजाज
गौ रक्षा दल खाजूवाला
#गौरक्षादलखाजूवाला