24/08/2025
🌟 सुथार समाज का स्वर्णिम अध्याय – सुथार संगम, वलसाड़ 🌟
प्रिय समाजबंधुओं,
वलसाड़ में आयोजित भव्य *सुथार संगम* में आप सभी का आना, एक सुथार समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में एक ऐतिहासिक योगदान है।
आपकी यह उपस्थिति और सहयोग न केवल हमारे समाज की एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारे पूर्वजों की मेहनत, सपनों और संस्कारों का भी मान बढ़ाती है।
🙏 आप सभी की प्रेरणा और आशीर्वाद से एक बड़ा संकल्प साकार हुआ है 🙏
*शिक्षा दान महादान*
श्री शंकर जी कुलरिया पुत्र श्री गौसेवी संत पदमाराम जी कुलरिया पदम ग्रुप (कानाराम जी , शंकर जी , धर्म जी) ने बिना किसी निवेदन के, आप सभी की उपस्थिति में, श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स द्वारा शुरू किए जा रहे
"सुथार छात्रावास"
में ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपए) का योगदान दिया।
व 21 लाख रुपए वलसाड़ सुथार समाज विश्राम गृह के लिए।
यह केवल एक दान नहीं, बल्कि समाज को उच्च प्रशासनिक सेवाओं में स्थान दिलाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यह उपलब्धि आप सभी की है – क्योंकि आप ही श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स हैं।
🌿 हमारा उद्देश्य स्पष्ट है –
> “हर सुथार परिवार को सशक्त बनाना,
हर युवा को अवसर दिलाना,
और समाज को एक नई ऊँचाई तक पहुँचाना।”
हमारी कार्यकारिणी का गठन केवल समाज की सरकारी एवं प्रशासनिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए किया गया है।
लेकिन असली शक्ति, असली प्रेरणा, आप सभी की एकजुटता और सहयोग में है।
विशेष आभार 🙏
हमारे समाज के पुणे से प्रेरणास्रोत जिन्होंने इस संगम में भाग लेकर इतिहास रचा ऐसा लग रहा था मानो वलसाड़ में संगम हो रहा था, लेकिन पुणे में भी समाज का संगम उमड़ पड़ा हो।
श्री किशन सुथार दयाकोर
• श्री नरेश सुथार चाबा
• श्री दिनेश सुथार चाचा
• श्री चंद्रवीर सुथार दासानिया
• श्री मदन सुथार जुडिया
• श्री रूगाराम सुथार जुडिया
• श्री रमेश सुथार जुडिया
• श्री चेनाराम सुथार सिंहादा
• श्री जसराज सुथार झाबरा
• श्री हीरालाल सुथार दयाकोर
• श्री मोहन सुथार कुशलावा
• श्री उमेद सुथार नाथड़ाऊ
• श्री भंवर सुथार जालोड़ा
• श्री गेनाराम सुथार सिहड़ा
• श्री भावेश सुथार खारा
• श्री धर्मेश सुथार मोडकिया
• श्री हुकमाराम सुथार झाबरा
• श्री पूंजाराम सुथार सोमेसर
• श्री पेंपाराम सुथार सोमेसर
• श्री चंपालाल सुथार बावड़ली
• श्री कमल सुथार मोखेरी
अकेले बस द्वारा
श्री मोहन जी सुथार (कवास)
(यदि किसी का नाम छूट गया हो, कृपया क्षमा करें।)
व
*जो नहीं आ पाए, उन्होंने भी सोशल मीडिया, स्टेटस और संदेशों से इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।*
> जब हम सब एक होते हैं, तब कोई सपना बड़ा नहीं,
कोई लक्ष्य दूर नहीं,
और कोई मंज़िल मुश्किल नहीं।
*अगर समाज में किसी होनहार & योग्य छात्र को शिक्षा , खेल में आर्थिक रूप से रुकावट है तो सम्पर्क करें , हम आपके सहयोग से उसे सहयोग करने की पूरी कोशिश करेंगे।*
आभार सहित,
🌿 श्रीविश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स 🌿
091661 82055