07/10/2025
संगठन सृजन की अति आवश्यक बैठक कल दिनांक 8 अक्टूबर को
शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन प्रभारी श्री राजेश लिलोठिया लेंगे बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान में संगठन सृजन अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में देहली से नियुक्त संगठन सृजन प्रभारी श्री राजेश लिलोठिया बीकानेर प्रवास पर है और जिला अध्यक्ष के सभी कांग्रेस जन से वार्ता कर रहे है
इसी कड़ी में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक 8 अक्टूबर 2025 को दोपहर 4 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोठारी हॉस्पिटल रोड बीकानेर पर रखी गई है जिसमे श्री लिलोठिया सभी कांग्रेस जनों से सामूहिक वार्ता करेंगे और इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए अपनी बात भी कांग्रेस जनों से करेंगे
इस महत्वपूर्ण बैठक में आप सभी कांग्रेस जन आवश्यक रूप से सहभागिता करके अपनी बात रखे
बीकानेर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होने वाली इस आवश्यक बैठक में वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल,मंडल अध्यक्ष ,एनएसयूआई इंटक, विभागो, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, निवर्तमान पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद और कांग्रेसी विचारधार से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ता और कांग्रेस जन सादर आमंत्रित है और आवश्यक रूप से मौजूद रहेंगे
👉विशेष सूचना-जिला अध्यक्ष चयन हेतु होने वाली इस महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक में सभी कांग्रेसजन अपनी सहभागिता निभाना ना भूले
अति आवश्यक बैठक
दिनांक -8 अक्टूबर 2025 बुधवार
समय - दोपहर 4 बजे
स्थान - शहर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठारी हॉस्पिटल के पास बीकानेर
सूचना - शहर जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रसारित