05/05/2026
पिछले महीने 26 अप्रैल को किशनगंज (बिहार) के निवासी मौलाना तौसीफ रज़ा मज़हरी साहब ट्रेन में सफर कर रहे थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गलत तरीके से चोर बताकर उन पर हमला किया, जिसके बाद उनकी लाश बरेली कैंट (उत्तर प्रदेश) के पास मिली।
इस दर्दनाक घटना के संबंध में मैंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष और सही तरीके से जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद और एक सदस्य को तुरंत सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है, क्योंकि मरहूम मौलाना तौसीफ साहब अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। Asaduddin Owaisi