17/12/2025
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) के मनोज निषाद स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना (राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित) के द्वारा सुवाणी शिक्षण समिति (वृद्धाश्रम) जोरापारा बिलासपुर एवं बैगा मोहल्ला (बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र) शिवतराई, कोटा बिलासपुर (छ.ग.) में कम्बल वितरण अभियान चलाया गया, जिसमें जरुरतमंदों को 60-70 कम्बल वितरण किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.), विशिष्ट अतिथि सुश्री मोना केंवट कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना पीएनएस महाविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) (राज्य स्तरीय श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी पुरस्कार से सम्मानित) के मार्गदर्शन में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में सहयोगी स्वयंसेवकों में ज्योति दुबे, विकास पटेल, गौरव बघेल, रोशनी देवांगन, मधुसूदन साहू, अभय बंजारे, टिकेश्वर साहू, पायल पटेल, भुवनेश्वरी सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे NSS IndiaMansukh MandaviyaMinistry of Youth Affairs and Sports, Government of IndiaAshok ShrotiRajkumar Verma