अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa- Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa-, Political organisation, 13 B padmnabh nagar near by new subhash nagar, Bhopal.

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य समिति की बैठक भोपाल राज्य कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में केंद्र की ओर से मप्र ...
21/12/2025

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य समिति की बैठक भोपाल राज्य कार्यालय में संपन्न हुई
बैठक में केंद्र की ओर से मप्र की प्रभारी मधु गर्ग शामिल हुईं
बैठक की अध्यक्षता अंजना कुररिया और
महासचिव प्रीति ने आगामी कार्य योजना का प्रस्ताव रखा जिस पर साथियों ने चर्चा कर निर्णय लिये

रोजगार गारंटी कानून का नाम बदलने और कमजोर बनाने के खिलाफ,मायक्रोफाईनेंस कम्पनियों की लूट, स्मार्ट मीटर,
सरकारी स्कूलों को बंद करने, व स्वास्थ्य सुविधाओं को अनावश्यक रूप से मंहगा करने के खिलाफ,
जल,जंगल,जमीन से बेदखली व पर्यावरण को नष्ट करने के खिलाफ व महिला हिंसा के खिलाफ
मुहिम चलाई जायेगी साथ ही निम्न मुद्दों पर हस्तक्षेप किया जायेगा |

बैठक में वरिष्ठ नेत्री संध्या शैली भी उपस्थित रहीं

21/12/2025

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 18 दिसंबर 2025

AIDWA ने नीतीश कुमार द्वारा हिजाब खीचने की कड़ी निंदा करते हुये इसे महिला की गरिमा के विरुद्ध बताया

अखिल भारतीय जनवादीमहिला समिति (AIDWA) डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने की अपमानजनक घटना की कड़ी निंदा करता है। राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति का इस प्रकार का अभद्र व्यवहार करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। नीतीश कुमार को इस अपमानजनक और शर्मनाक कृत्य के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
हिजाब धार्मिक आस्था व महिला की पसंद की अभिव्यक्ति है। किसी महिला के पहनावे के अधिकार में राज्य द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 25 का घोर उल्लंघन है। मुख्यमंत्री का यह घृणित कृत्य संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और महिलाओं की स्वायत्तता के मूल सिद्धांतों पर ही प्रहार करता है।

AIDWA दृढ़तापूर्वक यह दावा करती है कि महिलाओं को अपने पहनावे का चुनाव करने का अधिकार उनकी गरिमा, स्वायत्तता और समानता का अभिन्न अंग है। राज्य द्वारा महिलाओं के पहनावे को नियंत्रित करने या उस पर निगरानी रखने का अपमानजनक व्यवहार किसी भी तरह बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नितिश कुमार, जिन्होंने कभी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता का समर्थन करने का दावा किया था, अब बहुसंख्यकवादी और अलग थलग करने की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। अनुशासन, एकरूपता या प्रशासन के बहाने मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाना संस्थागत भेदभाव के सिवा कुछ नहीं है।
बिहार के मंत्रिमंडल मंत्री संजय निषाद और भाजपा नेताओं की अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां घृणित हैं। नितिश कुमार ने प्रतिगामी आरएसएस मनुवादी शासन के साथ मिलकर अपना सांप्रदायिक और पितृसत्तात्मक चेहरा उजागर कर दिया है।

हम मांग करते हैं कि बिहार सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल एक स्पष्ट और असंदिग्ध स्पष्टीकरण जारी करे, और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी महिला या लड़की को उसके पहनावे के आधार पर शिक्षा या सार्वजनिक सेवाओं से वंचित न किया जाए।
एडवा नुसरत परवीन के साथ एकजुटता से खड़ी है और महिला संगठनों, लोकतांत्रिक ताकतों और नागरिक समाज से आह्वान करती है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री के असंवैधानिक आचरण के खिलाफ एकजुट होकर कड़ी कार्रवाई की मांग करें।

प्रेषक

अंजना कुररिया
( राज्य अध्यक्ष )
प्रीति सिंह
( महासचिव )

08/12/2025
डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भोपाल की एक बस्ती में  कार्यक्रम
07/12/2025

डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भोपाल की एक बस्ती में कार्यक्रम

07/12/2025
एडवा  भोपाल 6 दिसम्बर बाबा साहेब अम्बेडकर पुण्यतिथि के अवसर पर प्रियदर्शिनी नगर में परिचर्चा, गीतों के माध्यम से श्रद्धा...
06/12/2025

एडवा भोपाल
6 दिसम्बर बाबा साहेब अम्बेडकर पुण्यतिथि के अवसर पर
प्रियदर्शिनी नगर में परिचर्चा, गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
वक्ताओँ ने कहा कि
बाबा साहेब अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण के साथ
जातिवाद,छूआछूत, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष, किया
देश के पहले कानून मंत्री के रूप में उन्होंने
महिलाओं की बराबर के लिए सदन में हिन्दू कोड बिल पेश किया था यह भारतीय महिलाओं को संपत्ति और विवाह जैसे मामलों में पुरुषों के समान अधिकार दिलाने के लिए लाया गया एक ऐतिहासिक कानून था, जिसमें तलाक, विधवा पुनर्विवाह, और पैतृक संपत्ति में बेटियों के समान हिस्सेदारी जैसे क्रांतिकारी प्रावधान थे,
जिसका कट्टरपंथी ताकतों ने पुरजोर विरोध किया था

दुर्भाग्य है कि बिल पारित न होने की स्थिति में उन्हे कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देना पडा,बाद में अलग अलग अधिनियम के तहत महिलाओ को अधिकार दिये गये

ताकतवर तबका आज बाबा साहेब अम्बेडकर को जातिविशेष का नेता बना कर उनके मूल्यांकन को कम करने की चेष्टा करना रहा है
जबकि समूची मेहनतकश जनता के कल्याण व मानवता के लिए अतुल्नीय योगदान दिया।

आज, जब कॉर्पोरेट शासक वर्ग के संरक्षण में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जनता पर तीखे हमले कर रही हैं, तभी डॉ. अंबेडकर की विरासत को आगे बढाना और उसे कायम रखना बहुत ज़रूरी हो जाता है।

एडवा ग्वालियर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
15/08/2025

एडवा ग्वालियर
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

एडवा गोहद स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
15/08/2025

एडवा गोहद
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस
15/08/2025

जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस

एडवा की ओर से स्वाधीनता दिवस पर भोपाल आचार्य नरेंद्र देव नगर बस्ती में कार्यक्रम किये गये
15/08/2025

एडवा की ओर से स्वाधीनता दिवस पर भोपाल आचार्य नरेंद्र देव नगर बस्ती में कार्यक्रम किये गये

एडवा की पहल पर भोपाल आंनद नगर बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा रोहण के बाद बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम क...
15/08/2025

एडवा की पहल पर
भोपाल आंनद नगर बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा रोहण
के बाद बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये
आजादी कैसे मिली, क्या खतरे हैं विषय को चर्चा के माध्यम से समझा

मोहल्ला कमेटी अध्यक्ष गीता लखेरिया ने झण्डारोहण किया
नैना, बबिता व अन्य बहनों ने गीत गाये
बच्चों देशभक्ति गीतों पर डांस किया

Address

13 B Padmnabh Nagar Near By New Subhash Nagar
Bhopal

Telephone

07552680613

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश-Aidwa- posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share