15/09/2026
देवास सब-जेल सोनकच्छ में बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण एवं आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें जेल में निरुद्ध 44 बंदियों को योग, तनावमुक्त जीवन, स्वस्थ जीवनशैली, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सुदर्शन क्रिया के माध्यम से मानसिक शांति एवं शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उपाय बताए गए।
Dr Mohan Yadav