Indian National Congress - Madhya Pradesh

Indian National Congress -  Madhya Pradesh The Madhya Pradesh Congress Committee is largest democratic political organisation. Visit www.mpcongress.in for more details.
(739)

The Madhya Pradesh Congress has always represented a secular, democratic, just and inclusive India, an India that is empowering the disadvantaged and the discriminated. The Madhya Pradesh Congress has been a mass movement that brought us freedom from colonial rule. And then it evolved into a mass movement committed to bringing other freedoms - economic, social, individual - to our people. We laid

the foundations of a modern nation-state. It has been the binding force that has firmly stitched together the concept of a strong and unified India, confident of its place in the works

उज्जैन में संगठन सृजन अभियान के तहत  #उज्जैन शहर एवं जिले के नगर, मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर...
05/06/2026

उज्जैन में संगठन सृजन अभियान के तहत #उज्जैन शहर एवं जिले के नगर, मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी, सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास जी, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी श्री ललित सेन जी, कनेक्ट सेंटर प्रभारी श्री भूपेंद्र पुरावत जी एवं सोशल मीडिया विभाग उपाध्यक्ष श्री अविरल जैन जी द्वारा विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष व विधायक श्री महेश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश भाटी जी, विधायक श्री दिनेश जैन बॉस जी, जिला प्रभारीद्वय श्री चंदर सिंह जी, श्री अमित शर्मा जी उपस्थित रहे।

05/06/2026

मोदी जी के लिए नया TASK आया है।

05/06/2026
05/06/2026

मैं भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर गया।

मैं इंदिरा पॉइंट पर खड़ा हुआ। मैं उन पेड़ों के नीचे से गुज़रा जो सदियों से वहाँ खड़े हैं। मैंने दुनिया की सबसे शानदार मूंगा चट्टानों के बीच गोता लगाया।

और मैं वहाँ रहने वाले लोगों के साथ बैठा। आदिवासी समुदाय, जिनकी ज़मीन 'वन अधिकार अधिनियम' का उल्लंघन करके छीनी जा रही है। बाहर से आकर बसे लोग, जिनमें से कई पूर्व सैनिक हैं जिन्हें भारत सरकार ने इन द्वीपों पर बसाया था, उन्हें भी उचित मुआवज़ा नहीं मिल रहा है।

मोदी सरकार और बीजेपी आपसे कहती है कि 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' रक्षा से जुड़ा है। असल में ऐसा नहीं है।

INS बाज़ का विस्तार करें - हम सरकार का पूरा समर्थन करेंगे। नौसेना पाँच साल से इसके विस्तार की मांग कर रही है - लेकिन इसे नज़रअंदाज़ किया गया है।

वो आपसे कहते हैं कि यह एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के बारे में है। ऐसा नहीं है। भारत पहले से ही केरल में ऐसा एक पोर्ट बना रहा है, जो मुख्य भूमि पर है।

असल में यह क्या है: 1.5 करोड़ पेड़ काटे जा रहे हैं। सरकारी नक्शों से कोरल रीफ़ को मिटा दिया गया है। सैनिकों और आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है - ताकि एक व्यापारी भारत की सबसे अनमोल और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण ज़मीन पर होटल और कसीनो बना सके।

हर युवा भारतीय जिससे मैंने बात की है, वह यह बात समझता है। आप जानते हैं कि मुनाफ़े के लिए ऐसी चीज़ को नष्ट करना सही नहीं है जिसे कभी वापस नहीं पाया जा सकता।

मैं पर्यावरण के लिहाज़ से संतुलित विकास का समर्थन करता हूँ। ये द्वीप दुनिया के सबसे अद्भुत और सस्टेनेबल डेस्टिनेशन बन सकते हैं। यही वह भारत है जिसके लिए लड़ना ज़रूरी है।



हमें प्रकृति की इस खूबसूरत देन को बचाना होगा, जिसे नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बर्बाद करने पर तुले हैं। 📍 अंडमान और न...
05/06/2026

हमें प्रकृति की इस खूबसूरत देन को बचाना होगा, जिसे नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बर्बाद करने पर तुले हैं।

📍 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उज्जैन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों एवं मंडलम अ...
05/06/2026

आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत उज्जैन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी, विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश परमार जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी जी, जिला प्रभारीगण चन्दरसिंह जी सौंधिया, अमित शर्मा जी सहित नेतागण उपस्थित रहे।

यह शिविर कांग्रेस संगठन की जमीनी शक्ति को सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

05/06/2026

ये कोई जुबानी जंग नहीं है, मैं अपना दायित्व निभा रहा हूं।

भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के  #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमे...
05/06/2026

भिंड में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रामशेष बघेल जी, अभियान के जिला प्रभारी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी अगरैया जी, भिंड ग्रामीण सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया जी ने प्रेस वार्ता कर जिला स्तर पर अभियान की शुरुवात की।

शाजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के  #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर अभियान के जिला...
05/06/2026

शाजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के #सोशल_मीडिया_वॉरियर्स अभियान को लेकर अभियान के जिला प्रभारी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विन कुमार जी ने जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सिस्नोरिया जी, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा जी के साथ प्रेस वार्ता कर जिला स्तर पर अभियान की शुरुवात की।

भाजपा के जनप्रतिनिधि लगातार सरकारी जमीनों को "हजम" कर रहे हैं!शिवपुरी जिले के करैरा में करोड़ों रुपए कीमती सरकारी जमीन क...
05/06/2026

भाजपा के जनप्रतिनिधि लगातार सरकारी जमीनों को "हजम" कर रहे हैं!

शिवपुरी जिले के करैरा में करोड़ों रुपए कीमती सरकारी जमीन को भाजपा विधायक, उनके प्रतिनिधि सहित अन्य प्रभावशाली लोगों ने हथिया लिया।

भाजपा विधायक रमेश खटीक के बेटे और उनके प्रतिनिधि की पत्नी के नाम भी जमीन है!

कांग्रेस विधायक श्री सुरेश राजे जी के प्रश्न से सामने आई इस जानकारी में अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है!

Address

Indira Bhawan, Shivaji Nagar
Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Congress - Madhya Pradesh:

Share