Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh

Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh Official handle of Department of Backward classes and Minority, Madhya Pradesh Government

05/06/2026

OBC विद्यार्थियों के संकल्प को आर्थिक संबल

'दिल्ली छात्रगृह योजना' में बड़ा विस्तार

▶️ छात्रवृत्ति राशि ₹1,550 से बढ़कर ₹10,000 प्रतिमाह

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur

#दिल्ली_छात्रगृह_योजना

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिएशिक्षा, आवास और सशक्तिकरण से जुड़ीं प्रमुख योजनाएं▶️ राज्य छात्रवृत्ति योजना▶️ प...
05/06/2026

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए
शिक्षा, आवास और सशक्तिकरण से जुड़ीं प्रमुख योजनाएं

▶️ राज्य छात्रवृत्ति योजना
▶️ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
▶️ मेधावी छात्रवृत्ति योजना
▶️ छात्रगृह योजना

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


शिक्षा के सपनों को मिल रहा संबल #पोस्ट_मैट्रिक_छात्रवृत्ति_योजनावित्तीय वर्ष 2025–26 में▶️ 5.47 लाख विद्यार्थियों को छात...
04/06/2026

शिक्षा के सपनों को मिल रहा संबल

#पोस्ट_मैट्रिक_छात्रवृत्ति_योजना

वित्तीय वर्ष 2025–26 में
▶️ 5.47 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ
▶️ ₹719.43 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


विदेश में उच्च शिक्षा के सपनों को मिला संबल #पिछड़ा_वर्ग_विदेश_अध्ययन_छात्रवृत्ति_योजना▶️ वित्तीय वर्ष 2025–26 में 41 वि...
03/06/2026

विदेश में उच्च शिक्षा के सपनों को मिला संबल

#पिछड़ा_वर्ग_विदेश_अध्ययन_छात्रवृत्ति_योजना

▶️ वित्तीय वर्ष 2025–26 में 41 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ
▶️ ₹1061.59 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवराज्यमंत्री श्रीमती कृष...
02/06/2026

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर पूरी निष्ठा से बाबूजी के संकल्पों को कर रही हैं पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर आयोजित 'भजन संध्या' में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर आयोजित 'भजन संध्या' में शामिल हुए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के निवास पर आयोजित इस भावपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "बाबूलाल जी गौर अमर रहें" के उद्घोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ 'बाबूजी' के संकल्पों और उनके सपनों को पूर्ण कर रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर को एक आदर्श जननेता बताते हुए कहा कि वे एक ऐसे नेता थे जिन्हें हम आज भी अपने बहुत करीब पाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उस दौर में लगातार रिकॉर्ड 10 बार चुनाव जीतना एक बहुत बड़ी बात थी। चुनाव में कोई जीते या ना जीते, लेकिन स्व. गौर हमेशा अजेय रहते थे। उन्होंने सरकार के हर एक महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दीं। प्रशासन में उनकी सख्ती और कार्यकुशलता की तब से लेकर आज तक जमकर सराहना की जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उनका और स्व. गौर का एक ही कॉलेज था। उन्होंने 'बाबूजी' के सरल और संवेदनशील स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि वे पशु-पक्षियों से भी अगाध प्रेम करते थे और मूक प्राणियों के मन की बात भी बिना कहे ही समझ जाते थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री गौर के जन्म शताब्दी वर्ष में अब मात्र 3 वर्ष ही शेष हैं। सरकार उनका शताब्दी वर्ष पूरे प्रदेश में भव्यता के साथ मनाएगी।

भजन संध्या में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रविन्द्र यति और श्री सुमित पचौरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर भजनों का आनंद लिया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में किया प्रतिमा का अनावरणराज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने प्र...
02/06/2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में किया प्रतिमा का अनावरण
राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रतिमा का अनावरण कर अर्पित की पुष्पांजलि
बाबूजी का जीवन जनसेवा और विकास के लिए रहा समर्पित : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर
बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय में सेमिनार में हुईं शामिल, छात्रों के साथ किया पौधरोपण

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर मंगलवार को वार्ड 54 के साकेत नगर स्थित 'बाबूलाल गौर पार्क' में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया। राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि श्रद्धेय 'बाबूजी' का संपूर्ण जीवन जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भोपाल और विशेषकर गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास को जो नई दिशा दी है, वह हम सभी के लिए एक महान आदर्श है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि उनकी यह प्रतिमा हमें सदैव उनके द्वारा किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और जमीन से जुड़े नेता के रूप में उनकी सादगी की प्रेरणा देती रहेगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बाबूजी के सपनों का गोविंदपुरा क्षेत्र और एक उन्नत मध्यप्रदेश बनाने के लिए हम उनके बताए मार्ग पर निरंतर जनसेवा का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. गौर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों और आम जनता के उत्थान में लगा दिया। उनके यही विचार और जनहितैषी नीतियां हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती के अवसर पर भेल स्थित बाबूलाल स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस दौरान उन्होंने स्व. बाबूलाल गौर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की स्मृति में पौधारोपण भी किया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के सा...
02/06/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" के गायन के साथ प्रारंभ हुई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती Krishna Gaur भी मौजूद रहीं।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh


02/06/2026

शिक्षा के सपनों को मिल रहा सहारा

#पिछड़ा_वर्ग_राज्य_छात्रवृत्ति_योजना

▶️ कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को लाभ
▶️ वित्तीय वर्ष 2025–26 में 27.69 लाख विद्यार्थियों को ₹200.68 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर होगी भजन संध्याराज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के निवास पर सायं ...
01/06/2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर होगी भजन संध्या
राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के निवास पर सायं 6 बजे से होगी भजन संध्या

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर 2 जून को 'भजन संध्या' का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरा के गौरव श्रद्धेय 'बाबूजी' स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर की स्मृति में आयोजित भजन संध्या शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस अवसर पर भजनों से स्वर्गीय श्री गौर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने क्षेत्र के सभी स्नेहीजनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस आत्मीय आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति श्रद्धेय 'बाबूजी' के प्रति हमारी सामूहिक श्रद्धांजलि एवं सम्मान को और अधिक सार्थक बनाएगी।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा सहारा #पोस्ट_मैट्रिक_बालक_छात्रावास_योजना▶️ 51 जिलों में 100-सीटर बालक छात्रावास स्थापित...
01/06/2026

उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा सहारा

#पोस्ट_मैट्रिक_बालक_छात्रावास_योजना

▶️ 51 जिलों में 100-सीटर बालक छात्रावास स्थापित

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Krishna Gaur


Address

35-श्यामला हिल्स, 2-बी, राजीव गांधी भवन, Shymala Hills
Bhopal
462002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh:

Share