National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal

National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal National Institute of Technical Teachers Training & Research (NITTTR) Bhopal, Ministry of Education

04/06/2026
   में सत्र 2026-27 से देश का प्रथाम B.S.-M.S. पाठ्यक्रम प्रारम्भएनआईटीटीटीआर भोपाल के भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) विभाग द...
02/06/2026

में सत्र 2026-27 से देश का प्रथाम B.S.-M.S. पाठ्यक्रम प्रारम्भ

एनआईटीटीटीआर भोपाल के भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) विभाग द्वारा इसी शैक्षणिक सत्र से देश के पहले दो अभिनव एवं शोध-उन्मुख एकीकृत पाठ्यक्रमों का संचालन किया जायेगा। बी.एस. (बैचलर इन साइंस) भारतीय ज्ञान परम्परा तथा एम. एस (मास्टर इन साइंस) भारतीय ज्ञान परम्परा, इन दोनों कार्यक्रमों की विशेषता यह है कि इनमें भारतीय ज्ञान परंपरा की मूल धारणाओं—जैसे विचार-पद्धति, जीवन-पद्धति, आचार-पद्धति एवं सांस्कृतिक चेतना—को केंद्र में रखते हुए आधुनिक विज्ञान, एआई (AI), डेटा एनालिटिक्स और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एवं प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। यह समन्वय इस पाठ्यक्रम को एक विशिष्ट और नवाचार-आधारित शैक्षणिक मॉडल प्रदान करता है। भारतीय ज्ञान परंपरा समय और युग की सीमाओं से परे जाकर सदैव सत्य, ज्ञान और मानव कल्याण के मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित रही है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह 5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप विकसित किया गया है।

निटर भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की आधारशिला है। यह कार्यक्रम छात्रों को केवल शैक्षणिक दक्षता ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की भावना से भी जोड़ने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी इस कार्यक्रम के माध्यम से शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें और भारतीय ज्ञान प्रणाली की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करें। डीन साइंस एवं आईकेएस हेड प्रो. पी.के पुरोहित ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को आधारभूत अवधारणाओं से लेकर उच्च स्तरीय शोध पद्धतियों तक एक सतत और क्रमिक शैक्षणिक विकास का अवसर प्रदान करेगा। इसमें छात्र-केंद्रित एवं परिणाम-आधारित शिक्षण प्रणाली, सामाजिक सुधार परियोजनाओं में इंटर्नशिप तथा गुरुकुल आधारित अनुभवात्मक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण घटक शामिल किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम वैदिक गणित, प्राचीन धातुकर्म, स्थापत्य और आयुर्वेद जैसे समृद्ध आयामों को समकालीन शोध और नवाचार (Innovation) से जोड़कर विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान खोजने के योग्य बनाएगा। उक्त पाठ्यक्रम हेतु अध्ययन मंडल की बैठक में डॉ. मुकेश मिश्रा, प्रो. मनोज सिंह, डॉ. मनोज कुमार कुर्मी, प्रो. अल्पना त्रिवेदी गिरि, प्रो. रामेन्द्र सिंह, डॉ. अमित कुमार दूबे और डॉ. सौमी चैटर्जी उपस्थित थे।

भारतीय संस्कारों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की आवश्यकता : डॉ. भरत शरण सिंह‘श्रुति और स्मृति’ ने जीवित रखी भारतीय ज्...
21/05/2026

भारतीय संस्कारों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की आवश्यकता : डॉ. भरत शरण सिंह

‘श्रुति और स्मृति’ ने जीवित रखी भारतीय ज्ञान परंपरा:
श्री पंकज नाफड़े

एवं भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा "भारतीय ज्ञान परंपरा-आनंदशाला" कार्यक्रम का आयोजन

एनआईटीटीटीआर भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग (IKS) एवं भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा "भारतीय ज्ञान परंपरा-आनंदशाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महामंत्री, भारतीय शिक्षण मंडल डॉ. भरत शरण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से भारत को केवल “रिफ्रेश” ही नहीं बल्कि “ट्रांसफॉर्म” होने की आवश्यकता है। भारतीय ज्ञान परंपरा भारत के उन “मिसिंग कंपोनेंट्स” को पुनर्स्थापित एवं पुनर्जीवित करने की क्षमता रखती है, जो समय के साथ कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि विदेशी मानसिकता से मुक्त होकर भारतीय संस्कारों, मूल्यों एवं चिंतन को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाए। भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की दिशा भी निर्धारित कर सकती है। बीज वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री पंकज नाफड़े ने कहा कि “शिक्षा” केवल एक भौतिक ढांचा है, जबकि “विद्या” संस्कारों एवं जीवन मूल्यों का संचार करती है। भारत पर अनेक विदेशी आक्रमण हुए, किन्तु वे भारत के नैतिक संस्कारों एवं सांस्कृतिक आधार को कभी नहीं तोड़ पाए। “श्रुति” एवं “स्मृति” की परंपरा ने भारतीय ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल आधार “एकात्म दृष्टि” है, जो मानव, प्रकृति एवं समाज के मध्य समन्वय स्थापित करती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए निटर भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भारतीय ज्ञान प्रणाली विद्यार्थियों को केवल रोजगारपरक शिक्षा ही नहीं देती, बल्कि उन्हें नैतिकता, आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों से भी जोड़ती है। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के साथ भारतीय चिंतन का समावेश समय की आवश्यकता है, जिससे भावी पीढ़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ी रहे। इस कार्यक्रम में निटर भोपाल से भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पी.के. पुरोहित व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष डॉ. हरिहर बसंत गुप्ता, प्रांत मंत्री डॉ. मनीषा गगरे तथा विभिन्न राज्यों के शिक्षक उपस्थित थे।

  में सेमीकंडक्टर स्किल सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करते निदेशक प्रो. सी. सी. त्रिपाठी
16/05/2026

में सेमीकंडक्टर स्किल सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करते निदेशक प्रो. सी. सी. त्रिपाठी

  and SAC-ISRO Ahmedabad Join Hands for Advanced Semiconductor and LTCC ResearchThe National Institute of Technical Teac...
15/05/2026

and SAC-ISRO Ahmedabad Join Hands for Advanced Semiconductor and LTCC Research

The National Institute of Technical Teachers Training and Research (NITTTR), Bhopal and Space Applications Centre (SAC), Ahmedabad signed a significant Memorandum of Understanding (MoU) to strengthen collaboration in semiconductor technologies, OSAT, and LTCC (Low Temperature Co-Fired Ceramics). The MoU, signed by Prof. C. C. Tripathi, Director, NITTTR Bhopal, and Shri Somya S. Sarkar, Director, SAC/ISRO Ahmedabad, in the presence of senior academicians and scientists, aims to develop LTCC facilities, high-frequency and high-power semiconductor technologies, and semiconductor packaging solutions.

The partnership will establish a joint LTCC multi-chip-module (MCM) fabrication centre at NITTTR Bhopal, promote research in OSAT/ATMP processes, and support faculty and skill development programs. The jointly developed technologies will be used in satellite payloads, enhancing India’s indigenous capabilities and reducing satellite launch timelines. Key attendees included Prof. A. S. Wakey, Dr. P. K. Khanna, Prof. Nish*th Dubey, and Dr. Pallavee Bhatnagar, who highlighted the importance of industry-academia collaboration in emerging semiconductor, packaging, and space electronics technologies.

ISRO - Indian Space Research Organisation

14/05/2026

प्रिय विद्यार्थियों,

हाल ही में NEET परीक्षा के पेपर लीक की खबर से सभी में चिंता और असंतोष की भावना होना स्वाभाविक है। हम छात्रों की भावनाओं और निराशा को पूरी तरह समझते हैं। सरकार और परीक्षा प्रशासन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। हम छात्रों से आग्रह करते हैं कि इस समय धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपका मेहनत और आपकी तैयारी ही आपकी सफलता का आधार है। सरकार आपकी सुरक्षा, भविष्य और परीक्षा की निष्पक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। आगे बढ़ते रहें, मेहनत जारी रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें। याद रखें, आपके प्रयास ही आपके भविष्य को आकार देंगे।

Ministry of Education
Press Information Bureau - PIB, Government of India

📢 NITTTR Bhopal is Inviting Applications – Teaching and Non-Teaching PositionsNational Institute of Technical Teachers’ ...
09/05/2026

📢 NITTTR Bhopal is Inviting Applications – Teaching and Non-Teaching Positions
National Institute of Technical Teachers’ Training and Research (NITTTR), Bhopal
(Deemed to be University under Distinct Category), Ministry of Education, Government of India

Applications are invited from eligible and dedicated candidates for Direct Recruitment in Teaching and Non-Teaching Positions:

Positions #

✅ Professor

✅ Associate Professor

📌 Departments / Schools:
• Computer Science & Engineering
• Electrical & Electronics Engineering
• Civil Engineering
• Mechanical Engineering
• Applied Science (Mathematics)
• Management
• Education Technology
• School of Creative Education & Liberal Arts

💼 Pay Level:
• Professor – Level 14 (7th CPC)
• Associate Professor – Level 13A1 (7th CPC)

🎓 Qualification & Experience:
As per AICTE norms.

-Teaching Positions #

✅ Script Writer
✅ Jr. Stenographer
✅ Production Manager
✅ AC Technician
✅ Hostel Caretaker
✅ Multi-Skill Attendant

🌐 Apply Online: www.nitttrbpl.ac.in

⏳ Last Date:
Within 30 days from publication in Employment Newspaper.
(For More information visit institute’s website or see Employment News Dated 25/Apr/2026)

📍 Join one of India’s premier technical teacher education institutions and contribute towards innovation, education, and research excellence.

NITTTR Bhopal is Calling for Applications: Apprenticeship Training 2026-27!National Institute of Technical Teachers' Tra...
05/05/2026

NITTTR Bhopal is Calling for Applications: Apprenticeship Training 2026-27!

National Institute of Technical Teachers' Training and Research (NITTTR), Bhopal, invites online applications from eligible Graduate and Technician candidates for a one-year engagement under the National Apprenticeship Training Scheme (NATS).

Key Details:

Total Vacancies: 18 positions across Computer, Electronics, and Mechanical Engineering, as well as General Streams (BA/BSc/BCom/BBA/BCA).

Benefits: Earn 40 credits to be uploaded on the Academic Bank of Credit (ABC) and receive a monthly stipend as per Government of India norms.

Eligibility: Degree in Engineering/Technology or General streams for Graduate Apprentices; Diploma in Engineering/Technology for Technician Apprentices.

📅 Last Date to Apply: 25-May-2026 (By 6 P.M.)
🔗 Apply Online: https://forms.gle/LnqwLKp8x93GzEbeA
🌐 Official Website: www.nitttrbpl.ac.in

Ministry of Education
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Jansampark Madhya Pradesh Apprenticeship Recruitment Skill India

Address

Shyamla Hills
Bhopal
462002

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Institute of Technical Teachers' Training & Research, Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share