Census MP 2027

Census MP 2027 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Census MP 2027, Government Organization, Bhopal.

02/04/2026

जनगणना–2027 के परिप्रेक्ष्य में आकाशवाणी केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 02.04.2026 को जनगणना जनगणना–2027 के परिप्रेक्ष्य में आकाशवाणी केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 02.04.2026 को जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश भोपाल के निदेशक श्री कार्तिकेया गोयल, भा.प्र.से. के साथ जनगणना–2027 के संदर्भ में संवाद प्रसारित किया गया। निदेशक महोदय ने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश के निवासियों को 16 से 30 अप्रैल, 2026 के बीच स्व-गणना (Self Enumeration) का अवसर दिया गया है, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं करता है, तो 1 से 30 मई, 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी—पहले चरण में मकानों से संबंधित जानकारी तथा दूसरे चरण (फरवरी 2027) में व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी संकलित की जाएगी।
निदेशक महोदय ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाती है तथा इसका उपयोग केवल विकासात्मक एवं नीतिगत निर्णयों के लिए किया जाता है। नागरिकों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। यह साक्षात्कार न केवल जनगणना की प्रक्रिया को समझने में सहायक है, बल्कि आम जनता में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। Census India 2027

https://www.youtube.com/live/dx9kxeO9-jY?si=0IvZr-_igOTONsIJजनगणना–2027 के परिप्रेक्ष्य में दूरदर्शन केंद्र भोपाल द्वारा...
31/03/2026

https://www.youtube.com/live/dx9kxeO9-jY?si=0IvZr-_igOTONsIJ
जनगणना–2027 के परिप्रेक्ष्य में दूरदर्शन केंद्र भोपाल द्वारा दिनांक 31.03.2026 को जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश भोपाल के निदेशक श्री कार्तिकेया गोयल, भा.प्र.से. के साथ जनगणना–2027 के संदर्भ में संवाद प्रसारित किया गया।

निदेशक महोदय ने जनगणना के दोनों चरण के सम्बंध में सरल एवं विस्तृत रूप से जानकारी साझा की l
आपके द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया को अत्यंत सरल शब्दों में दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिससे अधिक से अधिक जन स्व-गणना के लिए प्रेरित हो सकें।

साथ ही, प्रशिक्षण प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में बताया कि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे तकनीकी एवं व्यवहारिक दोनों रूप से कार्य करने में पूरी तरह सक्षम हो सकें। प्रशिक्षण में पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि तथा फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के उपाय शामिल होंगे।

उन्होंने जनगणना आंकड़ों की गोपनीयता के संबंध में सरल भाषा में समझाया जिससे कि जनसामान्य निर्भीक और निश्चिंत होकर जनगणना में अपनी सहभागिता कर सके।

आपने डाटा सिक्योरिटी के लिए किए गए विभिन्न उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया तथा इससे जुड़ी आशंकाओं का पूर्ण समाधान किया ।

आपने आश्वस्त किया कि जनगणना का कार्य पूरी सटीकता एवं समयबद्धता के साथ किया जाएगा एवं प्राप्त आंकड़े नीति निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे l

आपके द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

यह साक्षात्कार न केवल जनगणना की प्रक्रिया को समझने में सहायक है, बल्कि आम जनता में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

#जनगणना #दूरदर्शनभोपाल

दूरदर्शन मध्यप्रदेश आप तक पहुंचाता है राजनीति, समाज, संस्कृति, खेल एवं समसामायिक गतिविधि से जुड़ी हर ताजातरीन खबर....

30/03/2026
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 26.03.2026 को हिंदी के प्रगामी प्रयोग को उत्तरोत्तर प्रोत्साहित करने तथा न...
26/03/2026

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 26.03.2026 को हिंदी के प्रगामी प्रयोग को उत्तरोत्तर प्रोत्साहित करने तथा निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने के उद्देश्य से हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी छायावाद युग की प्रख्यात कवियित्री श्रीमती महादेवी वर्मा एवं हिंदी साहित्य के विशिष्ट निबन्धकार श्री कुबेर नाथ राय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। उक्त संगोष्ठी में उनके जीवन परिचय, रचनाओं, कविताओं, कहानियों, उपन्यासों एवं अन्य साहित्य आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ : Census India 2027

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 26.03.2026 को हिन्दी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश...
26/03/2026

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 26.03.2026 को हिन्दी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कार्यों में हिन्दी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा उसके उत्तरोत्तर विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की पूर्व निदेशक एवं वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की प्रशासनिक सदस्य, श्रीमती भावना वालिम्बे (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डिप्टी कमांडेंट श्री अनिल कुमार झा उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की प्रति छ:माही प्रकाशित होने वाली हिंदी ई-पत्रिका "उजास" के अंक-06 का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा हिन्दी के संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ : Census India 2027

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन हेतु मध्य प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले में फील्...
24/03/2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन हेतु मध्य प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 23.03.2026 एवं 24.03.2026 को राज्य के 42 जिलों में प्रारंभ किया जा चुका है जिसमें राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है । इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित अवधारणाओं और परिभाषाओं के साथ-साथ नवीन प्रक्रियाओं तथा तकनीकी पहलुओं जैसे CMMS पोर्टल एवं HLO App की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे जनगणना 2027 को पारदर्शी, सटीक और प्रभावी रूप से संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण की इस सुदृढ़ श्रृंखला के अंतर्गत प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ : Census India 2027

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संपादन हेतु...
21/03/2026

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संपादन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 से 19 मार्च, 2026 तक केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (CAPT),भोपाल (दो बैच) में तथा दिनांक 17 से 20 मार्च, 2026 तक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल (दो बैच) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं फील्ड विजिट के द्वारा वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। फील्ड विजिट के उपरांत प्रतिभागियों के साथ फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान तथा कार्य के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिससे आगामी जनगणना कार्य को अधिक सटीक, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जा सके। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की कुछ झलकियां- Census India 2027

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संपादन हेतु...
17/03/2026

जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संपादन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 16 से 19 मार्च 2026 तक केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (CAPT),भोपाल (दो बैच) में तथा दिनांक 17 से 20 मार्च 2026 तक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल (दो बैच) में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 128 मास्टर ट्रेनर्स को नेशनल ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी, जिससे जनगणना 2027 के कार्य को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपादित किया जा सके।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके।
उक्त कार्यक्रम की कुछ झलकियां – Census India 2027

जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों को समय सीमा में संपन्न कराने के लिए जिला/चार्ज स्...
14/03/2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों को समय सीमा में संपन्न कराने के लिए जिला/चार्ज स्तर के अधिकारियों के प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मध्य प्रदेश के सभी जिलों में किया गया I
उक्त प्रशिक्षण में CMMS पोर्टल पर Hands-on अभ्यास के साथ साथ जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB), ग्राम एवं नगर निर्देशिका संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया I
प्रशिक्षण कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ - Census India 2027

भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 10.03.2026 को ज...
11/03/2026

भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से दिनांक 10.03.2026 को जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मकानसूचीकरण कार्य की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक की अध्यक्षता निदेशक श्री कार्तिकेया गोयल, भा.प्र.से. द्वारा की गई।
बैठक में राज्य के समस्त 55 जिलों की तैयारियों की समीक्षा की गई ।
बैठक में समस्त 55 जिलों के कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, समस्त 17 नगर निगम के आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी, नगर जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी सहित समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर जिलेवार विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी कार्यों की प्रभावी तैयारी, समन्वय तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत होने वाले मकानसूचीकरण कार्य की तैयारियों को सुदृढ़ बनाना एवं सभी जिलों में कार्यों की प्रगति का आंकलन करना था। Census India 2027

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य की तैयारियों की समीक्षा के अंतर्गत निदेश...
07/03/2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य की तैयारियों की समीक्षा के अंतर्गत निदेशक श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा दिनांक 07.03.2026 को जिला जबलपुर, मध्यप्रदेश के कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त अधिकारियों एवं समस्त चार्ज अधिकारियों की बैठक ली गई।
उक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी के साथ-साथ जनगणना कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी, समस्त नगरीय एवं ग्रामीण चार्ज अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

कलेक्टर जबलपुर, आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अन्य जनगणना अधिकारियों के साथ निदेशक महोदय द्वारा जनगणना की बारीकियों एवं कार्य को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

निदेशक महोदय द्वारा विशेष रूप से HLB क्रिएशन एवं HLBC पर इन्हें चिन्हित करने, फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर इसे CMMS पोर्टल पर अपलोड करने इत्यादि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने एवं इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ को लगाए जाने के सुझाव दिए गए ।

उन्होंने कार्यकुशलता एवं फील्ड के कार्यो की सटीकता बढ़ाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने जिले में स्थित विशेष क्षेत्र (Special Charges) के संबंध में जिले के अधिकारियों की शंकाओं का भी समाधान किया ।

कार्य की समीक्षा के दौरान निदेशक महोदय ने प्रमुख जनगणना अधिकारी के साथ मिलकर जिले और चार्ज के अधिकारियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया, साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव भी मांगे।

प्रस्तुत हैं उक्त बैठक की कुछ झलकियां - Census India 2027

Address

Bhopal
462001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Census MP 2027 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Census MP 2027:

Share