21/07/2025
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य डॉ. निशा श्रीवास्तव जी (प्रभारी उज्जैन संभाग) ने उज्जैन प्रवास के दौरान विभागीय समन्वय बैठक आयोजित कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
बैठक में शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।