23/06/2023
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के हाल ही में गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज उपनिदेशक महोदय श्री मलय जैन सर की उपस्थिति में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें पुलिस मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमति इरमीन शाह, अकादमी से सहायक निदेशक प्रशासन श्रीमति यास्मीन जहरा, सहायक निदेशक बाह्य प्रशिक्षण श्री डेनियल जोसेफ एवम् अकादमी के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा अकादमी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।