08/06/2025
स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी चिल्ड्रेन फेस्ट के पहले दिन लाइब्रेरी हाउस फुल!
स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी हर वर्ष समर वेकेशन में बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है, इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी और भारत स्टोरीटेलर्स के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बच्चों के लिए दो दिन शनिवार 31 मई और रविवार 01 जून को ‘कहानियों का पिटारा स्टोरीस्केप' का आयोजन शुरू हो गया है ।
इस फेस्ट की थीम "आर्ट क्राफ्ट और स्टोरीटेलिंग" रखी गई है, जिसके अंतर्गत बच्चों को आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से रचात्मक स्टोरी क्रिएट करना सिखाया जायेगा एवं गेम्स, क्विज, ट्रेज़र हंट इत्यादि एक्टिविटीज भी सम्मिलित रहेंगी |
#समर चिल्ड्रन फेस्ट 2025