29/07/2022
राजभवन से जनजातीय प्रकोष्ठ की विषय विशेषज्ञ डॉक्टर दीपमाला रावत ने खण्डवा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। मप्र के राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल की प्राथमिकता का विषय है अनुवांशिक रोग सिकल सेल एनीमिया को जड़ मूल से मध्यप्रदेश से खत्म करना । माननीय राज्यपाल द्वारा 30 मई 2022 को खण्डवा से सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। सिकल सेल एनीमिया पर अस्पताल द्वारा किये जा रहे कार्यो की रिपोर्ट, पोर्टल पर डेटा एंट्री कार्यो की समीक्षा एवं सिकल मरीजो से मिलने राजभवन से डॉक्टर दीपमाला रावत खण्डवा जिला अस्पताल पहुँची।अस्पताल में भर्ती आदिवासी विकास खण्ड खालवा, खकनार ,सिंगोट के सिकल पीड़ित बच्चो से मिली। राज्यपाल महोदय के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ,डॉक्टर्स को प्राथमिकता के साथ लक्षित ग्रुप की स्क्रिनिग कार्य पूरा करने के लिए अभियान चलाये जाने की बात कही गई। मेरा इस औचिक निरीक्षण का एक मात्र उद्देश्य है अवरोध और कमी को देखकर जनजातीय प्रकोष्ठ के माध्यम से तत्काल पूरा करना ताकि माननीय के सिकल सेल मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पूरा कर सके। बैठक मे खण्डवा जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ डी पी जुगताप, डॉ अतुल पैथॉलॉजिस्ट, डॉ प्रमिला, डॉ अनन्त पंवार डीन मेडिकल कॉलेज, डॉ भूषण , डॉ प्रमिला,डॉ गरीमा , करण सिंह चौहान ,वीरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
डॉ दीपमाला रावत
जनजातीय प्रकोष्ठ ,राजभवन ,भोपाल मप्र
Email Id: [email protected]
0755- 2998189