Bhiwani Congress

Bhiwani Congress जिला भिवानी कांग्रेस कमेटी

तोशाम में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितआज जाट धर्मशाला, तोशाम में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे...
06/09/2026

तोशाम में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

आज जाट धर्मशाला, तोशाम में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भिवानी जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री Anirudh Chaudhry जी शामिल हुए। सम्मेलन में क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े जनहित, किसान, कर्मचारी और विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

सम्मेलन में किसानों के मुआवजे, तोशाम को सूखाग्रस्त घोषित करने, सफाई कर्मचारियों की मांगों, प्रॉपर्टी टैक्स वापसी और तोशाम बाईपास का निर्माण शीघ्र पूरा कराने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा और जनहित के विषयों पर संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian National Congress | Indian National Congress - Haryana

'स्कूल बंद करें हम'- ये मोदी सरकार का ध्येय वाक्य यानी Motto हैऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि एक साल में देश भर के अंद...
04/09/2026

'स्कूल बंद करें हम'

- ये मोदी सरकार का ध्येय वाक्य यानी Motto है

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि एक साल में देश भर के अंदर 4,791 स्कूल बंद हो गए हैं।

⦿ यानी हर दिन करीब 13 स्कूल बंद हुए हैं
⦿ जिसमें आधे स्कूल अकेले मध्य प्रदेश के हैं

बात यहीं ख़त्म नहीं होती- डेटा ये भी बताता है कि बीते 10 साल में
देश में 94,000 से ज्यादा स्कूलों पर ताला लग चुका है।

यही मोदी सरकार का घटिया 'एजुकेशन मॉडल' है, जहां वो देश को अंधभक्त बनाने में तुली है।

क्योंकि नरेंद्र मोदी का फंडा साफ है- 'न पढ़ेगा इंडिया, न सवाल पूछेगा इंडिया'

04/09/2026
02/09/2026

बात उस समय की है जब हमारा देश आजाद भी नहीं हुआ था। हरियाणा के एक छोटे से गांव गोलागढ़ में चौधरी मोहर सिंह नाम के एक किसान रहते थे। चौधरी मोहर सिंह बड़े ही नेक, सच्चे, ईमानदार व अपनी जुबा़न के धनी आदमी थे।

उन्होंने अपने पहले बच्चे का नामकरण #सिंह के स्थान पर #लाल रखकर अपने प्रिय मित्र के सम्मान, उनकी याद और अपने दिए हुए वचन को पूरा करते हुए अपनी पारिवारिक परंपरा को तोड़ा था।

हुआ यूं कि चौधरी मोहर सिंह की दिनोद गाँव(भिवानी) के एक व्यक्ति के साथ घनिष्ठ मित्रता थी जिनका नाम " सेठ बंसी लाल" था । चौधरी मोहर सिंह व दिनोद निवासी बंसीलाल की मित्रता की चर्चा आसपास के गांवों में भी होती थी।
आगे चलकर उनकी मित्रता का चौधरी मोहर सिंह के परिवार में भी एक विशेष महत्व बन गया था।

दिनोद वासी सेठ बंसीलाल एक धनी जमींदार थे। उनके जितने सच्चे, अटल एवं निष्ठावान मित्र थे उतने ही शत्रु भी थे। उनका बढ़ता हुआ कद देख कर बहुत से लोग उनसे खुश नहीं थे और उनसे दुश्मनी मोल ले बैठे थे।

कई तरह के कई विवादों के चलते सेठ बंसीलाल के परिवार को शंका हो गई थी कि किसी भी दिन कोई उनकी हत्या कर सकता है।
इसी पूर्वाभास से मनोग्रहित होकर एक दिन बंसी लाल ने अपनी मित्रता के नाम पर चौधरी मोहर सिंह से कहा कि अगर किसी दिन उनकी हत्या कर दी जाती है तो मित्रता के नाते आप मेरे नाम को मिटने मत देना और अपने पहले बेटे का नामकरण उनके नाम पर करना।
चौधरी मोहर सिंह यह सुन कर हंस पड़े लेकिन साथ ही अपने मित्र को ये वचन भी दिया कि अगर ये बुरे से बुरा हो भी गया तो वे अपने मित्र को दिए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कुछ दिनों के बाद ही दिनोद के सेठ बंसीलाल की बड़ी ही क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई। चौधरी मोहर सिंह ने उनकी कानूनी लड़ाई को लड़ा और उनके हत्यारे को फांसी के तख्ते तक पहुंचाया। साथ ही चौधरी मोहर सिंह ने अपने मित्र को दिए गए उस वचन भी याद रखा जिसके प्रति वे वचनबद्ध थे।

चौधरी मोहर सिंह के घर 14, भाद्रपद 1984 (26 अगस्त 1927) को एक शुभ घड़ी में उनके पहले बच्चे ने जन्म लिया। मोहर सिंह ने अपने मित्र को दिए गए वचन को निभाते हुए तुरंत ही अपने पहले पुत्र का नाम बंसी लाल रख दिया । इसी तरह एक जाट #सिंह परिवार से एक अकेला #लाल उभर कर आया और पूरे विश्व पटल पर खुद का नाम हमेशा–हमेशा के लिए अमर कर दिया, और इस तरह हरियाणा को मिला एक कुशल प्रशासक, जिन्हें लोग अब आधुनिक हरियाणा के निर्माता और हरियाणा के लौह पुरूष चौधरी बंसीलाल के नाम से भी जानते हैं।

और ऐसे पड़ा था बागड़ के भगवान चौधरी बंसीलाल का नाम।

यही है हरियाणा के निर्माता विकास पुरुष स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल जी के नामकरण की यह कहानी।

#चौधरी_बंसीलाल_अमर_रहे।

आज भिवानी ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री Anirudh Chaudhry जी ने तोशाम के गांव बापोड़ा, बिरण, दांग खुर्द, सागवान,...
02/09/2026

आज भिवानी ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री Anirudh Chaudhry जी ने तोशाम के गांव बापोड़ा, बिरण, दांग खुर्द, सागवान, अलखपुरा, भुरटाना, किरावड़, छान्या, तोशाम, खानक, पिंजोखरा, छपार जोगीयान, छपार बास एवं छपार रांगड़ान में जनसंपर्क कर परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से संवाद किया।

इस दौरान क्षेत्र के किसान भाइयों से सूखे जैसे हालात और फसलों को हुए नुकसान को लेकर विचार विमर्श किया। किसानों की चिंताओं और उनकी पीड़ा को समझते हुए सरकार से उचित मुआवजा एवं आवश्यक राहत दिलाने की मांग की जाएगी। मैं अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा हूं और उनकी हर परेशानी में ढाल बनकर उनके हक की आवाज उठाता रहूंगा।

वहीं, किसानों और क्षेत्रवासियों में हल्द्वानी में भाजपा एवं RSS द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मंच के कथित शुद्धिकरण, आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR तथा भाजपा की कथित भेदभावपूर्ण राजनीति को लेकर भी रोष देखने को मिला।

जनता का यह आक्रोश और उनकी भावनाएं लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

01/09/2026

मीडिया बाइट

Anirudh Chaudhry

📍 भिवानी हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के कार्यक्रम के बाद BJP-RSS कार्यकर्ताओं द्वारा किया ग...
31/08/2026

📍 भिवानी

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के कार्यक्रम के बाद BJP-RSS कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कथित ‘शुद्धिकरण’ सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और करोड़ों वंचित एवं दलित नागरिकों की गरिमा का गंभीर अपमान है।

इस अपमानजनक कृत्य के खिलाफ़ आज भिवानी ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री Anirudh Chaudhry एवं श्री प्रदीप गुलिया के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन एवं मार्च निकाला गया ,जिसमें प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अपमानजनक कृत्य के खिलाफ़ आवाज़ उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर ही FIR दर्ज करना प्रतिशोध की राजनीति और सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है।

कांग्रेस की स्पष्ट मांग है जातिवादी कृत्य के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ़ दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR वापस ली जाए और सरकारी मशीनरी के राजनीतिक दुरुपयोग पर रोक लगे।

न जातिवाद स्वीकार है, न अन्याय के सामने कांग्रेस झुकेगी।

संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।

इसी दौरान प्रदेश एवं जिले के सम्मानित नेता, ब्लॉक अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ उपस्थित रहे।

Rahul Gandhi | K.C. Venugopal | Priyanka Gandhi Vadra | Sanjay Dutt | Rao Narender Singh | Indian National Congress | Indian National Congress - Haryana

31/08/2026
31/08/2026

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वर्गीय श्री प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Address

Bhiwani

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhiwani Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share