04/06/2026
शासन की मंशानुरूप स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज अपर जिलाधिकारी महोदय ललित कुमार द्वारा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की वास्तविक स्थिति, सूखे व गीले कूड़े के पृथक्कीकरण (सेग्रीगेशन) तथा रीसाइक्लिंग की संपूर्ण प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय ने पाया कि सेंटर पर अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में और अधिक गति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशाषी अधिकारी महोदया डा.अनीता शुक्ला को केंद्र के सुचारू संचालन तथा व्यवस्थाओं को शत-प्रतिशत दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक एवं कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
एम.आर.एफ. सेंटर पर आने वाले अपशिष्ट का प्रतिदिन वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वहां अत्यधिक कचरा जमा न हो सके।
केंद्र पर कार्यरत सभी सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ग्लव्स, मास्क और आवश्यक सुरक्षा उपकरण (PPE Kits) उपलब्ध कराए जाएं।
अधिशाषी अधिकारी स्वयं नियमित रूप से सेंटर की मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन निस्तारित होने वाले कचरे की लॉग-बुक व प्रगति रिपोर्ट तैयार रखें।
अपर जिलाधिकारी महोदय ने सख्त लहजे में सचेत किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सफाई प्रभारी श्री मुस्ताक अहमद खान (लिपिक), कान्हा गौशाला प्रभारी श्री रामदीन गौतम (लिपिक), वरिष्ठ लिपिक श्री मनोज कुमार सिंह व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
DM Shravasti Swachh Survekshan Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - Urban Urban Development Department, Uttar Pradesh A K Sharma