01/06/2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा अनुमोदित *सिंहस्थ -2028 ड्यूटी हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स के प्रथम बैच का शुभारंभ* आज दिनांक 01-06-2026 सोमवार को प्रातः10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुजन,माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त विसतृत प्रशिक्षण प्रोगाम को पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी श्री संजीव कुमार पाठक के मार्गदर्शन ,तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर की देखरेख में मुताबिक निर्देश तैयार किए गये 06 दिवसीय एवं 20 सप्ताह ( सोमवार से शनिवार तक ) के कोर्स में जिला पुलिस बल भिण्ड , 17 वी , वाहिनी बिसबल भिण्ड , होमगार्ड , एसडीआरएफ, रेडियो शाखा ,विशेष शाखा के अधिकारी कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह में 06, दिन तक प्रत्येक बैच को प्रातः 07 बजे से एक घंटे 08 बजे तक पीटी ,योगा , मेडीटेशन तथा नाश्ता ब्रेक के बाद प्रातः 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक पुलिस मुख्यालय द्वारा उज्जैन में प्रशिक्षित टीओटी निरीक्षक ,उप निरीक्षक तथा अन्य विषय/टॉपिक विशेषज्ञ पुलिस अधिकारीगण एवं अन्य आमंत्रित फैकल्टी के द्वारा कक्षाओं में प्रोजेक्टर पर पीपीटी एवं फिल्म प्रदर्शित कर व्याख्यान ,परिचर्चा तथा संवाद के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया ।।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा लगभग सिंहस्थ -2028 से दो बर्ष पूर्व आरंभ किए गये प्रशिक्षण की महत्ता , उद्देश्य एवं फिटनेस ,जानकारी , अनुशासन ,भीड़ नियंत्रण , यातायात प्रबंधन ,कुंभ का ऐतिहासिक धार्मिक एवं सामाजिक महत्व ,शाही स्नान ,अखाड़े ,आमजन के साथ व्यवहार , कम्युनिकेशन, आवास , आपातकाल स्थिति से निपटने के टिप्स भी प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी /, कर्मचारियों को दिए ।
प्रशिक्षण के प्रथम बैच में जिला पुलिस बल भिण्ड के कुल -71, एस ए एफ के -05, होमगार्ड- 05, विशेष शाखा -01, रेडियो शाखा -01, कुल 83 अधिकारी/ जवानों को प्रथम बैच में शामिल किया गया ।।
इस अवसर पर प्रशिक्षण संयोजक रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार एवं उनकी तकनीकी टीम के पुलिस सदस्य तथा सहयोगी स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Madhya Pradesh Police
Home Department of Madhya Pradesh
CM Madhya PradeshJansampark Madhya PradeshIGP Chambal ZonePRO BhopalPRO Bhind