21/03/2025
दो दिवसीय गणगौर उत्सव मनोरंजन मेला 💃💃🤹🏻
अग्रवाल महिला मंडल व अग्रवाल युवक मंडल संबंध अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट भीलवाड़ा द्वारा 26 व 27 मार्च को राजस्थान की प्रसिद्ध गणगौर महिलाओं का सामुहिक रूप से मनाने हेतु द्वितीय गणगौर उत्सव मनोरंजन मेले 🤹🏻💃का आयोजन रखा गया है जिसके तहत गणगौर माता की पूजा 🪔करने वाली महिलाएं अपना-अपना गणगौर माता का टोपला 🧺सजाकर सामूहिक रूप से नाचती गाती हुई अग्रवाल उत्सव भवन में प्रवेश करेगी। 💃💃इसी आयोजन के तहत गणगौर के गीतों 🎎के साथ नृत्य की प्रस्तुति करेगी इसी में से मिसैज गणगौर का भी चयन किया जाएगा।💃💃
अध्यक्ष दीपिका निमोदिया ने बताया इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न शहरों से महिलाओं द्वारा अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी एवं मेले में कई तरह के महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल लगाई जाएगी सशक्त व संपन्न नारी के तहत करीब 60 स्टाल्स लगाई जाएगी। वह इसी के तहत 108 दीपक लगाकर गणगौर माता की पूजा अर्चना की जाएगी ।
सचिव रितु नागौरी ने बताया गणगौर उत्सव मनोरंजन मेले के द्वितीय दिवस 27 मार्च को रंगा रंग फाग उत्सव मनाया जाएगा ।