Peoples Party of India Democratic

Peoples Party of India Democratic official page of the Peoples Party of India (Democratic ) an indian political party

पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक ), पीपीआई (डी) का झारखंड बिहार में बढ़ता कारवां , हमारा मुख्य और प्रमुख कार्य  निरं...
03/10/2022

पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक ), पीपीआई (डी) का झारखंड बिहार में बढ़ता कारवां , हमारा मुख्य और प्रमुख कार्य निरंतर कार्यक्रम के माध्यम से नेतृत्व का विकास और समाज जीवन में समतावादी , संविधानवादी , मानवतावादी विचारधारा का निरंतर व अनवरत प्रचार व प्रसार ।
सिर्फ एक दिन में झारखंड में 22 और बिहार में तीन जिलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ।
दिनांक -02 आक्टुबर 2022
#संविधानवाद
#मुलनिवासी बहुजन पहचान
#बीएसफोर
#पीपीआई (डी)
Cp Umesh Rajak

ये मीटिंग पंजाब केंद्रीय विश्व विद्यालय, बठिंडा में कल आयोजित हुई थी। इसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अम...
28/09/2022

ये मीटिंग पंजाब केंद्रीय विश्व विद्यालय, बठिंडा में कल आयोजित हुई थी। इसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अम्बेडकरी आंदोलन के सभी पहलुओं पर प्रबोधन हुआ। सभी परिक्षेत्रों के कई राज्यों के रिसर्च छात्रों ने भाग लिया।सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, आपराधिक, संवैधानिक अधिकार, सभ्यता के मुद्दे, राजनीति का उद्देश्य, राजनीतिक पार्टी का उद्देश्य, बाबा साहब का आंदोलन, असमानता, जाति और जातिवाद, शासक वर्ग बनाने पर विस्तार से विश्लेषण किया गया। हर मुद्दे के समाधान पर बाबा साहब के विचार रखे गए। इसको सफल बनाने में डा. विनोद आर्या, सहायक प्रोफेसर, समाज शास्त्र, ने अग्रणी भूमिका निभाई।

आज दिनांक 18 सितंबर 2022 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की बैठक जांगड़ा धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई। बैठक की अध्...
19/09/2022

आज दिनांक 18 सितंबर 2022 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की बैठक जांगड़ा धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जांगड़ा ने की। स्टेज का संचालन इंद्रजीतसिंह कंबोज ने किया । उन्होंने अपने पंजाबी गानों से लोगो का दिल जीत लिया । पूर्व BDPO बलबीर प्रजापति ने कहा सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है । जबकि हमारा संविधान राष्ट्रीयकरण के बात करता है। देश के सभी संसाधन कुछ घरानों को सौंप देना कहीं सरकार की नियत में खोट लग रहा है। देश मे शिक्षा का वैज्ञानिकरण व राष्ट्रीयकरण होना चाहिए और शिक्षा सभी बच्चों के लिए फ्री होना चाहिए। पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू होना चाहिए। उच्च शिक्षा वर्तमान सरकार में बहुत महंगी कर दी है जो गरीब की पहुंच से कोसों दूर चली गई है।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद जांगड़ा ने कहा कि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की टीम BS4 डोर टू डोर महाजन जागरण अभियान के तहत देशभर में चलाया जा रहा है ताकि देश मे संविधान का राज स्थापित हो सके। इसी अभियान के तहत हमें 50 लाख सविधान प्रबोधक तैयार कर रहे हैं। ताकि हम लोग देश के सभी नागरिकों के पास संविधान की मूल भावनाओं को पहुंचा सकें । आगे उन्होंने कहा संविधान का अनुच्छेद 246 के अनुसार अनुसूची 7 की सूची 1 की क्रमांक संख्या 69 में जनगणना करवाना केंद्र सरकार का काम है। जबकि कुछ राज्य बिहार, महाराष्ट्र, उड़ीसा ने अपनी अपनी विधानसभाओं में जातीय जनगणना करवाने का विधेक पास कर लिया है। जनगणना की ड्यूटी सविधान ने केंद्र सरकार की लगाई है और उस द्वारा जो आंकड़े आएंगे वहीं प्रमाणित होंगे । जातीय जनगणना न करवाना हिस्सेदारी ना देने का षड्यंत्र है।कॉंग्रेस सरकार ने 2011 की जनगणना सरकार ने धार्मिक आधार पर करवाई। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक देश के सभी नागरिकों के पास देश के संसाधनों में हिस्सेदारी नहीं हो सकती। उन्होंने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की जिला कुरुक्षेत्र की कार्यकारणी का गठन किया। मु0 बलबीर सिंह प्रजापति जी को जिला अध्यक्ष को कुक्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई। मु0 बलविंदर पाल जी को जिला उपाध्यक्ष, मु0 राकेश जांगड़ा को जिला महासचिव, मु0 अमर सिंह देहिया को कोषाध्यक्ष, मु0 लाल सिंह आर्य जी को मीडिया सचिव, मु0 संजय जांगड़ा को आईटी सेल, मु0 राकेश जांगड़ा व मु0 राजा गोस्वामी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी सौंपी गई।
इस मौके पर सोनू जांगड़ा, ओम प्रकाश प्रजापति, मिश्रीलाल, पहल पवार, प्रेम सिंह, जिले सिंह सभरवाल, मुंशी कंबोज, सतीश लाडवा, रतन लाल, रणबीर सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आज दिनांक 17/9/22 को मध्य प्रदेश में सिहोर जिले के अष्टा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्र...
17/09/2022

आज दिनांक 17/9/22 को मध्य प्रदेश में सिहोर जिले के अष्टा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मू. सुरेंद्र सिंह धम्मी एवम अन्य कार्यकर्ता।

Peoples Party Of India - Democretic प्रमंडल - संथाल 18/09/2022स्थान - साहेबगंज शामिल होने वाले जिला - जामताड़ा, दुमका, द...
15/09/2022

Peoples Party Of India - Democretic
प्रमंडल - संथाल
18/09/2022
स्थान - साहेबगंज
शामिल होने वाले जिला - जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ & साहेबगंज


Follow us : twitter.com/PPID2Jharkhand & fb.com/PPID2Jharkhand

01/09/2022
Draupadi Murmu जी ये क्या कर रहा है सरकार मूलनिवासी के साथ।
19/08/2022

Draupadi Murmu जी ये क्या कर रहा है सरकार मूलनिवासी के साथ।

बिहार दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
18/08/2022

बिहार दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

झारखंड दो दिवशीय प्रशिक्षण शिविर
18/08/2022

झारखंड दो दिवशीय प्रशिक्षण शिविर

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडीया-डी  की सर्वसाधारण सभा मा.एच.सी.सहारे राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल की अध्यक्षता में मा.जी.के.उपरे राज...
17/08/2022

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडीया-डी की सर्वसाधारण सभा मा.एच.सी.सहारे राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल की अध्यक्षता में मा.जी.के.उपरे राज्य संघटण सचिव के उपस्थिती मे मा.एस.एस.धम्मी राष्ट्रीय प्रवक्ता पीपीआय-डी का राष्ट्रीय प्रवक्ता की रुपमे पहली बार चंद्रपूर आने से सत्कार जिला शाखा चंद्रपूर की और से कीया गया.इस अवसर पर मा.एस.एस.धम्मी ने अपने संबोधन में कहा की देश मे मूलनिवासी समाज को "शासक वर्ग बनाने" के लिये और रूलींग शासक वर्ग बदलाने हेतू पीपल्स पार्टी ऑफ इंडीया-की स्थापना की गयी है.प्रश्नोत्तर के बाद समापन करीता गया.
संचलन मा.महेंद्र खंडारे जिल्हाध्यक्ष तथा आभार मा.महेंद्र बोलते ने माना.मा.मिलींद खोब्रागडे,मा.नामदेव गेडाम उपस्थित रहे

माननीय सुरेन्द्र सिंह धम्मी जी, पीपीआई (डी) में सामिल हुए। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता कि ज़िम्मेदारी दी गई...
17/08/2022

माननीय सुरेन्द्र सिंह धम्मी जी, पीपीआई (डी) में सामिल हुए। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता कि ज़िम्मेदारी दी गई हैं।

*राम राज्य की बानगी और सबका साथ-सबका विकास* उत्तर प्रदेश सरकार का यह स्लोगन आपको आकर्षित अवश्य करेगा लेकिन पूर्व राष्ट्र...
07/08/2022

*राम राज्य की बानगी और सबका साथ-सबका विकास*
उत्तर प्रदेश सरकार का यह स्लोगन आपको आकर्षित अवश्य करेगा लेकिन पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के घर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव ठीक इसके उलट कर रहे है. विश्वविद्यालय में Self-Finance कोर्स में शिक्षकों के पदों पर आरक्षण ख़त्म कर दिया है एवं स्व-जातीय शिक्षकों की नियुक्ति मनमर्ज़ी तरीक़े से की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या यही सबका साथ सबका विकास है.
वो राष्ट्रपति तो बना सकते हैं लेकिन आपको संविधान प्रद्दत हिस्सेदारी नहीं देंगे
Dilip C Mandal

Address

Dahej
Bharuch

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Peoples Party of India Democratic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Peoples Party of India Democratic:

Share