05/06/2026
आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर श्री बृजेन्द्र बिहारी जी मंदिर प्रांगण स्थित पार्क में जामुन तथा बगीची परिसर में कचनार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। एक पौधा लगाना केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है।
इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश जी, नीरज चौधरी जी, मोहन सिंह जी, ताराचंद आजाद जी, सौदान जी एवं अन्य गणमान्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आइए, हम सभी मिलकर "एक व्यक्ति – एक पौधा" का संकल्प लें और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।