03/07/2022
श्रीमान जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार भरतपुर जिले में सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दिनांक 01.07.2022 से 07.07.2022 तक सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत दिनांक 03.07.2022 को परिवहन विभाग के उडनदस्ते एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही की गई तथा वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाये गये। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर 49 चालान बनाये गये जिसमें 26 चालान बिना सीट बैल्ट के , 11 चालान निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन संचालन के, 05 बिना हेलमेट के तथा 01 चालान ओवरक्राउडिंग व 06 अन्य अपराधों में चालान बनाये गये । साथ ही 58 वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप भी लगाये गये। जिला परिवहन अधिकारी श्री दिलीप कुमार तिवारी द्वारा अवगत करवाया गया कि परिवहन विभाग द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 01.07.2022 से 03.07.2022 तक प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सडक सुरक्षा से संबंधित 168 चालान बनाये जा चुके हैं तथा आगामी दिनों में भी सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सडक सुरक्षा संबंधी जन जागृति हेतु विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ प्रवर्तन कार्यवाही भी जारी रहेगी।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री सतीश कुमार द्वारा बताया गया कि सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 04.07.2022 को रोडवेज/प्राईवेट बस स्टैंड पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जावेगा । इसके साथ ही दिनांक 04.07.2022 व 05.07.2022 को स्कूली छात्र-छात्राओं में सडक सुरक्षा संबंधी जनजारूकता हेतु विभिन्न विद्यालयों में रोशनी ग्रुप भरतपुर की सहायता से सडक सुरक्षा निबंध/चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जावेगा।