15/08/2023
"दे सलामी इस #तिरंगे को, जिसमें देश की शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका, जब तक जिस्म में जान हैं!"
आज 77 वें "स्वतंत्रता दिवस"के शुभ अवसर पर कस्बा #भगवानपुर स्थित # मदरसा हिदायतुल उलूम में ध्वजारोहण किया गया!
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसा हिदायतुल उलूम कस्बा भगवानपुर में प्रोग्राम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसमें ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया। उसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रोग्राम में समिति के सचिव श्री नासिर परवेज ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करने में हुए शहीदों ने अपने जीवन की बाजी लगा दी तथा शहीदों के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस अवसर पर मरकज वाली मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इनाम साहब विशेष अतिथि के तौर पर प्रोग्राम में शामिल हुए।समिति के अध्यक्ष श्री हाजी याकूब साहब, उपाध्यक्ष श्री शमीम साहब, कोषाध्यक्ष श्री नवेद जमाल साहब, श्री उस्मान प्रधान साहब, श्री हाजी अशरफ साहब, श्री नसीर अहमद साहब श्री सईद अहमद साहब, श्री सुफियान साहब आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।