Angika & AngDesh - www.AngDesh.com

Angika & AngDesh - www.AngDesh.com History, Culture, Business, News of Ang Pradesh / Ang Desh (Bhagalpur, munghyr, Begusarai, Deoghar,

Angdesh.com provides a complete encyclopaedia of ancient Angdesh (The Presnt Bhagalpur city and surrounding towns , cities and villages) situated on the banks of sacred river Ganges in Bihar, the state of India. It gives an insight to the History, Culture, Language, Cuisines, Literature of Angdesh. This website is completely dedicated to the people of this region and apart from getting the inform

ation they can also use it for posting free ads for buying/selling any product or service on-line with its classified service. User of this site can post their free ads and interested people can contact the user. There is no charge involved for this for basic posting/listings for a predefined period of time. You can also use this website to market your business and reach more customer through its business directory services. Business listing can be done by contacting AngDesh team through mail or phone. The main objective of this site is to connect the Buyers-Sellers and Businesses-Customers. Other features of this site includes local information and emergency helplines . If you want to see anything else apart from the above mentioned features, please do write to us. Angdesh.com is a venture of Irisidea Technologies Private Limited, a Mumbai based software start-up founded by people from Bihar.

https://youtu.be/WKTtqij108s?si=1ONpxLvN_oYBVvCZ
12/12/2023

https://youtu.be/WKTtqij108s?si=1ONpxLvN_oYBVvCZ

अर्पिता चौधरी - अंगिका गीत (Angika Geet by Arpita Choudhary)अंगदेश.कॉम, ‘अंगदेश’ क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, इतिहास, व्यंजनों, त्योहारों,...

07/12/2023

Timings: 9:00 AM – 5:00 PM Trikut Pahar (Trikut Hill) is situated on the way to Dumka at Trikut Basdiha in Mohanpur Block of Deoghar District in Jharkhand state, India. 24 kms west of Deoghar…

सृजन मेले की तैयारी:23 अप्रैल से शुरू होगा सृजन मेला, कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा;सृजन मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को क...
18/04/2023

सृजन मेले की तैयारी:23 अप्रैल से शुरू होगा सृजन मेला, कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा;

सृजन मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को कला केंद्र में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शारदा श्रीवास्तव ने किया। इसमें शिल्प प्रदर्शनी को और कलात्मक बनाने पर चर्चा हुई। ललन ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से सृजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। सृजन मेले की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता से होगी। इस प्रतियोगिता के लिए 4 ग्रुपों में बांटा गया है। इसके अलावा शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, कविता पाठ नाटक माइम, मिट्टी खिलौना निर्माण मंजूषा चित्रकला, एकल अभिनय आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 25 अप्रैल को समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। डॉ. जयंत जलद ने कहा कि यह सृजन मेला भागलपुर की पहचान बन गई है। प्रदर्शनी प्रतियोगिता को तीन खंडों में विभक्त किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनी 28, 29, 30 अप्रैल को होने वाले चित्र शिल्प प्रदर्शनी में लगाई जाएगी। बैठक में सुषमा, लाडली राज, शालू गणेशन, पूनम श्रीवास्तव, कोमल कुमारी, डॉ. चैतन्य प्रकाश, तेज बसंत, सार्थक भरत, उज्जवल घोष, रजनी कुमारी, कृषिका, बिनय कुमार भारती सहित कई रंगकर्मी मौजूद थे।

जल्द अंगिका भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में होगी शामिल;भागलपुर, । अंग और राजा कर्ण की धरती पर पहली बार अंगिका युवा ब्व...
15/04/2023

जल्द अंगिका भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में होगी शामिल;

भागलपुर, । अंग और राजा कर्ण की धरती पर पहली बार अंगिका युवा ब्वॉयज की ओर से शुक्रवार को अंगिका युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव के दौरान वक्ताओं ने अंगिका भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। इस मौके पर आयोजक डॉ. मनजीत सिंह किनवार ने कहा कि अंगिका भाषा को प्राथमिकी देने और प्राचीन अंगिका के विकास व उत्थान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग चार से पांच करोड़ लोग अंगिका को मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं और इसके प्रयोगकर्ता देश व विदेशों में खूब है। पूर्व मेयर वीणा यादव ने अंगिका बहुत ही खूबसूरत भाषा है। अंगिका महोत्सव हर साल से मनाया जाए। मंच संचालन कर रहे कुमार गौरव ने कहा कि प्राचीन अंग प्रदेश की भाषा का नाम ही अंगिका है। अंगिका आर्य भाषा परिवार की सदस्य है। इसके अलावा अंगिका को अंगी, अंगीकार, चिक्का-चिकी और देशी, दखनाहा, मंगेरिया, देवघरिया, धरमपुरिया इत्यादि उपनामों से जाने जाते हैं। साथ ही मितिलेश आनंद ने यह कहा कि अंगिका साहित्य का अपना समृद्ध इतिहास रहा है और आठवीं शताब्दी के कवि सरह को अंगिका साहित्य में सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है। हम सभी के सार्थक प्रयास से बहुत जल्दी भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में भी शामिल किया जाएगा।

अंगिका भाषा में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

महोत्सव के दौरान अंगिका क्षेत्र के कलाकारों के द्वारा वादन, गायन सत्र, नृत्य, काव्य प्रस्तुति, मिमिक्रि, नाटक, फिल्म व फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सूरज जयसवाल, जयश्री, सूरज भारती के सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत नृत्य आदित्य आनंदम के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बिहपुर के प्रिंस कुमार व वंशीधर ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। नृत्य सत्र का संचालक संजीत संगम, काव्य सत्र संचालक कुमार गौरव थे। मनोज कुमार सिंह ने देशभक्ति कविता सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। अर्पिता चौधरी ने अंगिका भाषा में विवाह गीत गाकर माहौल खुशनुमा कर दिया।

ये थे उद्घाटनकर्ता

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व एमएलसी डॉ. एनके यादव, पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, पूर्व उपमेयर राजेश वर्मा, बाल श्रम आयोग अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु व उपाध्यक्ष रजीवकांत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अंगिका अकादमी बिहार के डॉ लखन लाल आरोही, अंगिका क्लीनिक के डॉ. डीपी सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, विध्यवाचशपती आमोद, भाजुयमो के चंदन ठाकुर, आयोजक मनजीत सिंह किनवार, रोशन सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया।

टीएमबीयू प्रशासन ने 30 छात्रों को किया है चिह्नित:हॉस्टल से नहीं हटे अवैध विद्यार्थी तो डिग्री होगी रद्द;टीएमबीयू में गु...
14/04/2023

टीएमबीयू प्रशासन ने 30 छात्रों को किया है चिह्नित:हॉस्टल से नहीं हटे अवैध विद्यार्थी तो डिग्री होगी रद्द;

टीएमबीयू में गुरुवार काे डीएसडब्ल्यू प्राे. याेगेन्द्र ने हाॅस्टल वार्डन और अधीक्षकाें के साथ बैठक की। इसमें तय किया गया कि हाॅस्टलाें में अवैध ढंग से रह रहे छात्राें काे हाॅस्टल छाेड़ने का नाेटिस दिया जाएगा। जाे छात्र नाेटिस देने 3 दिन के अंदर हाॅस्टल खाली नहीं करेंगे उनकी डिग्री रद्द की जाएगी। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि लड़काें के राजेन्द्र हाॅस्टल, लोक नायक हाॅस्टल और रिसर्च हाॅस्टल में ऐसे करीब 30 लड़के हैं जाे अवैध ढंग से रह रहे हैं। इन्हें चिह्नित किया गया है।

हाॅस्टलाें में ऐसे लाेग भी रह रहे हैं जाे छात्र नहीं हैं। ऐसे लाेगाें पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। हाल ही में पीजी ब्वाॅयज हाॅस्टल 1 के एक छात्र ने इसी हाॅस्टल में रह रहे एक अवैध छात्र पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का अाराेप लगाया था। मारपीट करने वाले छात्र पर विवि ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद वीसी प्राे. जवाहर लाल ने हाॅस्टलाें में रह रहे अवैध छात्राें पर एफआईआर और अन्य तरह की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बैठक में इंप्रेस्ट मनी का भी उठा मामला

बैठक में इंप्रेस्ट मनी का मामला भी उठा। अधीक्षकाें ने बताया कि लगभग 5 वर्षाें से यह राशि नहीं मिली है। इससे हाॅस्टलाें में छात्राें काे मिने वाली सुविधाएं उन्हें देने में परेशानी हाे रही है। इस मद में 25-25 हजार रुपए देने पर सहमति बनी। जिन अधीक्षकों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उनकी जगह नई नियुक्ति के लिए आवेदन लेने का भी निर्णय हुअा। बैठक में वार्डेन डाॅ. किरण सिंह, डाॅ. सुधीर सिंह, अधीक्षक, डाॅ. अमित कुमार सिंह, डाॅ. संजय जायसवाल, डाॅ. रुचि श्री, डाॅ. सिमरन भारती, डाॅ. इन्दु कुमारी और डाॅ. अनिल कुमार माैजूद रहे।

नए सब स्टेशन बनाने को जमीन की मापी हो चुकी:भोलानाथ पुल के पास बनेगा शहर का पहला ईवी चार्जिंग प्वाइंट, 4 माह में मिलेगी स...
01/04/2023

नए सब स्टेशन बनाने को जमीन की मापी हो चुकी:भोलानाथ पुल के पास बनेगा शहर का पहला ईवी चार्जिंग प्वाइंट, 4 माह में मिलेगी सुविधा;

शहर में जल्द ही एक ही जगह पर पेट्राेल-डीजल के अलावा सीएनजी और ईवी चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा मिलेगी। तीन से चार माह के अंदर भोलानाथ पुल के समीप स्थित हिंदुस्तान पेट्राेलियम यानी एचपीसीएल के पेट्राेल पंप शांति फ्यूल पर ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हाे गई है। एचपीसीएल के जोनल कार्यालय के अधिकारी पेट्राेल पंप के पीछे की जमीन पर नया सब स्टेशन बनाने को लेकर जमीन की मापी कर चुके हैं। अब इसका डिजायन तैयार किया जा रहा है। यह शहर का पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन व ईवी चार्जिंग प्वाइंट हाेगा। एचपीसीएल के एरिया मैनेजर त्रिदेव घोष ने बताया कि सीएनजी फिलिंग स्टेशन और ईवी चार्जिंग प्वाइंट को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जल्द ही सभी मशीनें लग जाएंगी। लखीसराय में इंडियन ऑयल ने सीएनजी फ्यूल सेंटर बनाया है। वहीं से टैंकर के माध्यम से यहां पर सीएनजी लाई जाएगी। शांति फ्यूल सेंटर के मैनेजर भोला कुमार ने बताया कि वर्तमान पेट्राेल पंप का पीछे तक विस्तार हाेगा। पूरे फ्यूल सेंटर काे अत्याधुनिक लुक दिया जाएगा। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी फिलिंग और इलेक्ट्रिक गाड़ियाें के चार्जिंग पॉइंट बनेंगे। टायर में नाइट्रोजन फिलिंग की सुविधा पहले से माैजूद है। परिसर में एटीएम भी है। ये सुविधाएं माैजूद रहेंगे। अब पर्यावरण काे ध्यान में रखते हुए एक गार्डन भी बनेगा। इससे शहरों के बीचोबीच लाेगाें काे सुंदर वातावरण मिलेगा। कैफेटेरिया की व्यवस्था करने पर भी विचार हो रहा है।

बाइपास व अकबरनगर में भी बन रहे सीएनजी फिलिंग स्टेशन

मालूम हाे कि शहर के नजदीक बाइपास व अकबनगर में भी सीएनजी फिलिंग स्टेशन बन रहा है। यह दाेनाें स्टेशन इंडियन ऑयल बना रही है। बायपास पर स्थित शिवम फ्यूल सेंटर व अकबर नगर के समीप परशुराम फ्यूल सेंटर पर ये स्टेशन बन रहे हैं। दोनों सीएनजी फिलिंग स्टेशन के मई तक चालू हाेने की संभावना है।

जल्द तैयार होगा टाइम टेबल:5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने भागलपुर के रास्ते चलेगी ट्रेन, कोलकाता से 20 मई को खुलेगी भारत ग...
31/03/2023

जल्द तैयार होगा टाइम टेबल:5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने भागलपुर के रास्ते चलेगी ट्रेन, कोलकाता से 20 मई को खुलेगी भारत गौरव पर्यटक;

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म यानी आईआरसीटीसी 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए 20 मई को कोलकाता से भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन चलाएगी। यह भागलपुर हाेकर गुजरेगी। इसका टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा। पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा ने गुरुवार को बताया कि भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन कोलकाता स्टेशन से 20 मई को खुलेगी। उसी दिन ट्रेन भागलपुर पहुंच जाएगी। ये ट्रेन पांच ज्योतिर्लिंगों-ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और त्रयंबकेश्वर के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, शिरडी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर के दर्शन यात्रियों को करवाएगी।

यह यात्रा 12 दिन और 11 रात की होगी। इसमें यात्रियों के लिए तीन पैकेज की सुविधा रहेगी। यात्रियाें को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। यात्री अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8595904074 या 8595904077 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के चीफ सुपरवाइजर मनीष कुमार ने बताया कि रेलवे भारत गौरव ट्रेन स्कीम के तहत रेल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए किराये में लगभग 33 प्रतिशत की रियायत दे रहा है। यूपीआई, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से इसका लाभ ले सकते हैं। टिकट पर ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनाें पर रुकेगी ट्रेन

बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर, शांति निकेतन, रामपुर हाट, पाकुड़, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज आदि।

यात्रियाें के लिए ये 3 पैकेज

इकॉनॉमी क्लास : इस पैकेज में 315 बर्थ हैं। प्रति व्यक्ति किराया 20,060 रुपए लगेंगे। इसमें यात्रियाें काे नन एसी बजट होटल में ठहराया जाएगा तथा नन एसी बस सुविधा दी जायेगी।

तृतीय वातानुकूलित श्रेणी : इस पैकेज में 297 बर्थ हैं। प्रति व्यक्ति किराया रुपया 31,800 रुपए हैं। इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा तथा नन-एसी बस की सुविधा दी जाएगी।

द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी : इस पैकेज में 44 बर्थ हैं। प्रति व्यक्ति किराया 41,600 रुपए है। इस पैकेज में यात्रियों को एसी होटल में ठहराया जाएगा तथा एसी बस की सुविधा दी जायेगी। उन्हें अन्य कई सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन:बीएयू में आधुनिक कृषि यंत्र से खेती के गुर सीख रहे हैं जिले के 40 किसान;बिहार कृषि विश्वविद...
30/03/2023

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन:बीएयू में आधुनिक कृषि यंत्र से खेती के गुर सीख रहे हैं जिले के 40 किसान;

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर राज्य में जलवायु अनुकूल खेती को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र का लक्ष्य जिले के 500 किसानों को कम लागत वाली मशीनों के बारे में जानकारी देना है। अभी 40 किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है। किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि में प्रयोग की जाने वाली मशीनें- जीरो टिलेज, मल्टी क्रॉप, लेजर लैंड लेवलर तथा कंबाइन हार्वेस्टर के संचालन व रखरखाव की जानकारी दी जा रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियंत्रक पंकज कुमार ने कहा कि कम लागत में बेहतर खेती की जानकारी जिले के सभी किसानों को दी जाएगी, ताकि किसानों की फसल की कटाई एवं बुआई करने में आसानी हो। सीड ड्रिल मशीन से खेत की बिना जुताई किए सीधी बुआई कर दी जाती है। जीरो टिलेज से कम खर्चे में ज्यादा उत्पादन हो सकता है। मल्टीक्राप मशीन से फसलों की कटाई व दानों को साफ किया जाता है। वहीं लेजर लैंड लेवलर से भूमि समतल किया जाता है। इससे धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने में आसानी होती है।

रामनवमी पर शहरवासियों को मिलेगी निर्बाध मिलेगी बिजली, टीम गठित;भागलपुर। रामनवमी पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इ...
29/03/2023

रामनवमी पर शहरवासियों को मिलेगी निर्बाध मिलेगी बिजली, टीम गठित;

भागलपुर। रामनवमी पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर बिजली विभाग में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई है। यह टीम एक अप्रैल तक काम करेगी। कार्यपालक अभियंता (शहरी) प्रकाश झा ने बताया कि सभी इंजीनियर व बिजली कर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे त्योहार पर लगी विशेष ड्यूटी में तैनात रहें। ताकि कहीं भी किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल उसका निवारण हो सके। अभियंताओं की रोस्टरवाइज ड़यूटी लगाई गई है।

रामनवमी पर बिजली की शिकायत यहां करें

1. विद्युत सब डिवीजन, मोजाहिदपुर :

मोहल्ला : स्टेशन, सोनापट्टी, लोहापट्टी, अजंता से भगत सिंह चौक, टोला, काजवली चौक, वेरायटी चौक से खलीफाबाग चौक, तातारपुर व मुंदीचक, उर्दू बाजार, लहेरी टोला : जूनियर इंजीनियर : 9264428005

मोहल्ला : अलीगंज से मस्जिद, लोहिया पुल के उत्तरी, पूर्वी व दक्षिणी, कुतुबगंज, मिरजानहाट, मोहद्दीनगर, मारुफचक, हसनगंज, काजीचक : जूनियर इंजीनियर : 9264428004

मोहल्ला : गोलाघाट से शंकर टॉकीज, खलीफाबाग, बूढ़ा नाथ, जोगसर चौक से शंकर टॉकीज, लाजपत पार्क : जूनियर इंजीनियर : 92644280062 व सहायक अभियंता : 9264428002

2. विद्युत सब डिवीजन, तिलकामांझी :

मोहल्ला : भीखनपुर, बरहपुरा, आनंदबाग, मुंदीचक, मिनी मार्केट : जूनियर इंजीनियर 92644280145

मोहल्ला : मशाकचक, खंजरपुर, आदमपुर, कोयलाघाट, एसएम कॉलेज रोड: जूनियर इंजीनियर : 9264428013.

मोहल्ला : बरारी, अस्पताल, कुप्पा घाट, तिलकामांझी, बहादुरपुर, गंगापुर, सोइन खान भट्टा, जेल रोड : जूनियर इंजीनियर : 9264428012 व सहायक अभियंता : 9264428011

3. विद्युत सब डिवीजन, नाथनगर :

मोहल्ला : तातारपुर, परबत्ती, आसानंदपुर, कबीरपुर, विश्वविद्यालय : जूनियर इंजीनियर : 9264428009

मोहल्ला : चंपानगर, चंपानाला, मनसकामना नाथनगर : जूनियर इंजीनियर : 9264428010

मोहल्ला : तातारपुर, परबत्ती, आसानंदपुर, कबीरपुर, विश्वविद्यालय : जूनियर इंजीनियर : 9264428009

मोहल्ला : चंपानगर, महाशय ड्योढ़ी, सीटीएस रोड, दीन मोहम्मदपुर लेन, नरगा, देवी मंडप लेन : जूनियर इंजीनियर : 9264428008 व सहायक अभियंता : 9264428007

एक करोड़ खर्च कर भवन का होगा कायाकल्प:मायागंज अस्पताल में नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनेंगे, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की मशीनें...
28/03/2023

एक करोड़ खर्च कर भवन का होगा कायाकल्प:मायागंज अस्पताल में नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनेंगे, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की मशीनें जल्द ठीक होंगी;

मेडिकल काॅलेज अस्पताल (मायागंज अस्पताल) का भवन एक कराेड़ रुपए से अधिक की लागत से चकाचक हाेगा। दाे माह के अंदर भवन का कायाकल्प हाे जाएगा। इसके लिए मेडिकल काॅलेज व अस्पताल की राेगी कल्याण समिति की बैठक कमिश्नर दयानिधान पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि अस्पताल के आंतरिक भाग में पेंटिंग, मरम्मत, ग्रिल व दरवाजे का काम किया जाएगा।

बाह्य भाग की पेंटिंग, मरम्मत व अन्य कामाें के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसके हिसाब से क्रमश: 45 लाख और 58.52 लाख रुपए खर्च की स्वीकृति दी गई। दाे माह के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। कमिश्नर ने बंद पड़े सभी अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीनाें काे जल्द ठीक कराकर चालू करने के लिए कहा। नए रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बनेंगे।

भीड़ के कारण मरीजाें काे रजिस्ट्रेशन कराने में हाेती है दिक्कत

जेएलएनएमसीएच में रेडियाेलाॅजी विभाग के ऊपर टेली मानस सेंटर के संचालन के लिए कर्मियाें के लिए टाॅयलेट व बाथरूम की मरम्मत और आंख के ओटी के सर्जन कक्ष के बाथरूम की मरम्मत के लिए अधिकतम पांच लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई। ओपीडी में निबंधन काउंटर पर मरीजाें और उनके परिजनाें की भीड़ काे देखते हुए नए काउंटराें के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई। कमिश्नर ने भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर काे इसका एस्टीमेट तैयार कर दाे माह के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन, समिति के सदस्य, मेयर डाॅ. वसुंधरा लाल समेत कई पदाधिकारी माैजूद थे।

कैफेटेरिया का भी ट्रायल संपन्न:सैंडिस कंपाउंड में एक से चालू हो जाएगा स्वीमिंग पूल, तैराकी को 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्...
27/03/2023

कैफेटेरिया का भी ट्रायल संपन्न:सैंडिस कंपाउंड में एक से चालू हो जाएगा स्वीमिंग पूल, तैराकी को 100 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन;

Address

Bhagalpur
812001

Telephone

9880027443

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Angika & AngDesh - www.AngDesh.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Angika & AngDesh - www.AngDesh.com:

Share