Bhadra Live

Bhadra Live भादरा लाइव एक सोशल न्यूज़ प्लैट्फ़ॉर्म है । कोई भी खबर या सूचना भेजने के लिए संपर्क करें 7412869483

भादरा लाइव एक डिजिटल प्लैट्फ़ॉर्म है जो क्षेत्र की प्रत्येक ख़बर को जनता तक सबसे पहले पहुँचाता है । यह हनुमानगढ़ का सबसे बड़ा डिजिटल मंच है जो लोगों को खेल,शिक्षा,कृषि ओर राजनीति से जोड़े रखता है ।
इसकी शुरुआत 2020 में की गई थी यह टीम के रूप में संचालित किया जाता है । क्षेत्र की राजनीति से जुड़ी रोचक खबरों के लिए आप लाइक ओर फ़ोल्लो करें - भादरा लाइव

07/09/2026

वार्ड नंबर 22 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मिथलेश प्रदीप चाचान के साथ बातचीत

07/09/2026

भादरा में वार्ड 16 से लगातार छठी बार चुनाव लड़ रही मंजू पुनिया,बीजेपी ओर अनवर कुरैशी को लेकर कही बड़ी बात

07/09/2026

स्व बनवारीलाल जी सोनी के निवास स्थान पर रामगढ़ वाला परिवार की तरफ से समर्थन कार्यक्रम

07/09/2026

भादरा के वार्ड 38 के प्रत्याशी रामकिशन भूकर के साथ बातचीत

वार्ड नंबर 36
07/09/2026

वार्ड नंबर 36

07/09/2026

वार्ड नंबर 30 में रंजन महिपाल का शानदार कार्यक्रम

07/09/2026

भादरा में 14 नंबर वार्ड में पूर्व पार्षद के खिलाफ लोगो में आक्रोश, सड़को ओर सफाई को लेकर नाराजगी ।

07/09/2026

जयपुर से भादरा वोट डालने आया पटावरी परिवार,वार्ड 27 में स्वाति नाहटा को दिया समर्थन

अजय गांधी के जन्मदिन पर करनपुरा में गूंजा हरियाली का संदेश, 600 पौधों से मनाया जन्मदिनभादरा/करनपुरा। जन्मदिन पर केक काटन...
07/09/2026

अजय गांधी के जन्मदिन पर करनपुरा में गूंजा हरियाली का संदेश, 600 पौधों से मनाया जन्मदिन

भादरा/करनपुरा। जन्मदिन पर केक काटने और आतिशबाजी के बजाय प्रकृति को उपहार देने की अनूठी पहल करते हुए भादरा की माटी के लाल एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले IPS अधिकारी तथा पंजाब कैडर में SSP श्री अजय गांधी का जन्मदिन 600 फलदार एवं फूलदार पौधों के साथ मनाया गया।

विद्युत विभाग, भादरा में कार्यरत संजीव मेहरा द्वारा आयोजित इस पहल के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, करनपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करनपुरा में पौधारोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को एक-एक पौधा अपने घर पर लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने के लिए वितरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में पौधों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पौधों को केवल लगाने ही नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक संभालने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ समाज में ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ जैसी भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में अजय गांधी के भाई श्री गजेंद्र बेनीवाल, श्री सिद्धार्थ झोरड़, प्रधानाचार्य श्री सुभाष जास्ट, श्री कुलदीप बिजारणिया, वार्डन श्रीमती एकता, श्री रविंद्र सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संजीव मेहरा ने कहा कि जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली छोड़कर जाएँ। एक पौधा आज लगाया जाता है, लेकिन उसकी छाया आने वाली पीढ़ियों को मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया।

07/09/2026

वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रत्याशी रमा यादव की सभा

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhadra Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhadra Live:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share