11/05/2026
#मलसीसर
भादरा तहसील के मलसीसर गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है।
जानकारी अनुसार, गांव के ही 16 वर्षीय किशोर रजत शर्मा के साथ मामूली बस किराये की बात को लेकर कथित रूप से इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया है।
परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर नाबालिग बच्चे को घेर लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपों के अनुसार इस घटना में भगवानाराम, उसके भाई राकेश कुमार, बस कंडक्टर हरपाल तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर बच्चे को पीटा। मारपीट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि बच्चे की आंख पर गंभीर चोट आई, शरीर पर कई जगह सूजन और गहरे चोट के निशान बने तथा फ्रैक्चर जैसी स्थिति पैदा हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी भगवानाराम कलेक्टर कार्यालय में ड्राइवर के पद पर कार्यरत बताया जाता है । इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है लेकिन दोषियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में रोष है ।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार भादरा से दोपहर एक बजे के आस पास राजस्थान रोडवेज से 16 वर्षीय युवक रजत मलसीसर बोझला जा रहा था बस में टिकट के रुपए को लेकर मामूली कहासुनी हुई इस दौरान राजस्थान रोडवेज के कंडक्टर के अलावा एक मलसीसर का व्यक्ति जिससे रजत की बहस बाजी हो गई इसके तुरंत बाद इस व्यक्ति ने गांव के बस स्टैंड पर अपने लोगों को बुलाकर बड़ी बेरहमी से युवक की पिटाई कर दी । सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद घटनाक्रम को लेकर लोगों में भारी रोष है ।