Collector Office Betul

Collector Office Betul The Official Page of Collector Betul, Government of Madhya Pradesh
(362)

02/09/2026
➡️ शिक्षा गुणवत्ता सुधार के साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएं : कलेक्टर डॉ सोनवणे ➡️ डेढ़ ...
02/09/2026

➡️ शिक्षा गुणवत्ता सुधार के साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएं : कलेक्टर डॉ सोनवणे

➡️ डेढ़ माह में स्कूलों की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश

➡️ पालकों को स्कूल से जोड़ने और हर माह पैरेंट्स-टीचर मीटिंग कराने पर जोर

➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान के तहत भीमपुर में बैठक आयोजित

शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत बुधवार को भीमपुर के सांदीपनी विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी की कक्षा के अनुरूप दक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक नींव मजबूत होने के साथ वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो सकें।

कलेक्टर ने भीमपुर एवं भैंसदेही क्षेत्र के शिक्षकों, प्राचार्यों, बीईओ, बीआरसी एवं जनशिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में लाइट, पंखे, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से पूर्ण कराई जाएं। विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ पालकों को विद्यालय से सक्रिय रूप से जोड़ने तथा प्रत्येक माह नियमित रूप से पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों को भी निर्देशित किया कि विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को आगामी डेढ़ माह में शिक्षक समुदाय एवं प्रशासन के समन्वय से पूर्ण कराया जाए।

➡️ इंटरएक्टिव पैनल और स्मार्ट टीवी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में उपलब्ध इंटरएक्टिव पैनल को नियमित रूप से सक्रिय रखने तथा निर्धारित कालखंड के अनुसार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का उपयोग केवल उपकरण के रूप में नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को मजबूत करने के लिए किया जाए। वहीं प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से रिकॉर्डेड वीडियो एवं अन्य उपयोगी पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा संजीवनी अभियान का उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समान शिक्षा, समान भौतिक संसाधन और ज्ञान का समान एक्सपोजर उपलब्ध कराना है।

➡️ स्कूलों के विकास में जनभागीदारी और प्रशासन के समन्वय पर जोर

बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों के समग्र विकास के लिए शिक्षक समुदाय, ग्राम पंचायत, पालकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण तैयार करने के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में निरंतर सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में एसडीएम श्री अजीत मरावी एवं जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे सहित संबंधित अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

➡️ कलेक्टर ने भीमपुर ब्लॉक का किया भ्रमण, स्कूलों में शिक्षा और अधोसंरचना व्यवस्था में और अधिक सुधार के दिए निर्देश➡️ प्...
02/09/2026

➡️ कलेक्टर ने भीमपुर ब्लॉक का किया भ्रमण, स्कूलों में शिक्षा और अधोसंरचना व्यवस्था में और अधिक सुधार के दिए निर्देश

➡️ प्राथमिक शाला मकड़ा और एक शाला-एक परिसर बक्का का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भीमपुर ब्लॉक का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला माकड़ा एवं एक शाला-एक परिसर बक्का पहुंचकर शाला की व्यवस्थाओं, अधोसंरचना और शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

प्राथमिक शाला माकड़ा में अधोसंरचना संबंधी व्यवस्थाएं एवं बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को अधोसंरचना विकास तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद कलेक्टर ने एक शाला-एक परिसर बक्का का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बिजली, पर्याप्त रोशनी, पंखे सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला के अधोसंरचना विकास के लिए प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सड़क, बिजली और पेयजल से संबंधित समस्याएं भी ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फौती नामांतरण के प्रकरणों में लापरवाही संबंधी शिकायतों पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#बैतूल

➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे और पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने जिला जेल बैतूल का किया निरीक्षणकलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाणे एवं पुलि...
02/09/2026

➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे और पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने जिला जेल बैतूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने बुधवार को जिला जेल बैतूल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल के सभी कार्यालयों, गोदाम, पाकशाला एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जेल की सभी बैरकों में पुलिस बल द्वारा सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान जेल में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार एवं सुचारू पाई गईं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार तिवारी, डीएसपी प्रभारी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मो, थाना गंज बैतूल के टीआई श्री नीरज पाल, एफएसएल बैतूल से टीआई श्री आबिद खान तथा साइबर सेल से श्री दीप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Jail, Madhya Pradesh

#बैतूल

02/09/2026
01/09/2026

Address

कार्यालय कलेक्टर भू-तल सयुक्त जिला कार्यालय भवन बैतूल
Betul
460001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Betul:

Shortcuts

Share