आदिवासी जन संस्कृति साहित्य फाउंडेशन म.प्र

  • Home
  • India
  • Betul
  • आदिवासी जन संस्कृति साहित्य फाउंडेशन म.प्र

आदिवासी जन संस्कृति साहित्य फाउंडेशन म.प्र adivasi jan sanskart sahity foundation

12/04/2026

#गोंडी_भाषा #आदिवासी_संस्कृति #हमारी_पहचान #पारंपरिक_नृत्य #जेरी_मेला #शुभ

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ,पेसा एक्ट के विकास खण्ड समन्वयक घोड़ाडोंगरी एवं वनवासी कल्याण परिषद बैतूल के जिला सचिवश्र...
03/03/2026

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

,पेसा एक्ट के विकास खण्ड समन्वयक घोड़ाडोंगरी एवं वनवासी कल्याण परिषद बैतूल के जिला सचिव
श्री Adv. छोटू सिंह उइके जी
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपने सदैव जल, जंगल, जमीन और ग्राम सभा सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। समाज के अधिकारों की रक्षा एवं जनजागरण में आपका योगदान प्रेरणादायी है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहें और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
पुनः जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। 🌿🙏

01/11/2025

यह दृश्य गांव की एकता, प्रेम और आस्था संस्कृति परम्परा रीति रिवाज का प्रतीक है।

आज मेरे गांव बाकुड़ सारणी में दिवाली है

डंडार नृत्य और गायकी की धुनें वातावरण में गूंज उठती हैं, युवक-युवतियाँ पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे, ढोल-मांदर की थाप पर नाचते हैं। बुजुर्ग गीतों में पुरखों की स्मृति और जीवन की सीख समेटे हुए गाते हैं।

यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो दर्शाता है कि यहां की मिट्टी में संगीत, भक्ति और मेलजोल गहराई से रचा-बसा है। आदिवासी समाज कि कई बार एक ही दिन दीपावली मनाने का प्रस्ताव आया, पर समाज ने इसे अस्वीकार कर दिया- "हमारी परंपरा हमारी पहचान है।" इसलिए आज भी हर गांव अपनी दीपावली अपनी तिथि पर मनाता है, अपनी खुशी और अपनी आत्मा के रंग के साथ।

यह महीना सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि रिश्तों, आस्था और संस्कृति को संजोने का समय है- जब हर घर से मिट्टी के दीयों की लौ यह संदेश देती है कि "जहाँ परंपरा जीवित है, वहाँ समाज जीवंत है।"

आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌈💖 #दिवाली #गांवकीदिवाली #आदिवासी संस्कृति #परंपरा #एकता #प्रेम #आस्था"

Address

Chotu
Betul

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदिवासी जन संस्कृति साहित्य फाउंडेशन म.प्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category