PRO Jansampark Betul

PRO Jansampark Betul PRO Jansampark Betul, Government of Madhya Pradesh

➡️ वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन9 मई को वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदा...
08/05/2026

➡️ वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत में सहयोग के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन

9 मई को वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा। अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा व निराकरण में सहयोग एवं चर्चा के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में समस्त अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गई।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल ने बताया कि लोक अदालत से न केवल प्रकरण का निराकरण होता है, अपितु इससे दोनों पक्षों की आपसी वैमनस्यता खत्म हो जाती है। पक्षकारों की कोर्ट फीस की प्रक्रिया भी आसान हुई है। संघ के समस्त अधिवक्ताओं से विगत लोक अदालतों में निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ है और इसी प्रकार वर्तमान लोक अदालत में भी सहयोग अपेक्षित है।

नेशनल लोक अदालत प्रभारी अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश श्री रईस खान द्वारा भी समस्त अधिवक्ताओं से न्यायदान में सहयोग की अपेक्षा की गई। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शिवबालक साहू, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा तथा जिला प्राधिकरण सचिव श्रीमती शर्मिला बिलवार द्वारा भी लोक अदालत का पक्षकारों व अधिवक्ताओं के लिए महत्व बताते हुए इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों में राजीनामा कराने की सभी अधिवक्ताओं से अपेक्षा की गई। इस अवसर पर अन्य समस्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीशगण तथा न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहें।

➡️ प्रकरणों में राजीनामा के लिए 27 खण्डपीठों का गठन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा पूरे जिले के लिए कुल 27 खण्डपीठों का गठन किया गया था। अभी तक न्यायालय में लंबित एवं राजीनामा योग्य कुल 10504 प्रकरणो में से 565 प्रकरण रेफर किये जा चुके है। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 09 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा किया जाएगा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh

#बैतूल

08/05/2026

➡️ जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 9 मई को

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व जिला विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक 9 मई को प्रातः 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बैतूल में आयोजित की गई है।

समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले के विकास के लिए विभागीय स्तर पर किए गए प्रयासों, लक्ष्य, उपलब्धियों पर विचार-विमर्श एवं एजेंडों पर चर्चा होगी। इस दौरान कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था तथा गेहूं उपार्जन सहित विभिन्न एजेंडा पर समीक्षा की जाएगी।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Narendra Shivaji Patel

#बैतूल

 #सफलता_की_कहानी➡️ जब दीदियों ने संभाला तालाब, तो बदल गई गांव की तस्वीर➡️ मंडई खुर्द की महिलाओं ने मछली पालन से बदली अपन...
08/05/2026

#सफलता_की_कहानी

➡️ जब दीदियों ने संभाला तालाब, तो बदल गई गांव की तस्वीर

➡️ मंडई खुर्द की महिलाओं ने मछली पालन से बदली अपनी तकदीर

➡️ मंडई खुर्द की महिलाएं मछली पालन से बन रही आत्मनिर्भर

➡️ मछली रानी स्व-सहायता समूह को लगभग 6 लाख 48 हजार की सकल आय होने का अनुमान

बैतूल जिले के छोटे से गांव मंडई खुर्द में कभी एक सामुदायिक तालाब ऐसा भी था, जहां गांव के लोग सिर्फ बाहर से आने वाले मछुआरों को मछली पकड़ते देखते थे। चार एकड़ के इस तालाब से कमाई तो होती थी, लेकिन उसका लाभ गांव की महिलाओं तक कभी नहीं पहुंचता था। गांव की दीदियां वर्षों तक यह सब देखती रहीं। एक दिन समूह की बैठक में सवाल उठा जब बाहर वाले यह काम कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं? यहीं से शुरू हुई आत्मनिर्भरता की वह कहानी, जिसने गांव की महिलाओं की पहचान बदल दी।

18 महिलाओं ने मिलकर “मछली रानी स्व-सहायता समूह” बनाया। हर दीदी ने अपनी बचत से 1 हजार रुपए जोड़े। आजीविका मिशन अंतर्गत समूह को कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की ऋण राशि प्राप्त हुई, जिसमें आरएफ मद से 20 हजार रुपये तथा सीआईएफ मद से 1 लाख रुपये प्रदान किए गए। प्रदान संस्था द्वारा 20 हजार का सहयोग दिया। पंचायत को आवेदन दिया गया और पंचायत ने विश्वास जताते हुए चार एकड़ तालाब समूह को सौंप दिया। शुरुआत आसान नहीं थी। कई महिलाओं ने पहले कभी तालाब के भीतर उतरकर काम नहीं किया था, लेकिन सीखने का जज़्बा मजबूत था। दीदियां पवारखेड़ा और चोपना के एक्सपोजर विजिट पर गईं। आजीविका मिशन और प्रदान द्वारा उन्हें तालाब प्रबंधन, मछलियों के आहार, बीमारियों की पहचान, पानी की गुणवत्ता जांच और जैविक तरीके से तालाब तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। बिना किसी रासायनिक उपयोग के महुआ तेल केक, चूना, महाजाल और पोटैशियम परमैंगनेट से तालाब तैयार किया गया। इसके बाद रोहू, कतला, मृगल, कॉमन कार्प और ग्रास कार्प के कुल 136 किलो बीज तालाब में डाले गए।

इसके बाद शुरू हुई असली परीक्षा। हर दिन दो-दो महिलाओं की टीम तालाब पर पहुँचती है। कोई मछलियों को खाना देती है, कोई पानी की स्थिति देखती है, तो कोई चोरी से सुरक्षा करती है। हर रविवार समूह की बैठक होती है, नियमित बचत जमा होती है और अगले सप्ताह की जिम्मेदारियां तय की जाती हैं। हर पंद्रह दिन में जाल चलाकर मछलियों की स्थिति देखी जाती है। हर महीने तालाब में नमक और चूना डाला जाता है तथा नियमित रूप से पीएच और अमोनिया की जाँच की जाती है।

➡️ मछली पालन से पोषण और आजीविका दोनों को मिला बढ़ावा

समूह की संतरी वाड़ीवा, ललिता परते और सुग्ना अहाते ने बताया कि आज हालात यह हैं कि मछली खरीदने के लिए मछुआरे खुद गांव पहुँचते हैं। महिलाओं के सामने मछली तौली जाती है और 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सीधे खरीदी होती है। अब तक 218 किलो मछली की बिक्री हो चुकी है और करीब 5 क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन की उम्मीद है। समूह को लगभग 6 लाख 48 हजार की सकल आय होने का अनुमान है। यानी प्रत्येक दीदी को करीब 36 हजार की आय प्राप्त होगी। लेकिन इस कहानी की सबसे बड़ी बात सिर्फ कमाई नहीं है। यह पहल गाँव में पोषण सुधार का माध्यम भी बनी है। जो महिलाएं कभी तालाब किनारे खड़े होकर दूसरों को काम करते देखती थीं, आज वही महिलाएं खुद जाल चलाती हैं, तालाब संभालती हैं और अपने परिवार की आर्थिक ताकत बन चुकी हैं। मछली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मछली पालन के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण के लिए आजीविका मिशन और मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Fisheries, Madhya Pradesh


#बैतूल

08/05/2026

➡️ प्रथम #लोक_अदालत 9 मई को

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम लोक अदालत का आयोजन 9 मई को नगर पालिका परिषद बैतूल में किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बैतूल ने बताया कि प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित लोक अदालत में संपत्ति कर, जल शुल्क, बकायादारों को अधिभार से छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने समस्त भवन-भू स्वामियों से अपील की है कि लोक अदालत में अपना बकाया कर जमा करवाकर अधिभार में छूट का लाभ प्राप्त करें। यदि बकायेदारों द्वारा उक्त तिथि तक अपना बकाया शुल्क जमा नहीं कराया तो नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा ऐसे बकायेदारों के नाम सार्वजनिक स्थलों एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएंगे।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP

#बैतूल

08/05/2026
08/05/2026
➡️ प्रभारी मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को बैतूल आएंगे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मं...
08/05/2026

➡️ प्रभारी मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को बैतूल आएंगे

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शुक्रवार को बैतूल आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री पटेल शुक्रवार रात्रि 9 बजे सर्किट हाउस बैतूल पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार 10 मई को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे बैतूल से बरेली, जिला रायसेन के प्रस्थान करेंगे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Narendra Shivaji Patel

#बैतूल

Address

चिटनवीस कोठी, सिविल लाइन्स
Betul
460001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917141231043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Betul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Betul:

Share